Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फ्लैट में चलती थी देह व्यापार, नहीं बख्शा बेटी को भी, मां नहीं ये तो दलाल है!

फ्लैट में चलती थी देह व्यापार, नहीं बख्शा बेटी को भी, मां नहीं ये तो दलाल है!

faridabadnews24By faridabadnews24June 11, 2025No Comments3 Mins Read
Prostitution was going on in the flat, even the daughter was not spared, this man is not a mother but a pimp!
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हावड़ा के बैंकड़ा इलाके में रहने वाली श्वेता खान उर्फ फुल्तुसी और उसका 26 वर्षीय बेटा अरियान एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की आड़ में कुछ ऐसा कर रहे थे, जिसे जान आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. दरअसल, दोनों मां बेटे मिलकर अडल्ट फिल्म और देह व्यापार का नेटवर्क चला रहे थे. इतना ही नहीं दोनों फुल्तुसी ने तो अपनी बेटी को भी नहीं बख्शा. जी हां, फुल्तुसी ने अपनी ही नाबालिग बेटी ईशिका को भी इस रैकेट में धकेलने की कोशिश की, लेकिन जब ईशिका ने इसका विरोध किया, तो उसे भी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. इस सबके बाद फुल्तुसी की बेटी ने साल 2021 में 18 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. ईशिका की मौत को लेकर तब भी कई सवाल उठे थे, लेकिन परिवार के राजनीतिक रसूख और धमकियों के कारण मामला दबा रहा.

एक युवती ने खोला राज
हाल ही में 22 वर्षीय एक युवती, जिसे तीन महीने तक इस रैकेट के चंगुल में रखा गया था, किसी तरह बचकर निकली और पुलिस को इसकी जानकारी दी. फिलहाल वह युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. इसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक जाने का फैसला किया. हावड़ा के डीसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया, ‘फुल्तुसी और आरियन का फ्लैट बंद है, उनके मोबाइल बंद हैं. यह भी संभावना है कि दोनों विदेश बैंकॉक भाग चुके हों.’

पड़ोसी ने बताया चौकाने वाला सच
पूछताछ करने पर बांकड़ा 1 पंचायत के प्रधान अख्तर हुसैन मोल्लाह ने कहा, ‘हम सब जानते थे कि ईशिका को घर में बहुत प्रताड़ित किया जाता था. फुल्तुसी और आरियन ने कोई सबूत नहीं छोड़ा, लेकिन उनकी सच्चाई सब जानते थे.’ स्थानीय व्यापारी मसूद आलम खान ने भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि, ‘मेरा बेटा और ईशिका 12वीं तक क्लासमेट थे. एक बार ईशिका ने मेरे बेटे से कहा कि वह इस नरक से निकलना चाहती है. उसने सरकारी नौकरी की परीक्षा के लिए उससे ₹1500 उधार भी लिए थे. उसकी मौत के बाद फुल्तुसी ने मुझसे ₹2 करोड़ की मांग की और कहा कि अगर नहीं दिए तो झूठा मुकदमा कर देगी, लेकिन मैंने पुलिस में शिकायत की और जांच के बाद मेरी बेगुनाही साबित हुई.’
राजनीतिक नाम का उठाती थी फायदा
फुल्तुसी की मां शहनाज बेगम ने भी बताया कि उनकी नातिन को बहुत दुख सहना पड़ा था. वहीं, फुल्तुसी के पिछले पति मोहम्मद सैयद मुरसलीम ने आरोप लगाया कि फुल्तुसी ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी और बाद में उनके परिवार को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. फुल्तुसी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उसके कई राजनीतिक नेताओं के साथ फोटो मौजूद हैं. उसने कई बार अपने राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल कर लोगों को डराया-धमकाया भी. बताया जा रहा है कि वह तृणमूल कांग्रेस की माइनॉरिटी सेल की स्थानीय इकाई से जुड़ी थी और 2024 के लोकसभा चुनावों में उसने प्रचार भी किया था. राज्य के मंत्री अरूप राय ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी, ‘मैं इस महिला को नहीं जानता. अगर किसी ने व्यक्तिगत रूप से पार्टी के नाम का दुरुपयोग किया है, तो उसकी जांच होगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी. पार्टी ऐसे किसी कृत्य का समर्थन नहीं करती.’

 

NEWS SOURCE Credit :news18

 

even the daughter was not spared faridabadnews faridabadnews24 prostitution was going on in the flat this man is not a mother but a pimp!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.