Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इनेलो की सरकार बननी थी 2019 में लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों ने विश्वासघात किया : अभय चौटाला

इनेलो की सरकार बननी थी 2019 में लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों ने विश्वासघात किया : अभय चौटाला

faridabadnews24By faridabadnews24July 10, 2020No Comments5 Mins Read

ताऊ देवी लाल की विरासत को आगे बढ़ाने में चौधरी अभय सिंह चौटाला की मेहनत सफल हो रही है। इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की रणनीति और अभय चौटाला की जमीन पर की गई बेजोड़ मेहनत की बदौलत इनेलो फिर से मुख्यधारा में आ खड़ी हुई है। इनेलो नेता मीडिया में कह चुके हैं कि 2019 में सरकार इनेलो की बननी थी लेकिन कुछ स्वार्थी लोगों ने इनेलो की सरकार न बने, इसके लिए चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के साथ विश्वाघात किया और पार्टी को तोडऩे में कामयाब हुए। लेकिन अब दशा और दिशा दोनों बदल रही हैं। पिछले एक महीने से लगातार हररोज दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता इनेलो में शामिल हो रहे हैं।

इस महामारी के संकट के दौरान जहां सरकार व विपक्षी दल के नेता अपने-अपने घरों तक ही सीमित रहे वहीं चौधरी अभय सिंह चौटाला पूरे हरियाणा में जनता के बीच में रहे। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए इनेलो नेता ने प्रदेश के प्रत्येक जिले पर कार्यकर्ता सम्मेलन रखे। इसकी शुरुआत 3 जुलाई को अम्बाला से की व 8 जुलाई को सिरसा में पूरी हुई।

इस दौरान कार्यकर्ता भी जोश से लबालब नजर आए। अभय चौटाला ने जहां भाजपा-जजपा गठबंधन के घोटाले, किसानों से लूट व चिट्टे जैसे बढ़ते नशे के गंभीर मुद्दे लोगों के सामने रखे वहीं विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा को भी आड़े हाथों लेते हुए उनके साढे नौ साल के कार्यकाल के दौरान किसानों की जमीन की हुई लूट को भी सबके सामने रखा। उन्होंने गठबंधन सरकार में हुए शराब घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।

समाजसेवी व व्यापारी भी शामिल हुए
इस दौरान सबसे अहम् बात रही कि इनेलो में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ौतरी हुई। भाजपा, जजपा, कांग्रेस के अलावा युवा, समाजसेवी, व्यापारी व देश का सबसे मजबूत कहा जाने वाला संगठन आरएसएस को छोडक़र भी लोग इनेलो में शामिल हुए। शामिल होने वालों में प्रमुखत: सोनीपत जिले से भाजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव विकास नरवाल, विश्वभ्रमण फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा पार्टी में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले युवा नेता महावीर शर्मा, पानीपत से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणबीर देशवाल, महेंद्रगढ़ से पूर्व जिला प्रधान सतीश यादव व जगदीश यादव ने घरवापसी की।

दादरी से पूर्व चेयरमैन जगबीर सिंह सैकड़ों साथियों के साथ शामिल हुए। जिला नूंह से मार्केट कमेटी चेयरमैन श्रीमती सीमा सिंगला अपने पार्षदों व सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोडक़र पार्टी में शामिल हुई। पलवल से प्रतिष्ठित व्यापारी नितिन जैन और पलवल से विस उम्मीदवार रहे सतपाल देशवाल इनेलो में शामिल हुए।

बरोदा उप-चुनाव के बाद गिर जाएगी गठबंधन सरकार
इस दौरान इनेलो नेता ने बरोदा उपचुनाव पर बोलते हुए कहा कि मुकाबला इनेलो और कांग्रेस में है। गठबंधन की तो जमानत भी नहीं बचेगी। बरोदा उपचुनाव के बाद गठबंधन सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर बंसी लाल की सरकार गिर सकती है तो ये सरकार भी गिरेगी क्योंकि जनता का सरकार से मोह भंग हो गया है।

पीटीआई अध्यापक संघ ने सौंपा मांग पत्र
पहले दिन जब कुरुक्षेत्र पहुंचे तो गठबंधन सरकार द्वारा निकाले गए 1983 पीटीआई अध्यापकों का एक संगठन अभय चौटाला से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपा। इनेलो नेता ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि वो इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं और उनकी आवाज बनकर विधानसभा में ये मुद्दा उठाएंगे। इनेलो नेता ने यह भी कहा कि गठबंधन सरकार मृत पीटीआई अध्यापक के परिवार को दी जाने वाली आर्थिक सहायता पुन: बहाल करे।

जब भावुक हुए अभय
6 जुलाई को भिवानी दौरे के दौरान एक क्षण ऐसा आया जब अभय चौटाला भावुक हो गए। भिवानी की महिला अध्यक्ष इंदु परमार द्वारा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया हुआ है। जब अभय चौटाला हस्ताक्षर करने लगे तो बेहद भावुक हो गए।

कैसा भय जब साथ हो अभय
इनेलो नेता भिवानी में जिला कार्यकर्ताओं की बैठक में जब पहुंचे तो रात हो गई थी। एक मासूम बच्ची अपने फोन से अभय चौटाला के भाषण की वीडियो बना रही थी। भाषण खत्म होने के बाद अभय चौटाला ने उसे अपने पास बुलाया, उसका नाम पूछा और बोले बेटी आप इतनी रात को किसके साथ आई हो, डर नहीं लगता। तो उस मासूम लडक़ी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- ‘कैसा भय, जब साथ हो अभय’। यह सुनते ही अभय चौटाला ने मासूम लडक़ी के सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया।

सोनीपत में शहीद हुए जवानों के घर शोक प्रकट करने पहुंचे
इस दौरान अभय चौटाला सफीदों के गांव बुड्ढाखेड़ा में बदमाशों द्वारा मारे गए शहीद जवान रविंद्र व एसपीओ के घर शोक प्रकट करने पहुंचे। उन्होंने मांग की कि हरियाणा सरकार दोनों परिवारों के घर में एक-एक नौकरी व एक करोड़ रुपए नगद सहायता राशि के रूप में दे।

इस पूरे जिलास्तरीय सम्मेलन के दौरान इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी व प्रकाश भारती की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण रही। जहां प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की भूमिका दूसरे दलों से लोगों को इनेलो में शामिल कराने में रही वहीं इनेलो में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने प्रकाश भारती भी बसपा के कार्यकर्ताओं को शामिल कराने में पूरी तरह सफल रहे।

faridabadnews24 INLD government was to be formed in 2019 but some selfish people betrayed: Abhay Chautala
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.