
ठंड के मौसम में देश के कई इलाकों में हवा की क्वालिटी खराब हो जाती है. इसमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कानपुर जैसे कई शहर सबसे ऊपर होते हैं. इन जगहों की एयर क्वालिटी कई बार इतनी खराब हो जाती है कि इसमें चंद घंटे सांस लेने भर से आप जानलेवा बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं. बढ़ती जनसंख्या, औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण, हवा में विषैले कणों और गैसों की मात्रा तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में घर में एयर प्यूरीफायर लगवाना और मास्क पहनकर बाहर निकलना बहुत जरूरी है. वरना आप इन 5 परेशानियों से हमेशा परेशान रह सकते हैं.
