लंदन: यूनाइटेड किंगडम (UK) की एक महिला ने बताया कि कैसे जुए (Gambling) की लत की वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई और वो कंगाल (Bankrupt) हो गई. महिला ने बताया कि उसने कैसीनो (Cassino) में एक दिन 1 करोड़ रुपये का जैकपॉट (Jackpot) जीता था लेकिन वो उस दिन को अपनी जिंदगी का सबसे बुरा दिन मानती है. महिला ने बताया कि उसकी जुए की लत इतनी ज्यादा बुरी थी कि वो अपनी सुहागरात (Wedding Night) को भी सुबह 6 बजे तक जुआ खेलती रही. 18 साल की उम्र में ही कैसीनो जाने लगी थी महिला द सन में…
Author: faridabadnews24
देश में हर साल 1 फरवरी को बजट पेश होता है और इसी के इर्द-गिर्द हर कोई अपने फायदे-नुकसान की चर्चा में लग जाता है. हर साल लोगों को बजट से खासा उम्मीदें रहती हैं. बजट के अनुसार ही लोग अपने खर्चों को नियंत्रित करते हैं. सरकारें काफी तैयारी के साथ इसे तैयार करती हैं और उम्मीद की जाती है कि बजट से हर किसी को फायदा पहुंचे. लेकिन एक बार ऐसा हुआ था कि सरकार ने बजट को तैयारी के साथ तैयार नहीं किया था और इसके लिए प्रधानमंत्री को माफी तक मांगनी पड़ी थी. पीएम ना बन पाने…
फरीदाबाद : एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किये गए बजट को बकवास बताया है। श्री शर्मा ने कहा कि यह वर्तमान केंद्र सरकार का एक और दिशा हीन बजट है। कोविड से तहसनहस हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिस तरह के बजट की आवश्यकता थी वैसी केंद्रीय मंत्री प्रस्तुत नहीं कर सकी हैं। श्री शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद छोटे उद्यमों का शहर है। जहां छोटे उद्यमी हैं और मजदूर वर्ग है। सरकार ने कोविड के दौरान एमएसएमई को 20 हज़ार करोड़ का राहत पैकेज देने की…
चंडीगढ़ : भारत की बेटी कल्पना चावला के बुलन्द होसलों से देश की ही नहीं बल्कि विश्व की महिलाओं में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा हुआ है। यह बात हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कल्पना चावला की 19 वीं पुण्यतिथी पर अपने संदेश में कही।उन्होंने कहा कि कल्पना चावला महिलाओं के लिए आदर्श है। उनका जुनून, संघर्ष, मेहनत और सतत विकास का दृष्टिकोण भारत की बेटियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्हें खुशी है कि कल्पना चावला का जन्म हरियाणा के करनाल में हुआ और उन्होने अन्तरिक्ष में उड़ान भरकर देश- दूनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया। श्री दत्तात्रेय…
फरीदाबाद : भारत के संविधान सभा के सदस्य एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. रणवीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिला युवा कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष नितिन सिंगला के नेतृत्व में युवा कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-17 स्थित स्व. रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में जाकर उनकी प्रतिमा को गंगाजल से साफ किया और उस पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘स्व. रणवीर सिंह हुड्डा जिंदाबाद, स्व. रणवीर सिंह हुड्डा अमर रहे’ के गगनभेदी नारे भी लगाए। इस अवसर पर उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन सिंगला ने कहा कि स्व.…
चंडीगढ़ : हरियाणा में 10वीं से 12वीं तक के स्कूल 1 फरवरी से खुलने जा रहे हैं। विश्वविद्यालय, कालेज, पालीटैक्नीक, आई.टी.आई., कोचिंग इंस्टीच्यूट, लाइब्रेरी और ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट में भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में अभी तक 15 साल से अधिक उम्र वाले 85 प्रतिशत स्कूली छात्र-छात्राओं ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराया है। करीब 15 प्रतिशत विद्यार्थियों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। ऐसे में इन बच्चों को ऑनलाइन कक्षाएं ही लगानी पड़ेंगी। टीके लगवा चुके विद्यार्थियों को भी स्कूल में आने के…
नई दिल्लीः रक्षा मंत्रालय एक नई पहल के तहत दिल्ली में ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श मंच के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं लेने वाले सेवानिवृत्त सैनिकों और सेवारत सैन्यकर्मियों के लिए मंगलवार को दवाओं की ‘होम डिलीवरी’ शुरू करेगा। मंत्रालय ने कहा कि सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंस एंड टेलीकंसल्टेशन (सेहत) के तहत दवाओं की ‘होम डिलीवरी’ दिल्ली छावनी के बेस अस्पताल से शुरू की जाएगी और इस योजना को भविष्य में अधिक से अधिक केंद्रों तक बढ़ाया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि यह एक त्रि-सेवा टेलीकंसल्टेशन सेवा है जिसे ‘‘सभी योग्य कर्मियों” और उनके परिवारों के लिए तैयार किया गया है। बयान में कहा…
नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना और उनके 250 समर्थकों के खिलाफ थाना दनकौर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले आचार संहिता का उल्लंघन करने का उन पर दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर में जेवर विधानसभा के चुनाव अधिकारी की ओर से आचार संहिता और कोरोना महामारी अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में रालोद प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि 26 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र…
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के महीने में भी ठंड का सितम जारी रहेगा। विभाग का अनुमान है कि पंजाब और हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश भी हो सकती है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने फरवरी के लिए बारिश और तापमान का मासिक अनुमान जारी किया है। इसके अनुसार, पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या उससे कम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के पूर्वी हिस्से, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत के दक्षिणपूर्वी…
फरवरी 2022 ग्रहों की स्थिति में कई अहम परिवर्तन होने वाले हैं. सूर्य का सबसे करीबी ग्रह बुध 4 फरवरी से सीधी चाल चलने लगेगा. बुध ग्रह 15 जनवरी से मकर राशि में वक्री चाल चल रहे थे. बुध ग्रह बुद्धि, संवाद, कारोबार, धन के कारक ग्रह हैं बुध की बदली चाल का असर लोगों की जिंदगी से जुड़े इन सभी पहलुओं पर होगा. लेकिन 5 राशि वाले जातकों के लिए बुध का सीधी चाल चलना बहुत लाभ पहुंचाएगा. बुध अगले 6 मार्च तक इसी स्थिति में रहेंगे और इसके बाद मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे. इन…
