Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रेमी संग करवा दी पत्नी की शादी, मेरठ हत्याकांड की खबर सुन डर गया पति!

प्रेमी संग करवा दी पत्नी की शादी, मेरठ हत्याकांड की खबर सुन डर गया पति!

faridabadnews24By faridabadnews24March 28, 2025No Comments2 Mins Read
Got his wife married to her lover, husband got scared after hearing the news of Meerut massacre!
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मेरठ में हाल ही में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की घटना सामने आने के बाद यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी सुरक्षा की चिंता के कारण पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करा दिया। ढंघटा पुलिस थाना अंतर्गत कतर मिश्रा गांव के निवासी बबलू ने सोमवार को अपनी पत्नी राधिका का विवाह उसके प्रेमी विशाल कुमार से करा दिया। दूसरे राज्य में मजदूरी करने वाले बबलू का विवाह गोरखपुर की राधिका से 2017 में हुआ था और दंपति के दो बच्चे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, राधिका का अपने गांव के रहने वाले विशाल से पिछले डेढ़ साल से संबंध है। जब बबलू को इस बारे में पता चला तो उसने राधिका से विशाल से संबंध तोड़ने को कहा, लेकिन राधिका ने मना कर दिया।

इस स्थिति को देखते हुए बबलू ने दोनों का विवाह कराने का निर्णय किया और सोमवार को वह राधिका और विशाल को ढंघटा तहसील ले गया, जहां एक समझौता पत्र तैयार किया गया। इसके बाद दोनों का ग्रामीणों की उपस्थिति में शिव मंदिर में विवाह करा दिया गया। बबलू ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उसने कई बार राधिका को विशाल से मिलने से मना किया, लेकिन राधिका ने उसकी बात नहीं मानी। बबलू ने कहा, “इसके बाद मैंने उनका विवाह कराने का निर्णय किया ताकि मुझे कोई नुकसान न पहुंचे। हाल के दिनों में हमने देखा है कि पत्नियों ने पतियों की हत्या कर डाली।”

10 लाख का चालान…. हेलमेट नहीं पहनने पर

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुस्कान नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी और उसका शव एक ड्रम में छिपा दिया था। बबलू ने कहा, “मेरठ में जो हुआ, उसे देखकर मैंने अपनी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से कराने का निर्णय किया ताकि दोनों शांतिपूर्ण ढंग से जीवन जी सकें।” बबलू ने अपने दोनों बच्चों को अपने साथ रखने का निर्णय किया। शादी की वैधानिकता के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि यह शादी वैध है क्योंकि यह ग्रामीणों की उपस्थिति में हुई है और किसी के भी परिजन को कोई आपत्ति नहीं है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Got his wife married to her lover husband got scared after hearing the news of Meerut massacre!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.