Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लंबे समय से जमे कई अभियंता हुए ट्रांसफर, दिल्ली नगर निगम में बड़ा फेरबदल

लंबे समय से जमे कई अभियंता हुए ट्रांसफर, दिल्ली नगर निगम में बड़ा फेरबदल

faridabadnews24By faridabadnews24October 13, 2024No Comments2 Mins Read
Many engineers who were stuck for a long time got transferred, major reshuffle in Delhi Municipal Corporation
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त के तौर पर अश्विनी कुमार की नियुक्ति के बाद से ही इंजीनियरों के तबादले के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को वह कयास आदेश में तब्दील हो गए। अश्विनी कुमार ने ऐसे अभियंताओं की पहचान करने के लिए विभागों को निर्देश दिए थे कि वह उन इंजीनियरों की सूची दे तो लंबे समय से एक ही पद या विभाग पर तैनात थे।

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

ऐसे में निगम ने शुक्रवार को भवन, सफाई और मेटेंनेस विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई), सहायक अभियंता (एई) और अधिशासी अभियंताओं के तबादले हुए हैं। इसके तहत 28 जेई, 13 एई और 13 ही अधिशासी अभियंताओं का तबादला किया गया है। अधिशासी अभियंताओं की बात करें तो पश्चिमी जोन में भवन विभाग में तैनात अरुण यादव को दक्षिणी जोन में भवन विभाग में तैनात किया गया है। विपिन कुमार को नजफगढ़ जोन के भवन विभाग से पश्चिमी जोन के ही भवन विभाग में लगाया गया है। नजफगढ़ जोन में मेटेनेंस विभाग में तैनात मुकेश मीणा को भवन विभाग में तैनात कर दिया गया है। शाहदरा नार्थ जोन में मेटेनेंस विभाग से अशोक कुमार कनोदिया को सिविल लाइंस जोन के भवन विभाग में लगाया गया है।

कपिल गुप्ता को भवन विभाग में किया गया तैनात

सिविल लाइंस जोन से यशपाल दहिया को सिटी एसपी जोन में सफाई विभाग व मेटेंनेस की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। कपिल गुप्ता को सिटी एसपी जोन के मेटेनेस विभाग से हटाकर सिविल लाइंस जोन के भवन विभाग में तैनात किया गया है। ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना के बाद वहां पर हुई निलंबन की कार्रवाई के बाद सिविल लाइंस जोन के सफाई विभाग में तैनात तरुण शंकर आर्या को करोल बाग जोन के भवन विभाग में लगाया गया है।

त्योहारों पर एजेंसियां मिलकर स्वच्छता का काम करें: शैली

त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली में चल रहे विशेष सफाई अभियान पर महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय ने निगम को सभी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण एवं विध्वंस कचरे के प्रबंधन और निपटान को लेकर आ रही चुनौतियों के समाधान की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त तारिक थामस और जितेंद्र यादव के साथ ही प्रमुख अभियंता केपी सिंह के अलावा सभी जोन के क्षेत्रीय उपायुक्त मौजूद थे।

NEWS SOURCE Credit : jagran

faridabadnews faridabadnews24 major reshuffle in Delhi Municipal Corporation Many engineers who were stuck for a long time got transferred
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.