Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Video हो रहा है जमकर वायरल, पतिदेव ने की तंदूरी रोटी की फरमाइश तो पत्नी ने लगाई गजब की तरकीब

Video हो रहा है जमकर वायरल, पतिदेव ने की तंदूरी रोटी की फरमाइश तो पत्नी ने लगाई गजब की तरकीब

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इंस्टाग्राम हो या फेसबुक हो या फिर ट्विटर हो, हर दिन इन प्लेटफॉर्म्स पर कई वीडियो वायरल होते हैं। वायरल होने वाले वीडियो की कैटेगरी भी अलग-अलग होती है। किसी दिन डांस का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन अजीबो-गरीब हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इतना ही नहीं कभी-कभी पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करते कपल्स का भी वीडियो वायरल होता है। आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। लेकिन आज हम एक अलग वीडियो की बात कर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आप जुगाड़ की कैटेगरी में जोड़ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

घर पर महिला ने बनाई तंदूरी रोटी

जब कभी भी आपका मन तवा रोटी की जगह तंदूरी रोटी खाने का करता है तो आप क्या करते हैं। जाहिर सी बात कि आप किसी होटल से लेकर आते होंगे। लेकिन वायरल वीडियो में एक महिला घर पर ही तंदूरी रोटी बनाती हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि महिला ने कुछ रोटियां बेल रखी है और फिर सभी में पानी लगाने के बाद उन्हें कुकर के अंदर साइड में चिपका देती है। इसके बाद वह कुकर को गैस पर उल्टा कर देती है और थोड़ी ही देर बाद रोटियां अच्छे से सिक जाती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @HC_2304 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में टेक्ट्स के जरिए लिखा है, ‘पति जी ने बोला है तंदूरी रोटी खाऊंगा।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कौन कहता है महिलाओं के पास दिमाग नहीं होता, देखिए भाई लोग आज तक ये आईडिया किसी पुरुष को नहीं आया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- देखकर तो रोटियां अच्छी ही लग रही हैं। वहीं एक महिला यूजर ने लिखा- इसमें हैरान होने जैसा क्या है, इसी तरह से लोग घर पर तंदूरी रोटी बनाते हैं।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Video is going viral when husband requested for tandoori roti wife used a strange trick.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.