Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कहीं आप तो नहीं ओवरवेट या मोटे, सिर्फ 30 सेकंड में करें चेक, हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन?

कहीं आप तो नहीं ओवरवेट या मोटे, सिर्फ 30 सेकंड में करें चेक, हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन?

faridabadnews24By faridabadnews24May 7, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Normal Weight Chart by Height: लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने के लिए शरीर के वजन को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी होता है. शरीर का वजन ज्यादा होने पर कई गंभीर परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है. आज के जमाने में मोटापा और ओवरवेट की समस्या विकराल होती जा रही है. डब्ल्यूएचओ (WHO) के आंकड़ों की मानें तो दुनियाभर में 40 करोड़ से ज्यादा लोग ओवरवेट और मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं. हर साल करीब 40 लाख लोग इन परेशानियों की वजह से जान गंवा देते हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि लोगों को पता ही नहीं चलता कि वे कब ओवरवेट हो गए. आज आपको एक फॉर्मूला बताएंगे, जिसके जरिए आप पता लगा सकेंगे कि आपकी हाइट के अनुसार शरीर का वजन कितना होना चाहिए. साथ ही यह भी चेक कर सकेंगे कि आप ओवरवेट या मोटापे का शिकार तो नहीं हैं.

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) की रिपोर्ट के अनुसार बॉडी मास इंडेक्स (Body Mass Index) को कैलकुलेट करके आप हाइट के अनुसार परफेक्ट वजन का पता लगा सकते हैं. आसान भाषा में इसे बीएमआई कैलकुलेटर कहा जाता है. इसका आसान फॉर्मूला है- BMI =वजन / (ऊंचाई X ऊंचाई). इस फॉर्मूले से बीएमआई की गणना करने के लिए सबसे पहले आप Kg में अपना वजन लिखें और फिर लंबाई मीटर (Metre) में लिखें और इसे लंबाई से गुणा कर दें. इसके बाद आप वजन को लंबाई के गुणाफल से डिवाइड कर दें. अब जो आपको परिणाम आएगा, वह आप नोट करके रख लें. इस वैल्यू को आप नीचे दिए गए बीएमआई चार्ट में चेक करके पता लगा सकते हैं कि आपका वजन परफेक्ट है या ज्यादा है.

ऐसे समझें BMI का गणित

– अगर आपका BMI 18.5 से कम है, तो आप अंडरवेट हैं.
– BMI 18.5 और 24.9 के बीच है, तो आपका वजन परफेक्ट है.
– 25 और 29.9 के बीच बीएमआई होना ओवरवेट का संकेत है.
– बीएमआई 30 या इससे अधिक हो, तो आप मोटापे का शिकार हैं.

उदाहरण से समझ लें

माना आपकी लंबाई 5 फीट है और आपका वजन 65 किलोग्राम है. सबसे पहले आप फीट को इंच में कन्वर्ट कर लीजिए. एक फीट में 12 इंच होते हैं. इस हिसाब से 5 फीट में 60 इंच हो गए. अब इंच को मीटर में कन्वर्ट कर लें. 1 इंच में 0.0254 मीटर होते हैं. 60 इंच में 1.524 मीटर होंगे. अब आप अपनी हाइट को 1.524 से गुणा कर दीजिए. इसका रिजल्ट 2.322576 आएगा. अब आप अपने वजन यानी 65 किग्रा को हाइट के गुणाफल 2.32 से डिवाइड कर दीजिए. इससे आपका BMI 27.98 निकलेगा. अब ऊपर दिए गए चार्ट में देखेंगे, तो यह बीएमआई 25 से ज्यादा है, जो दिखाता है कि आपका वजन लंबाई के हिसाब से ज्यादा है और आप ओवरवेट हैं. ऐसे में आपको कुछ किलो वजन घटाने की जरूरत है l

NEWS SOURCE : news18

Check if you are overweight or obese in just 30 seconds. What should be your weight as per your height? faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.