Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Success Story: पढ़ें सफलता की कहानी, होटल में वेटर का काम करने वाला शख्स बना IAS अफसर

Success Story: पढ़ें सफलता की कहानी, होटल में वेटर का काम करने वाला शख्स बना IAS अफसर

faridabadnews24By faridabadnews24August 24, 2024No Comments3 Mins Read
Success Story: Read the success story, a person working as a waiter in a hotel became an IAS officer
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसे अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने वेटर से आईएएस तक का सफर तय किया। यहां पढ़िए एक ऐसे ही ऑफिसर की सफलता की कहानी, जिन्हें कामयाबी की राह में हर कदम पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आईएएस के जयगणेश को पढ़ाई के लिए अपना घर छोड़कर कभी सिनेमा हॉल में नौकरी तो कभी होटल में वेटर का काम करना पड़ा। कौन हैं आईएएस के जयगणेश? यहां जानिए।

आएएस के जयगणेश की सफलता की कहानी। 
खराब परिस्थितियां होने के बावजूद उन्होंने आईएएस बनने का सपना देखा और  परीक्षा की तैयारी जारी रखी। आखिरकार सफलता का स्वाद चखा और आईएएस अधिकारी बनकर ही दम लिया। उनकी आर्थिक पृष्ठभूमि अच्छी नहीं थी क्योंकि उनके पिता एक कारखाने में कर्मचारी थे। जयगणेश को अपनी यूपीएससी यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।  तमिलनाडु के रहने वाले जयगणेश ने अपनी पढ़ाई गांव में ही पूरी की। इसके बाद उन्हें एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला मिल गया। फिर उन्होंने थांथी पेरियार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उनके मुताबिक एक अच्छी नौकरी पाने के लिए इन दो डिग्रियों को पूरा करना ही पर्याप्त नहीं था। चार भाई-बहनों में परिवार के सबसे बड़े बेटे पर परिवार की जिम्मेदारियां भी थी। जयगणेश ने तीन असफल प्रयासों के बाद चेन्नई के एक सरकारी संस्थान में एडमिशन लेकर यूपीएससी की तैयारी की। 

वेटर का काम भी किया
घर से बाहर रहने के कारण जयगणेश के खर्च भी बढ़ें, इसलिए उन्होंने एक सिनेमा हॉल में काम तलाश लिया। इतना ही नहीं उन्होंने वेटर का भी काम किया। नौकरी करने से उनकी तैयारी में रुकावट भी आई और उन्हें फिर असफलता मिली।

7वें प्रयास में क्रैक किया UPSC
के जयगणेश ने 2008 में ऑल इंडिया रैंक 156 के साथ यूपीएससी परीक्षा पास की और आईएएस बन गए, लेकिन इससे पहले वह छह बार असफल हुए थे। उन्होंने अपने आखिरी और 7वें प्रयास में यूपीएससी पास कर लिया। के जयगणेश ने सिविल सेवा परीक्षा के 6 अटैम्प्ट में मिली लगातार असफलताओं के बावजूद भी कभी हौसला नहीं टूटने दिया। अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने पिछली सभी कमियों को दूर करते हुए पूरी दृढ़ता और समर्पण के साथ खुद को झोंक दिया। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। जानकारी के मुताबिक अपने अंतिम प्रयास की तैयारी के दौरान के जयगणेश को  इंटेलिजेंस ब्यूरो के लिए भी चुना गया था।  उस समय उनके लिए तय करना मुश्किल था कि फिर यूपीएससी परीक्षा देनी है या अवसर का लाभ उठाकर आईबी में शामिल होना है, लेकिन उन्होंने यूपीएससी परीक्षा दी और 2008 में इसे पास कर लिया।

NEWS SOURCE Credit : chopaltv.com

a person working as a waiter in a hotel became an IAS officer faridabadnews faridabadnews24 Success Story Success Story: Read the success story
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.