
बाल भवन चरखी दादरी का शिलान्यास
नायब सिंह सैनी ने आनलाइन माध्यम से प्रदेश में 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन और बाल भवन चरखी दादरी का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने घरेलू हिंसा शिकायत पंजीकरण और निगरानी के लिए पोर्टल, आपकी बेटी-हमारी बेटी के लिए एमआईएस पोर्टल और एसएनपी मांग और आपूर्ति पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिससे जीवन का हर एक दिन हो उसके लिए कोई एक दिन तय नहीं किया जा सकता। उन्हें सम्मान देने के लिए उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए यह एक दिन एक अवसर के रूप में हो सकता है।उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि हर सफल इंसान के पीछे किसी महिला का हाथ होता है बिल्कुल सही कहते हैं। मेरे अपने जीवन में मेरी सफलता में मेरी माताजी का बहुत बड़ा योगदान है।
मुख्यमंत्री ने इन जिलों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने लिंगानुपात में सुधार हेतु जिलों को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। करनाल और यमुनानगर जिले को संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने करनाल के उपायुक्त उत्तम सिंह और यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता को 2.50-2.50 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।
ससुराल गेंदा फूल पर जमाया रंग, ‘सास गारी देवे, देवर जी समझा लेवे…’ किसकी शादी में थिरकीं कैटरीना
उपायुक्त महावीर कौशिक को 2 लाख रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित
जिला महेंद्रगढ़ को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उपायुक्त डा. विवेक भारती को 3 लाख रुपये और जिला भिवानी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उपायुक्त महावीर कौशिक को 2 लाख रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों की पोषण स्थिति में अधिकतम सुधार लाने के लिए तीन सर्वश्रेष्ठ जिलों को पोषण पुरस्कार से सम्मानित किया।
शांता रंगा को सुषमा स्वराज पुरस्कार
उन्होंने उपायुक्त यमुनानगर को प्रथम, उपायुक्त कुरुक्षेत्र को द्वितीय तथा उपायुक्त भिवानी को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए क्रमश 2 लाख रुपये, एक लाख रुपये तथा 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने जिला करनाल की शांता रंगा को 5 लाख रुपये की राशि का सुषमा स्वराज पुरस्कार, जिला हिसार की कुमारी बाला वर्मा और जिला जींद की रेखा रानी धीमान को 1.50-1.50 लाख रुपये की राशि के इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
NEWS SOURCE Credit : jagran
