लोग पढाई-लिखाई छोड़कर प्रोफेशनल करियर चुनते हैं और अपनी पसंद का काम करते हैं। आप ऐसे कई शक्सियत के बारें जानते होंगे जिन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़कर माडल या एक्टर बने। लेकिन क्या आप किसी ऐसी शख्सियत के बारें में जानते हैं जिसने अपना माडलिंग का करियर छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की हो एग्जाम क्रैक भी किया हो? शायद नहीं। हम आपको ऐसे ही दो नाम के बारें में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी मेहनत के बल पर यूपीएससी की परीक्षा पास की। इस साल जब 2019 सिविल सेवा का रिजल्ट घोषित हुआ तो इसमें एक नाम चौंकाने वाला था।…
Author: faridabadnews24
अगर आपका केंद्रीय भविष्य निधि संगठन में अकाउंट है तो आपको कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के लिए सभी काम ऑनलाइन किए जा चुके है। और अब जल्द ही सब्सक्राइबर्स ई-नॉमिनेशन सर्विस भी ऑनलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं। ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स घर पर बैठे बैठे सभी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे जरुरी है आपका नॉमिनेशन। सबसे अच्छी बात ये है कि नॉमिनेशन के लिए आपको EPFO के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। ये काम आप घर बैठे कर सकते हैं। ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से…
1 October से लागू हो रहा पेंशन से जुड़ा यह खास नियम, आपको क्या करना होगा जानिए डिटेल में केंद्र द्वारा नियमों में संशोधन के बाद सात साल से कम सेवा के बाद मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को अब बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। इससे पहले, सरकारी कर्मचारियों को मृत्यु के मामले में कम से कम सात साल की सेवा प्रदान करनी चाहिए ताकि परिवार को अंतिम आहरित वेतन के 50 प्रतिशत पर बढ़ी हुई पारिवारिक पेंशन मिल सके। अब सात साल से कम की सेवा के बाद भी, मृत्यु के मामले में परिवारों को बढ़ी हुई पारिवारिक पेंशन मिलेगी।…
फरीदाबाद | गोवा में आयोजित नेशनल बिजनेस सर्विसेज लीडरशिप अवार्ड फंक्शन में मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने एशिया के जाने माने प्रसिद्ध गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रजीत सिंह गौतम को द मोस्ट एडमायर सेक्सोलॉजिस्ट इन एशिया अवॉर्ड से सम्मानित किया। गौरतलब है कि, देश के कई हिस्सों से अलग – अलग कैटेगरी में बिजनेस उद्यमीयों का चयन किया गया। वहीं हेल्थ केयर सेक्टर में फरीदाबाद से डॉ. इंद्रजीत सिंह गौतम को मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अवॉर्ड दिया। आपको बता दें कि डॉ. इंद्रजीत सिंह गौतम – गौतम क्लीनिक के डायरेक्टर हैं, और देश विदेश में…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर हालात गंभीर बने हुए हैं। इस बीच दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली परिवहन विभाग (Delhi Transport Department) ने प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने की मुहिम के तहत पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) की जांच की जा रही है। पेट्रोल पंपों पर पीयूसी के बिना पेट्रोल भरवाते समय अब 10,000 रुपये का चालान कट रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग ने पेट्रोल पंपों पर सिविल डिफेंस वालंटियर की टीमें तैनात की हैं। दिल्ली परिवहन विभाग की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश को संबोधन में एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने एक बड़ा कदम उठाते हुए पिछले काफी समय से जारी विरोध प्रदर्शन को खत्म करने की अपील करते हुए आज तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा, ‘आज मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हमने तीनों कृषि कानूनों को रद करने का फैसला किया है।’ पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की अन्य बड़ी बातें -पांच दशक के जीवन में किसानों की चुनौतियों को बहुत करीब से देखा गया है जब देश…
हिंदू धर्म में शुभ तिथियों का विशेष महत्व है। इसमें से पूर्णिमा तिथि भी बेहद शुभ मानी जाती है। वैसे तो सालभर में कई पूर्णिमा आती है। मगर कार्तिक मास में पड़ने वाली इस तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। इसी दिन देव दीपावली यानि देवी-देवताओं की दिवाली भी मनाई जाती है। इस साल यह शुभ तिथि 19 नवबंर 2021, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। कार्तिक पूर्णिमा का महत्व धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध करके देवताओं को उनका स्वर्ग दोबारा लौटा था। इसके साथ ही भगवान विष्णु ने मत्स्या अवतार लेकर…
मिजोरम (Mizoram) में मंगलवार को कोविड-19 (Covid19) के 611 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,386 हो गई है. जबकि एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 463 हो गई है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण दर कल की 15.90 फीसद से घटकर आज 11.30 फीसद रही तथा 5411 सैंपल्स की जांच के बाद 611 नए मरीजों का पता चला. विभाग के मुताबिक नए मामले 11 जिलों से सामने आये हैं. आइजोल में कोविड-19 के 310, लुंगलाई में 74 और सर्चिप में 55 नए मरीजों का…
वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण कॉलोनी के मुख्य द्वार पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर युगल जोड़ी परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियों के स्वागतार्थ पूड़ी-सब्जी,मिठाई एवं फल आदि का वृहद भंडारा प्रातः 9 बजे से देर चलाया गया। जिसमें असंख्य परिक्रमार्थियों ने भोज प्रसाद ग्रहण किया। अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष निधि कुमारी ने कहा कि हमारा ट्रस्ट विगत 4 वर्षों से प्रतिवर्ष गुरु नानक जयंती के पुण्य पर्व पर यह भंडारा आयोजित करता है। जिसे उनके ट्रस्ट के द्वारा निःस्वार्थ एवं प्रेम भाव से आयोजित…
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वीरवार को क्लर्क की नौकरी ज्वाइन करने आई सरसाना गांव की युवती उस समय हक्की-बक्की रह गई, जब उसे बताया गया कि यह ज्वाईनिंग लैटर फर्जी है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर फ्रॉड का केस दर्ज किया है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में वीरवार को सरसाना गांव की एक युवती पहुंची। वह एक दफ्तर में जाकर बोली मुझे क्लर्क का पद संभालना है, मेरा सलेक्शन हुआ है। उसने बाकायदा एक ज्वाईनिंग लैटर अधिकारी को दिखाया। अधिकारी ने गौर से लैटर देखकर युवती को बताया कि यह तो फर्जी है। यह सुनकर…
