Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Bollywood News: Adi Irani ने खुलेआम Zoya Akhtar पर साधा निशाना , ‘फिल्म की कास्टिंग में दोस्तों को देती हैं प्राथमिकता’

Bollywood News: Adi Irani ने खुलेआम Zoya Akhtar पर साधा निशाना , ‘फिल्म की कास्टिंग में दोस्तों को देती हैं प्राथमिकता’

faridabadnews24By faridabadnews24March 16, 2025No Comments3 Mins Read
Bollywood News: Adi Irani openly targeted Zoya Akhtar, 'She gives priority to friends in film casting'
IMAGES SOURCE : GOOGLE
Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेत्री अरुणा ईरानी के भाई अभिनेता आदि ईरानी (Adi Irani) ने कई फिल्मों में काम किया मगर वो शोहरत उन्हें कभी नहीं मिली जिसके वो हकदार थे। अभिनेता को दिल, बेटा और बाजीगर जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इन दिनों वो अपने इंटरव्यूज को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। अभिनेता कई मशहूर सेलेब्स पर आरोप भी लगाए हैं जिसमें सलमान खान (Salman Khan) भी शामिल हैं। मगर इसके अलावा एक्टर ने खुलासा किया है कि कैसे जोया अख्तर ने उन्हें बिना जानकारी के फिल्म से बाहर कर दिया था। आइए जानें किस फिल्म से हटाए गए थे आदि ईरानी…

ऑडिशन के बाद किसी और को किया कास्ट

फिल्मों में अपने अनुभव को शेयर करते हुए ईरानी ने कई बातों का जिक्र किया था। इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि जोया अख्तर अपने करीबी दोस्तों के साथ काम करना पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मेरे साथ ऑडिशन किया, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि उनकी जगह परमीत सेठी को कास्ट किया गया है।’ 2015 की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, फरहान अख्तर, अनिल कपूर समेत कई कलाकारों ने काम किया है।

IMAGES SOURCE : GOOGLE
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अच्छे किरदार की तलाश में थे अभिनेता

ईरानी ने आगे बताया कि वह स्क्रीन टाइम के बजाय एक रोल की तलाश कर रहे थे जिसमें गहराई हो। उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘मैंने जोया से कहा कि मुझे पूरी फिल्म में दिखने की जरूरत नहीं है, लेकिन मेरे किरदार में गहराई होनी चाहिए।’ अभिनेता ने ये भी बताया कि बाद में उन्हें दूसरे ऑडिशन के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्हें एक अलग रोल के लिए लाइनें दी गईं।

IMAGES SOURCE : GOOGLE
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उन्होंने कहा, ‘मुझे चेंजेज के बारे में बताया नहीं किया गया था साथ ही इंडस्ट्री में इस तरह की गैर-व्यावसायिकता आम है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि उन्हें अटकलें लगाने के लिए छोड़ दिया गया है, तो ईरानी ने जवाब दिया, ”हां, लोगों के लिए एक अभिनेता को यह बताना बहुत मुश्किल है कि उन्हें बदल दिया गया है। हर कोई एक डिप्लोमेट बनना चाहता है।’

सलमान खान को भी किया टारगेट

इसके अलावा आदि ईरानी ने सलमान खान पर भी आरोप लगाए थे। एक्टर का कहना था कि चोरी चोरी चुपके चुपके की शूटिंग के दौरान के दौरान सलमान खान ने उन्हें कांच के फ्रेम के पास फेंक दिया था। कांच के टुकड़े धंसने से ईरानी के चेहरे पर कई घाव आ गए थे। वो कहते हैं, ‘चेहरे से खून बह रहा था। बहुत बुरा हाल हुआ था। फिल्मीमंत्र मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि जब पहले लगी थी तो वो सलमान उन्हें ऐसे ही छोड़कर चले गए। हालांकि बाद में अभिनेता को सिकंदर फेम सलमान खान ने उन्हें कमरे में बुलाया और कहा, ‘आदि, मुझे वास्तव में बहुत दुख है, मैं आपकी आंखों में भी नहीं देख सकता। मुझे बहुत बुरा लग रहा है।’ आदि ने बताया कि उस वक्त सलमान ने उनसे बहुत अच्छी तरह से बात की।’

NEWS SOURCE Credit : jagran

 

'She gives priority to friends in film casting' Bollywood News: Adi Irani openly targeted Zoya Akhtar faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.