Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Faridabad News: युवक की हत्या के मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज, पढ़िए क्या है पूरा मामला?

Faridabad News: युवक की हत्या के मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज, पढ़िए क्या है पूरा मामला?

faridabadnews24By faridabadnews24July 11, 2024No Comments3 Mins Read
Faridabad News: Case registered against police personnel in the murder of a youth, read what is the whole matter?
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Faridabad News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की हिरासत में मौत होने के मामले में आखिरकार क्राइम ब्रांच व टाउन नंबर दो के पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है।

बल्लभगढ़ थाने में दर्ज कराया था मुकदमा

यह घटनाक्रम सेक्टर-65 क्राइम ब्रांच का था, इसलिए आदर्श नगर बल्लभगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, सुबह 12 बजे मृतक के स्वजन व समाज के लोग पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21सी पहुंच गए थे। यहां लोगों ने इस मामले को लेकर नाराजगी जाहिर की और नारेबाजी की। उस दौरान पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य कार्यालय में नहीं थे। बताया गया कि पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल लोगों से आकर मिले। आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद स्वजन बादशाह खान अस्पताल पहुंचे और शव को ले गए।

मामले की चल रही है न्यायिक जांच

बता दें इस मामले की न्यायिक जांच चल रही है। डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पुलिस के अनुसार हवालात में अमित ने कंबल फाड़कर उसकी रस्सी बनाकर आत्महत्या की थी। पीड़ित मांग कर रहे थे कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 और टाउन नंबर दो पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

वहीं, स्वजन ने मंगलवार देर शाम को गांव जजरू में पंचायत की थी। इसमें तय किया गया था कि बुधवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। गाजीपुर के रहने वाले अमित और वहीं के रहने वाले हरीश के बीच पांच दिन पहले फरीदाबाद मॉल में चाकूबाजी हुई थी। इसमें दोनों चाकू लगने से घायल हो गए थे।

जानलेवा हमले की धाराओं के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, हरीश अधिक घायल हो गया था। पुलिस ने हरीश के भाई की शिकायत पर अमित के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने चाकू लगने से घायल अमित को हिरासत में ले लिया था।

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और दी थी धमकी

अमित के भाई सुमित का आरोप है कि क्राइम ब्रांच ने अपने कार्यालय ले जाकर अमित को बहुत पीटा। जहां पर चाकू लगा था, वहां पर चोट मारी गई। इस वजह से अमित की मौत हो गई। टाउन नंबर दो पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों ने भी तीखा व्यवहार किया था। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और धमकी दी थी। इसी नाराजगी की वजह से मोर्चरी से शव नहीं उठाया गया था। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि अब इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

NEWS SOURCE Credit : jagran.com

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 Faridabad News: Case registered against police personnel in the murder of a youth read what is the whole matter?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.