ओमिक्रॉन वेरिएंट से निपटने के लिए देश में काढ़ा का इस्तेमाल फिर से बढ़ गया है. वैसे तो काढ़ा का नियमित सेवन इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है लेकिन अगर उसमें सही मात्रा में तत्वों का मिश्रण न किया जाए तो वह फायदे के बजाय नुकसान का भी सबब बन सकता है. आइए जानते हैं कि काढ़ा बनाते समय किन बातों का खास ध्यान रखें. सूप की तरह पीने योग्य होना चाहिए काढ़ा आयुर्वेद के जानकारों के मुताबिक काढ़ा (Kaadha Peene ke Fayde-Nuksan) न तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही पतला बल्कि वह सूप की तरह पीने योग्य होना…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : हिन्दुस्थान नौजवान है, युवाशक्ति से भरा हुआ है। युवा के मन में व आँखों में सपने होते हैं, नेक इरादे होते हैं। मजबूत संकल्प शक्ति होती है, युवा पत्थर पर भी लकीर खींचने का सामर्थ्य रखते हैं। और इन्हीं युवाओं के भरोसे स्वामी विवेकानंद ने आह्वान किया था की मैं मेरी आँखों के सामने भारत माता को पुनः विश्व गुरु के स्थान पर विराजमान होते हुए देख रहा हूँ। ‘ओ मेरे बहादुरों इस सोच को अपने दिल से निकाल दो की तुम कमजोर हो। तुम्हारी आत्मा अमर,पवित्र और सनातन है। तुम केवल एक विषय नहीं हो, तुम केवल…
बल्लभगढ़ : गांव जाजरू की जमीन में कैल गांव की तरफ बसी हुई तीन कालोनियों में एक भी बिजली का खंभा नहीं है। यहां पर केबल का जाल फैला हुआ है। यदि कभी एक केबल में फाल्ट हो गया, तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। गांव जाजरू में प्राइवेट बिल्डरों ने अपनी जमीन खरीद कर मजदूरों को प्लाट दे दिए हैं और यहां पर तीन कालोनी विकसित हो गई। करीब तीन हजार बिजली के मीटर लगे हुए हैं। इतने कनेक्शन होने के बाद यहां पर एक भी बिजली का खंभा नहीं है। कालोनी के रहने वाले सुरेश कुमार कहते…
ग्रेटर नोएडा : विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिल्ली, लखनऊ के चक्कर काट रहे थे। पहली बार ऐसा हो रहा है कि कांग्रेस से टिकट के दावेदार पूर्व जिलाध्यक्ष टिकट पाने के लिए राजस्थान के चक्कर काट रहे हैं। दावेदार को उम्मीद है कि सचिन पायलट उनकी गुहार सुनेंगे। दरअसल, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का कांग्रेस में बड़ा कद है। गौतमबुद्ध नगर उनका गृह जनपद है। वह वेदपुरा गांव के रहने वाले है। उनके पिता राजेश पायलट का भी यहां पर टिकट बंटवारे में हस्तक्षेप रहता था। जेवर…
नई दिल्ली : दिल्ली की जिला अदालतों का कामकाज पूरी तरह वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो रहा है। कैदियों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नए सिरे से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं जिसके तहत दिल्ली की जिला अदालतों में बाहरी कैदियों की प्रत्यक्ष पेशी पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। दूसरे प्रदेश में नहीं जाएंगे पेशी के लिए कैदी इसके अलावा आदेश जारी किया गया है कि दिल्ली की जेलों तिहाड़, रोहिणी व मंडोली जेल से भी कैदियों को दूसरे प्रदेश में पेशी के लिए नही भेजा जाएगा। इस आदेश में कहा गया कि अगर…
अगर आप भी अक्सर फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी. लेकिन इस खबर में बताए गए डिस्काउंट को लेने के लिए आपका कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेना जरूरी है. ऐसा होने पर आपको बेस फेयर में 20 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा. बेस फेयर पर 20% का डिस्काउंट गो फर्स्ट एयरलाइन (Go First) ने बेबसाइट पर दी गई जानकारी में लिखा ‘वैक्सीनेशन को डबल कीजिए और GoFirst के साथ डबल बेनिफिट पाइए! GoFirst पेश करता है GOVACCI जिसके तहत वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर 20% का डिस्काउंट मिलेगा.’…
स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा ने Medical Officer पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे। नोटिफिकेशन व आवेदन का लिंक नीचे दिया गया है। Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता) Graduation/ PG Diplomas/ MD/ Ms degrees या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे। Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या) रिक्त पदों की संख्या – 980 पद मेडिकल ऑफिसर Important Dates (जरुरी तिथि ) नौकरी प्रकाशित होने…
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले सत्ताधारी दल बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया है. साथ ही दावा किया है कि कुछ और मंत्री भी जल्द बीजेपी छोड़ने वाले हैं. लेकिन मौर्य के इस्तीफे की वजह पुरानी है और वह पहले से ही यूपी सरकार के कामकाज को लेकर नाराज चल रहे थे. सरकार के कामकाज से थे नाराज दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज से नाराज थे. 20 जून, 2021 को Zee News पर स्वामी प्रसाद मौर्य…
हरियाणा में नौकरी का इंतजार कर रहे दिव्यांगों के लिए एक बंपर भर्ती का आयोजन करवाया जाएगा। इसके तहत लगभग हरियाणा सरकार के 81 विभागों, निगम व विश्ववद्यिालयों में बैकलॉग के 15 हजार पद राज्य सरकार द्वारा स्पेशल ड्राईव के जरिए भरे जाएंगे। यह बात हरियाणा दिव्यांग आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने भिवानी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि इसके लिए राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है तथा विभिन्न विभागों, बोर्ड व विश्वविद्यालयों से रिक्तियों की संख्या एसएससी व एचपीएससी द्वारा मांगी गई है। पत्रकार वार्ता के दौरान दिव्यांग कमीशनर ने कहा कि दिव्यांगों को…
हरियाण में स्कूलो की छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई है। प्रदेश में अब 26 जनवरी 2022 तक स्कूलो की छुट्टियां रहेगी। इससे पहले प्रदेश में 12 जनवरी 2022 तक स्कूलों की छुट्टियां की गई है। कोरोना महामारी के चलते स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ाया गया है। अब 26 जनवरी तक प्रदेश में स्कूल बंद रहेंगे। कोरोना के चलते जारी की गई थी नई गाइडलाइंस School Colleges remain Closed in Haryana- हरियाणा में कोरोना और ओमीक्रॉन के मद्देनजर एक बार फिर सरकार ने सख्ती दिखाई है। प्रदेश सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, कोचिंग सेंटर, आंगनबाड़ी, क्रेच बन्द। #Sonipat #Faridabad…
