नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अकसर अपनी बयान बाजी के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में कंगना ने यह कर सनसनी मचा दी थी की हमें असली आज़ादी 2014 में मिली है, जिस पर कई राजनेताओं ने कंगना पर सवाल उठाए और उनके इस बयान पर गिरफ्तारी की भी मांग की। कंगना रनौत सिर्फ लाइम लाइट में रहना पसंद करती हैं वहीं अब इन सब के बीच राष्ट्रपति महात्मा गांधी को लेकर दिए विवादित बयान पर बवाल मचा है। अब महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने भी कंगना रनौत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है…
Author: faridabadnews24
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज गाजीपुर से लखनऊ तक पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की समाजवादी विजय रथ यात्रा चलाने की घोषणा की है। सपा की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस वे गाजीपुर से लेकर लखनऊ तक पूरे रास्ते इस यात्रा में साथ चलेंगे। उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था। सपा ने इस एक्सप्रेस वे पर गाजीपुर में अखिलेश का रोड शो एवं रैली करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन गाजीपुर प्रशासन ने…
फरीदाबाद – शहर के सेक्टर 6 स्थित भूपेंद्र स्टील कंपनी में कल रात्रि एक बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि लगभग 8 बजे कंपनी में सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल मजदूर को सेक्टर आठ के सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चार अन्य घायल मजदूरों को सफदरगंज रेफर करने की बात सामने आ रही है। मृतक मजदूर का शव सर्वोदय अस्पताल से बीके अस्पताल ले जाया गया है जहाँ आज शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक मजदूर बल्लबगढ़ की चावला…
हरियाणा के करनाल से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे-44 पर जा रही एक स्कॉर्पियों गाड़ी पर अचानक से आसमान से 70 किलो का पत्थर आ गिरा। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी कोहंड गांव के पूर्व सरपंच सुभाष शर्मा चला रहे थे। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार की महिला सदस्यों के साथ पानीपत में आयोजित एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। घरौंडा ओवरब्रिज पर जैसे ही वह घरौंडा बस स्टैंड के सामने पहुंचा तो आसमान से पत्थर गिरता दिखाई दिया।सुभाष ने बताया कि उसने 25 से 30 फुट की ऊंचाई से पत्थर नीचे…
चीन (China) में कोरोना (Coronavirus) एक बार फिर से पैर पसार रहा है. इस बीच स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) के नाम पर एक कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला. स्वास्थ्यकर्मियों ने जिस वक्त घर में घुसकर पालतू कुत्ते की हत्या की, उसकी मालकिन कोरोना के चलते आइसोलेशन में थी. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. ‘डेली मेल’ के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों ने Jiangxi प्रांत के शांगराव के एक घर में घुसकर कुत्ते के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें…
कंफडरेशन ऑफ इंडियन ट्रेडर्स (CAIT) ने आरोप लगाया है कि ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के ऐप पर गांजा (marijuana) बेचा जा रहा है. एमेजॉन का कहना है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रतिबंधित उत्पाद की बिक्री की इजाजत नहीं देती. छोटे कारोबारियों के संगठन कंफडरेशन ऑफ इंडियन ट्रेडर्स (CAIT) ने आरोप लगाया है कि ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के ऐप पर गांजा (marijuana) बेचा जा रहा है. CAIT ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) से इसकी जांच कराने की मांग की है. इस आरोप पर एमेजॉन ने कहा है कि वह खुद इस मामले की जांच कर रही है. एमेजॉन का कहना…
फरीदाबाद : राजस्थान की विधानसभा में फरीदाबाद के जिगर माथुर ने रखे अपने विचार कौन कहता है कि आसमान में सुराग हो नही सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो इस कहावत को चरितार्थ करके दिखाया मॉडल संस्कृति सेक्टर 55 के कक्षा 1st के छात्र जिगर माथुर ने 14 नवम्बर बाल दिवस पर राजस्थान में आयोजित हुए विशेष सत्र बच्चो की सरकार कैसी हो पर अपने विचार रखें 75वे आजादी के अमृतमहोत्सव के मौके पर रविवार को बालदिवस पर राजस्थान विधानसभा में बालसत्र का आयोजन किया गया देश के 15 राज्यों से बच्चों को बुलाकर बाल सत्र आयोजित कर…
फरीदाबाद : बाल दिवस के अवसर पर श्री राम जानकी सेवा संगठन ने तारा संस्थान, उदयपुर एवं भाटिया सेवक समाज, फरीदाबाद के सहयोग से गांव जुन्हेडा के हैप्पी पब्लिक स्कूल में नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया। शिविर में 364 व्यक्तियों के नेत्रों की जांच की गई एवं 22 से अधिक नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। इसके अतिरिक्त 200 रोगियों को चश्मा एवं 254 रोगियों को दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया से श्री रविंद्र डूडेजा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने संगठन के द्वारा किए गए कार्यों…
गौ मानव सेवा ट्रस्ट,गौशाला ऊँचा गावँ में डॉ नीलम आर्या,डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग ,फरीदाबाद (हरियाणा सरकार) के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की चार सदस्यीय टीम ने किया औचक निरीक्षण। आज गौशाला,ऊँचा गावँ की प्रबंधन,चारा व दवाओं व चिकित्सा आदि विषयों के लिए पशुपालन विभाग ,फरीदाबाद की टीम गौशाला पहुँची। टीम ने गौशाला प्रबंधन के साथ गौशाला में निर्मित विभिन्न बाड़ो की व्यवस्था,सफाई व चारा-पानी की गुणवत्ता की जांच की व अपनी सन्तुष्टि जाहिर की। गौशाला में पशुपालन विभाग के VS डॉ सचिन धनकर ने गौशाला के नियमित पशु चिकित्सक श्री सत्यभान कर्दम व केअर टेकर श्री राकेश जी के संग…
अंबाला । रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब ट्रेनों से स्पेशल का दर्जा हटा दिया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आदेश के बाद रेल अधिकारी हरकत में आ गए हैं और पचास ट्रेनों से स्पेशल दर्जे का टैग हटाकर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पचास ट्रेनें अब फिर से पुराने नंबर से दौड़ने लगी हैं। रेलवे ने स्पेशल का दर्जा देकर कुछ ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी कर दी थी, जो अब वापस होने लगी है। रोजाना 432 ट्रेनों से स्पेशल टैग का दर्जा हटा दिया जाएगा। जिसका प्रत्येक यात्री के पास…
