Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यहां जान लें दोनों के नाम और संपत्ति, भारत का सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायक कौन?

यहां जान लें दोनों के नाम और संपत्ति, भारत का सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायक कौन?

faridabadnews24By faridabadnews24June 3, 2025No Comments2 Mins Read
Here know the names and assets of both, who is the richest and poorest MLA of India?
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Richest and Poorest MLA in India: भारत में नेताओं की संपत्ति जानने में अक्सर लोगों की दिलचस्पी रहती है. सांसद और विधायकों की संपत्ति जानने के लिए लोग गूगल सर्च भी करते हैं. इंटरनेट पर इनकी संपत्ति का ब्यौरा मिल भी जाता है. दरअसल, जब भी कोई शख्स चुनाव लड़ता है, तो उसे संपत्ति का हलफनामा देना पड़ता है. इसमें उसकी लेनदारी और देनदारी समेत सारे रिकॉर्ड होते हैं. यही हलफनामा बाद में चुनाव आयोग इंटरनेट पर भी डालता है, ताकि आम जनता को अपने नेता की जानकारी रहे.

रिपोर्ट में सामने आई बात
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी ADR ने कुछ समय पहले एक रिपोर्ट जारी की थी. इसमें देश के सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायक की संपत्ति के बारे में बताया गया है. दिलचस्प बात ये है कि सबसे अमीर विधायक भी भाजपा से हैं और सबसे गरीब विधायक भी भाजपा के ही हैं. रिपोर्ट बताती है कि प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में भाजपा विधायकों के पास सबसे अधिक संपत्ति है. चलिए, जानते हैं कि देश का सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायक कौन है?

देश का सबसे अमीर MLA कौन?
ADR की रिपोर्ट बताती है कि मुंबई के घाटकोपर ईस्ट से BJP के विधायक पराग शाह भारत के सबसे अमीर MLA हैं. पराग शाह के पास करीब 3400 करोड़ रुपये की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर कर्नाटक के कनकपुरा से कांग्रेस विधायक और डिप्टी CM डीके शिवकुमार हैं. उनकी संपत्ति 1413 करोड़ रुपये है.

देश का सबसे गरीब MLA कौन
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सबसे गरीब विधायक निर्मल कुमार धारा हैं. निर्मल कुमार पश्चिम बंगाल की इंदस सीट से भाजपा के MLA हैं. उनके पास मात्र 1700 रुपये की संपत्ति है.

4092 विधायकों पर रिसर्च
गौरतलब है कि ADR की रिपोर्ट में चुनाव लड़ने से पहले विधायकों की ओर से दिए गए हलफनामों का विश्लेषण है. इस विश्लेषण में देश के 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 4092 विधायक शामिल हैं.

NEWS SOURCE Credit :zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Here know the names and assets of both who is the richest and poorest MLA of India?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.