Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » INLD में हो सकते हैं शामिल BSP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष

INLD में हो सकते हैं शामिल BSP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष

faridabadnews24By faridabadnews24June 8, 2020Updated:June 8, 2020No Comments3 Mins Read

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती जल्द ही इनेलो में शामिल हो सकते हैं। आज चंडीगढ़ में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला से प्रकाश भारती और उनके साथियों ने मुलाकात की। इससे पहले आज बादली से पूर्व विधायक रहे नरेश शर्मा इनेलो में शामिल हुए थे। इनेलो नेता अभय चौटाला ने भाजपा, कांग्रेस और जजपा के कई नेताओं को संपर्क में होने का भी दावा किया है।

अभय चौटाला ने इस दौरान किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को भी जमकर घेरा। अभय चौटाला ने कहा कि किसानों के साथ लॉकडाउन में सरकार ज्यादती कर रही है। किसानों की फसलें मंडियों में पड़ी रहती है और सरकार को किसानों की कतई चिंता नहीं होती है। अभय चौटाला ने सरकार पर धान घोटाले को लेकर एक बार फिर घेरने की कोशिश की है।

इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान  भाजपा-जजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कोरोना की आड़ में जहां किसान को लूट लिया और व्यापारी का व्यापार खत्म कर दिया। सरकार 20 हजार करोड़ रुपए का राजस्व घाटा दिखाकर अतिरिक्त कर्ज का बोझ जनता पर लादने जा रही है। हजारों करोड़ रुपए के फर्जी बिलिंग करके लाखों लोगों की गाढ़े खून-पसीन की कमाई को खाने का काम कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को श्वेत-पत्र जारी कर लोगों को बताना चाहिए कि इस कोरोना महामारी में कितना पैसा हुआ है और किस-किस मद में खर्च हुआ है। कोरोना पॉजीटिव के पीडि़त लगातार बढ़ रहे हैं, उन्हें समय पर न खाना दिया जाता और न ही इलाज किया जा रहा है, केवलमात्र औपचारिकता ही पूरी कर रहे हैं।

इनेलो नेता ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को आज भी लूटा जा रहा है, चने की खरीद नहीं हो रही, 20 हजार किसानों की सरसों घर पर पड़ी है व कागजों में 100 प्रतिशत गेहूं की अदायगी दिखा दी और असल में भुगतान अभी तक भी नहीं किया गया है। सरकार की ओपन मार्केट योजना किसानों के लिए संकट खड़ा कर रही है। आज भी पानीपत और करनाल का किसान जिसने यूपी में गन्ना डाला था, उनका सैकड़ों करोड़ बकाया रुपया फंसा पड़ा है। यही हालत आने वाले वक्त में धान में भी होगी। सरकार ने एमएसपी से बचने के लिए यह ओपन मार्केट योजना शुरू की है।

पत्रकारों द्वारा घरवापसी के सवाल का जवाब देते हुए इनेलो नेता ने बताया कि चौधरी देवी लाल की विचार धारा में लोगों ने अपना विश्वास व्यक्त करना शुरू कर दिया है जो किसी वजह से हमसे अलग हो गए थे और जो किसी गलतफहमी का शिकार होकर दूसरी पार्टी के लिए काम कर रहे थे आज वो लोग फिर ये जुडऩा शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को भी जजपा के दो राज्यस्तरीय पदाधिकारियों ने अपने साथियों सहित इनेलो में अपनी आस्था जताई।

इनेलो नेता ने बताया कि आने वाले समय में इनेलो लोगों का विश्वास जीतने का काम करेगी और आने वाले समय में ऐसे हालात होंगे कि सभी लोग घरवापसी करेंगे और नए लोग हमारे साथ आएंगे, जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। बरोदा उप-चुनाव पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए इनेलो नेता ने कहा कि उप-चुनाव के नतीजे आपकी कलम को यह लिखने पर मजबूर कर देगी कि असली विपक्ष इनेलो है। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश सरकार को सरकार नहीं जुगाड़ मानता हूं और जुगाड़ ज्यादा दिन नहीं चल सकता। अगर कोई इस जुगाड़ से छुटकारा दिला सकता है तो वो केवलमात्र इनेलो ही है।  उन्होंने बताया कि वो उप-चुनाव में लड़ेंगे, अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे और अपने उम्मीदवार के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।

faridabadnews24 INLD can include former BSP state president
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.