वार्ड नंबर 9 में होगा कड़ा मुकाबला भाजपा उम्मीदवार संगीता भाटी एवं निर्दलीय उम्मीदवार पारुल गौर ! जनता किसे बनाएगी अपना पार्षद?
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : सूरजकुंड मेले में तैनात पुलिस कर्मियों ने एक सराहनीय कार्य किया है, उज्बेकिस्तान निवासी एक हस्तशिल्पकार का खोया पर्स पुलिस की टीम उन्हें ढूढ़कर वापस किया है। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस के कार्य को सराहा है। पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बतलाया कि मेला के खोया-पाया केंद्र पर तैनात एएसआई जितेन्द्र आसपास गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक लावारिश पर्स देखा। उन्होंने आसपास घूम रहे सैलानियों से बात की, लेकिन किसी ने भी पर्स पर अपना हक नहीं जताया। इसके बाद वह पर्स लेकर खोया-पाया सेंटर पर लेकर पहुंचे। जहां…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में बनी छोटी-बड़ी चौपाल पर देश-विदेश के विख्यात कलाकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे हैं। मेले में दुनिया की सांस्कृतिक झलक एक मंच पर नजर आने से अनेकता में एकता का संदेश देखने को मिल रहा है। शनिवार को बिम्सटेक संगठन के देश बांग्लादेश, नेपाल और अफ्रीकी देशों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपने देशों की समृद्ध संस्कृतिऔर विरासत को नृत्य, गायन तथा वादन के माध्यम से प्रदर्शित किया। इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह देखते बन रहा है। पर्यटन…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : डा. अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल मार्केट नंबर 1 फरीदाबाद में फेयरवल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं के बच्चों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिन्हें उपस्थितजनों ने जमकर सराहा। इस मौके पर डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मार्केट नंबर 1 फरीदाबाद एवं सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रधान डाॅ राजेश भाटिया ने 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को परीक्षा…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : 38 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला परिसर में पर्यटन निगम और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान से नाट्यशाला में हर रोज स्कूल के छात्र-छात्राओं की अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित कराकर प्रतिभाएं निखारी जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को नाट्यशाला में विभिन्न स्कूलों के बच्चों की जूनियर और सीनियर वर्ग में पोस्टर मेकिंग तथा टैटू बनाओ प्रतियोगिता आयोजित करवाई गईं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 387 तथा टैटू बनाओ स्पर्धा में 120 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में के.एल. मेहता पब्लिक स्कूल के अंकित पासवान ने प्रथम,…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : समाजसेवा और आपदा राहत कार्यों में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करते हुए, जिला रेड क्रॉस सोसायटी और जिला प्रशासन ने विमल कुमार खंडेलवाल को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। 2023 की भयावह बाढ़ के दौरान, उन्होंने 500 से अधिक प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निःस्वार्थ सेवा और मानवीय प्रयासों की मिसाल खंडेलवाल ने राहत शिविरों की स्थापना, भोजन वितरण, चिकित्सा सहायता और पुनर्वास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा, उन्होंने ब्लड डोनेशन, प्लाज्मा डोनेशन, वैक्सीनेशन, ऑक्सीजन आपूर्ति, और दिव्यांग सहायता जैसी कई कल्याणकारी गतिविधियों में अपना बहुमूल्य…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हरियाणा का 56वाँ प्रांत अधिवेशन जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दिनांक 14,15,16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।यह प्रांत अधिवेशन ऐतिहासिक अनुभव का गवाह बनेगा जिसमें लघु हरियाणा तथा सांस्कृतिक विरासत के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। प्रांत अधिवेशन स्थल को “संत सूरदास नगर” व प्रदर्शनी को “राजा नाहर सिंह”के नाम पर तैयार करेंगें। फरीदाबाद सन्त सूरदास की नगरी के नाम से सुप्रसिद्ध है एवं इसकी महत्वता पौराणिक काल से महिमामयी रही है।अतः अधिवेशन स्थल को संत सूरदास नगर के नाम से प्रदर्शित किया जाएगा। “राजा नाहर सिंह” प्रदर्शनी में फरीदाबाद का…
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा : आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सांप छछूंदर का खेल खेल रही हैं और हरियाणा में अब इनका कोई जनाधार नहीं है । फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सभी 46 वार्डो पर जीतेंगे और भाजपा की कोई नेत्री ही फरीदाबाद की मेयर भी बनेगी । यह विचार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर भड़ाना ने व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि लोकसभा विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का सुपड़ा साफ होगा । धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने फरीदाबाद…
Haryana Crime: हरियाणा के अंबाला में दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के दोषी पिता को जिला अतिरिक्त सेशन जज मनपाल रामावत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने जेजे एक्ट में भी तीन साल की सजा सुनाई है। वहीं, अदालत ने 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। क्या है पूरा मामला? विगत दिनों ही अदालत ने आरोपित को दोषी करार दे दिया था। मुलाना थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग ने 16 अप्रैल 2023 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बिहार के जिला मध्यपुरा के एक गांव की…
सोशल मीडिया पर कब आपको क्या देखने को मिल जाए, आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन न जाने कितने ही वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जाता है और जो वीडियो बहुत अलग होता है या फिर लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। कोई वीडियो बहुत तेजी से वायरल होता है तो कुछ वीडियो कम वायरल होता है मगर वायरल होते जरूर हैं। कभी जुगाड़ वाले वीडियो वायरल होते हैं तो कभी स्टंट वाले वीडियो वायरल होते हैं। खैर अभी एक अलग तरह का वीडियो सोशल…
