Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana: हरियाणा के सात जिलों में मनाया जाएगा बिहार दिवस, प्रवासी वोट बैंक पर भाजपा की नजर

Haryana: हरियाणा के सात जिलों में मनाया जाएगा बिहार दिवस, प्रवासी वोट बैंक पर भाजपा की नजर

faridabadnews24By faridabadnews24March 21, 2025No Comments3 Mins Read
Haryana: Bihar Day will be celebrated in seven districts of Haryana, BJP eyeing migrant vote bank
IMAGES SOURCE : GOOGLE

 

चंडीगढ़: लोकसभा, विधानसभा और शहरी निकाय चुनाव के बाद हरियाणा भाजपा अब बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। नवंबर 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव हैं।

हरियाणा के सात जिलों में बिहार दिवस मनाने का निर्णय लिया

बिहार मूल के लाखों लोग हरियाणा में रहते हैं, इसलिए उन्हें अपनी पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा ने हरियाणा के सात जिलों में बिहार दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इन कार्यक्रमों में भाजपा के राज्यस्तरीय नेता शामिल होंगे, ताकि बिहार के लोगों को यह भरोसा दिलाया जा सके कि पार्टी उनके सुख-दुख में बराबर की साझीदार है। इसका फायदा बिहार में होने वाले चुनाव में मिल सकता है। प्रदेश के जिन सात जिलों में 22 मार्च को बिहार दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, उनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत जिले शामिल हैं। आसपास के जिलों में रहने वाले बिहार के लोगों को भी इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया है।

Income Tax Department Job : आज ही करे आवेदन, आयकर विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका

 

बिहार दिवस कार्यक्रमों के लिए समितियों का गठन किया

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने बिहार दिवस कार्यक्रमों के लिए प्रदेश तथा जिला स्तर पर समितियों का गठन किया है। भाजपा की प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता को प्रदेश समिति का संयोजक बनाया गया है, जबकि पवन यादव, राजकुमार कटारिया व वेद पाराशर को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

बिहारी वोटबैंक पर सरकार की नजर

भाजपा हरियाणा की तर्ज पर देश के उन राज्यों में भी बिहार दिवस मना रही है, जहां बिहार मूल के लोग अधिक रहते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान स्वाभाविक रूप से यह लोग मतदान करने अपने राज्य में जाएंगे। ऐसे में मतदान करते समय उनके दिमाग में भाजपा के इस प्रेम और सम्मान की याद रहना संभव है। यमुनानगर जिले के लिए कृष्ण सिंगला संयोजक, सुरेंद्र शर्मा, विपुल गोयल और राजू सह संयोजक बनाए गए, जबकि कुरुक्षेत्र जिले में रवि बतान संयोजक, तिलकराज अग्रवाल, राजीव राय व विकास चौबे सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

करनाल जिले में मेयर रेणुबाला गुप्ता को मिली जिम्मेदारी

करनाल जिले में मेयर रेणुबाला गुप्ता के पति बृज गुप्ता संयोजक, सुधीर यादव, दीलीप महतो व रामप्रीत यादव सह संयोजक बनाए गए हैं। गुरुग्राम जिले में कमल यादव संयोजक, राघवेंद्र सिंह, रामबीर भाटी व पवन यादव को सह संयोजक बनाया गया है। फरीदाबाद जिले की आयोजन समिति के लिए भाजपा ने राजकुमार वोहरा को संयोजक, विकास सिंह, सुरेंद्र जांगड़ा व पुनीता झा को सह संयोजक नियुक्त किया है। पानीपत जिले के लिए चंदन मिश्रा संयोजक, डॉ. राजीव, सुनील कंसल व दीपक सिंह सह संयोजक तथा सोनीपत जिले के लिए पार्षद निरंजन संयोजक, राज नारायण सिंह, संजय ठेकेदार, शंकर शास्त्री व अभिमन्यु पटेल सह संयोजक बनाए गए हैं।

कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता बढ़ेगी- भाजपा

बिहार दिवस कार्यक्रम की राज्य समिति की संयोजक डॉ. अर्चना गुप्ता का कहना है कि मुख्य आयोजन सात जिलों में किए जाएंगे, क्योंकि इन जिलों में बिहार मूल के लोग सबसे अधिक रहते हैं। भाजपा के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों को इन सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कहा गया है। कार्यक्रमों में बिहार की संस्कृति को लोकगीत, नृत्य तथा वहां की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार दिवस कार्यक्रम की खुशियां बांटी जाएंगी। इससे सामाजिक समरसता बढ़ेगी।

NEWS SOURCE Credit : jagran

BJP eyeing migrant vote bank faridabadnews faridabadnews24 Haryana: Bihar Day will be celebrated in seven districts of Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.