Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चोरों ने पुलिस से ही खुलवाया लॉकअप और उन्हीं के सामने थाने से हो गए फरार गजब बेइज्जती है भाई!

चोरों ने पुलिस से ही खुलवाया लॉकअप और उन्हीं के सामने थाने से हो गए फरार गजब बेइज्जती है भाई!

faridabadnews24By faridabadnews24August 2, 2024No Comments3 Mins Read
The thieves got the lockup opened by the police and escaped from the police station in front of them. This is an incredible insult, brother!
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हमेशा अपनी पीठ थपथपाने वाली योगी सरकार की पुलिस का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां दो चोर पुलिस की कैद से फरार हो गए. पुलिस ने दोनों को चोरी के आरोपी में लॉकअप में बंद किया था. चोरों के फरार होने के बाद थाने में हड़कंप मच गया. मामले को पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लिया तो संतरी के साथ दीवान साहब भी नप गए. दरअसल, पूरा मामला जालौन जिले के उरई थाने का है. जहां पुलिस ने लॉकअप में दो चोरों को बंद किया था. पुलिस ने 28 जुलाई की रात मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से कुछ चोरों ने दानपेटी को तोड़ते हुए 12 हजार से अधिक रुपए की चोरी कर ली थी. इस मामले में पुलिस ने चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया था.

दोनों लॉकअप में बंद थे. इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया. वहीं, SP ने मामले का संज्ञान लेते हुए संतरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया. यही नहीं संतरी के साथ थाने में तैनात दीवान को भी निलंबित कर दिया. पुलिस की कैद से फरार हुए दोनों चोरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं. आरोपियों की पहचान बच्चन रजक, छोटू उर्फ काली और धर्मेंद्र खंगार के रूप में हुई थी. गिरफ्तारी के बाद तीनों चोरों को उरई थाने के लॉकअप रूम में बंद किया गया था, लेकिन गुरुवार सुबह बच्चन रजक और छोटू उर्फ काली ड्यूटी पर तैनात संतरी कांस्टेबल हरबंत सिंह को चकमा देकर लॉकअप रूम से भाग गए.

संतरी और दीवान निलंबित

मामले की जानकारी एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को हुई तो ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल हरवंत सिंह के खिलाफ BNS की धारा 262, 261 के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी की तहरीर पर इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. सिपाही हरवंत सिंह और उरई कोतवाली में तैनात दीवान कांस्टेबल जसवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

बीमारी का बहाना बनाकर भागे चोर

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के मुताबिक, सुबह के समय हवालात में बंद बच्चन रजक ने ड्यूटी पर तैनात संतरी कांस्टेबल हरवंत सिंह से कहा कि उसे बहुत तेज बुखार है, सर्दी लग रही है और घबराहट हो रही है. उसका इलाज कराया जाए. जैसे ही कांस्टेबल हरवंत सिंह ने हवालात का गेट खोला, वैसे ही दोनों कांस्टेबल को धक्का देकर दूसरे वाले गेट को कूदकर भाग गए.

NEWS SOURCE Credit : lalluram.com

Brother faridabadnews faridabadnews24 The thieves got the lockup opened by the police and escaped from the police station in front of them. This is an incredible insult
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.