Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पृथला क्षेत्र में अबकि बार निश्चित तौर पर खिलेगा कमल : पं. टेकचंद शर्मा

पृथला क्षेत्र में अबकि बार निश्चित तौर पर खिलेगा कमल : पं. टेकचंद शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24September 6, 2024Updated:September 6, 2024No Comments3 Mins Read

This time lotus will definitely bloom in Prithala area: Pt. Tekchand Sharma

फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व विधायक पंडित टेकचंद शर्मा को पृथला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। टिकट की घोषित होते ही टेकचंद शर्मा के सीकरी स्थित कार्यालय पर समर्थकों का जमावड़ा लग गया और उन्होंने ढोल नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी चलाकर और नाचते गाते हुए लोगों में मिठाईयां बांटी और भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी पं. टेकचंद शर्मा ने टिकट दिए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, प्रभारी सतीश पूनिया, बिप्लब देव, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित तमाम भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने पृथला क्षेत्र की जनता की मांग पर जो विश्वास उन पर जताया है

इसे भी पढ़ें- प्रवासी नेता संतोष यादव मृतक आर्यन मिश्रा के पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वाशन दिया

वह उस विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे और अबकि बार पृथला क्षेत्र में निश्चित तौर पर कमल खिलाएंगे। श्री शर्मा ने कहा कि यह चुनाव टेकचंद शर्मा नहीं बल्कि पृथला क्षेत्र की जनता लड़ेेगी, प्रत्येक मतदाता अपने आपको टेकचंद शर्मा मानकर इस चुनावी समर में कूद जाए और इतनी बड़ी जीत भाजपा की झोली में डाले, जो आज तक हरियाणा में किसी विधानसभा क्षेत्र न हुई हो। टेकचंद शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर इस क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए, लेकिन 2019 में टिकट न मिलने के चलते और समर्थकों के आह्वान पर पार्टी से वफादारी करते हुए चुनाव नहीं लड़े, लेकिन इस बार पृथला क्षेत्र की जनता ने उन्हें स्नेह रूपी आर्शीवाद दिया और चुनाव लडऩे का आदेश दिया।

इसे भी पढ़ें- महेश भट्ट बनाएंगे बायोपिक!, Sapna Choudhary का नया सफर होगा शुरू

भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। पंडित टेकचंद शर्मा ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें विजयी बनाकर चंडीगढ़ भेजा तो जो पृथला क्षेत्र विकास की पटरी से उतर गया था, वह एक्सप्रेसवे की तरह विकास की धुरी से जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि 2024 से 2029 तक एक मिशन के तहत क्षेत्र का विकास करेंगे और 20 प्वाइंट सेट करके क्षेत्र को एशिया ही नहीं अपितु विश्व स्तर पर पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट पर हमें कट मिल रहा है, लेकिन उसका फायदा तब तक नहीं होगा, जब तक यह क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र घोषित न हो जाए, इसे औद्योगिक क्षेत्र घोषित करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा पृथला क्षेत्र मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे, ताज एक्सप्रेसवे, केजीपी आदि से जुड़ा है इसलिए यहां इंटरनेशनल स्टेडियम बनवाना, मोहला से कैली बाईपास बनवाना, नर्सिंग डिग्री कालेज चालू करवाना, आईएमटी से लेकर मच्छगर, मुजेडी, चंदावली बाईपास रोड बनवाना उनकी प्राथमिकता में शुमार रहेगा।

faridabadnews faridabadnews24 This time lotus will definitely bloom in Prithala area: Pt. Tekchand Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.