अगर आप घर बैठे बिना कुछ किए कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक सुनहरे मौके के बारे में बताने जा रहे हैं. इसके जरिए आप सिर्फ 2 रुपये दे कर 5 लाख रुपये तक कमा सकते हैं. सबसे कमाल की बात ये है कि आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. कोई भी व्यक्ति ये पैसे कमा सकता है. लोगों को होता है एंटीक चीजों के कलेक्शन का शौक आपने अक्सर ऐसी खबरें पढ़ी होंगी कि एक सिक्के के बदले में लाखों रुपये मिल सकते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हें कौन खरीदता है? शौक बहुत…
Author: faridabadnews24
नई दिल्लीः डब्ल्यूडब्ल्यूई फेम के पहलवान ‘द ग्रेट खली’ ने आज यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शिष्टाचार भेंट की। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ मैं पहलवान ‘द ग्रेट खली’ से मिला। उन्होंने भारत को दुनिया भर में गौरवान्वित किया है। उन्हें दिल्ली में बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल पर किया गया काम पसंद आया।” उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के एथलीटों को सहयोग देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। ‘प्ले एंड प्रोग्रेस’ स्कीम के तहत दिल्ली सरकार युवा एथलीटों को उनके पोषण, किट और प्रशिक्षण आदि के लिए तीन लाख रुपए की वित्तीय सहायता दे रही है।…
डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की शेयर बाजार में सूचीबद्धता के पहले दिन गुरुवार को फीकी शुरुआत हुई। पेटीएम के शेयर निर्गम मूल्य से नौ फीसदी नीचे के स्तर पर सूचीबद्ध हुए। प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) में इसका निर्गम मूल्य 2,150 रुपए तय किया गया था लेकिन बीएसई में इसके शेयर 1,955 रुपए के भाव पर सूचीबद्ध हुए। एनएसई में पेटीएम का सूचीबद्ध भाव 1,950 रुपए रहा जो निर्गम मूल्य से 9.30 फीसदी कम है। भले ही Paytm के आईपीओ के तहत शेयर की लिस्टिंग निराशाजनक रही है लेकिन इसके बावजूद यह भारत का सबसे…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि फरवरी 2025 को यमुना को स्नान योग्य मानक तक बनाने के लिए उनकी सरकार ने छह सूत्री कार्ययोजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि नए मलजल उपचार संयंत्र बनाए जा रहे हैं और पुराने संयंत्र को तकनीकी रूप से उन्नत किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ इससे हमारी मलजल उपचार क्षमता लगभग 600 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) अपशिष्ट जल से बढ़कर 750 एमजीडी- 800 एमजीडी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यमुना में जिन चार प्रमुख नालों नजफगढ़, बादशाहपुर, सप्लीमेंट्री और गाजीपुर का पानी आता है, उनकों उनके मूल स्थान पर…
फरीदाबाद : कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपने द्वारा लिखी गई और हाल ही में प्रकाशित की गई किताब “सनराइज ओवर आयोध्या” में हिंदुओं की तुलना आतंकवादी व हिंदुत्व की तुलना तालिबान, आईएसआईएस व बोको हराम जैसे आतंकवादी संगठनों की विचारधारा से करने से नाराज फरीदाबाद के वकीलों ने आज सलमान खुर्शीद के व किताब के प्रकाशक के खिलाफ थाना सेंट्रल, फरीदाबाद में लिखित शिकायत दी। उक्त शिकायत में वकीलों ने सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने व सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। क्रिएटिव लाॅयर्स…
फरीदाबाद : शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में गरीब, पीड़ितों, असहाय के सहायता करने वा सामाजिक कार्य की बात आती है चेयरमैन व चिकित्सक डॉ आशीष मौर्य का नाम सबसे पहले आता है, जिसके चलते राज्य हरियाणा सरकार, भारत सरकार व विभिन्न संगठनों के द्वारा राष्ट्रीय रत्न, भारतीय गौरव अवार्ड, समाज गौरव अवॉर्ड ना जाने कितने सम्मान से नवाजा गया है, देश की संस्कृति ,समृद्धि, एकता अखंडता भाईचारा सौहार्द की भावना को बनाए रखने के लिए राष्ट्र रक्षा संघ के संचालक वा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मौर्य जी के द्वारा डॉक्टर मौर्य को राष्ट्रीय प्रवक्ता व अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा के…
नए और पुराने चालकों के लिए वाहन चलाने वाले अनिवार्य दस्तावेजों में ड्राइविंग लाइसेंस सबसे महत्वपूर्ण है और ये काम RTO से पूरा होता है, इसके बाद आप सड़क पर वाहन चलाने के लिए कानूनी रूप से मान्य होते हैं. हममे से ज्यादातर लोगों के पास पहले से ड्राइविंग लाइसेंस हैं, लेकिन ये सामान्य ड्राइविंग लाइसेंस होते हैं. अब जमाना स्मार्ट ड्राइविंग लायरेंस का आ चुका है, इसमें माइक्रो चिप लगी होती है और इस चिप को स्कैन करते ही संबंधित व्यक्ति की सारी जानकारी सामने आ जाती है. सामान्य DL को स्मार्ट DL में बदलना चाहते हैं? स्मार्ट…
पैरेंट्स (Parents) की हमेशा यही कोशिश होती है कि उनके बच्चों को कोई तकलीफ न पहुंचे, लेकिन अमेरिका (America) में रहने वाले एक कपल ने अपने बच्चों के साथ जो सलूक किया, उसे सुनकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. ये कपल अपने बच्चों को जानवरों की तरह चेन से बांधकर रखता था. उन्हें भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था. बच्चे अपनी अंतिम सांसें गिन रहे थे, तभी कहानी एकदम से पलट गई. टीवी पर बयां की Parents की क्रूरता ‘मिरर’ में छपी खबर के अनुसार, अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वालीं जॉर्डन टर्पिन (Jordan Turpin) ने अपने…
नई दिल्ली, 17 नवम्बर 2021। देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान तीन सौ से ऊपर मौतें हुई हैं। इससे एक दिन पहले करीब नौ हजार केस दर्ज किए गए थे और 197 मौतें हुई थीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,197 नए मामले सामने आए हैं और 301 मरीजों की मृत्यु हुई है। इस दौरान 12,134 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, फिलहाल देश में 1,28,555 सक्रिय मामले हैं, जो 527…
केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) का हाल ही में आया एक फैसला ‘जाम छलकाने’ वालों को राहत देगा. दरअसल हाई कोर्ट की तरफ से एक आदेश में कहा गया कि निजी स्थानों पर शराब का सेवन करना तब तक अपराध नहीं है, जब तक इससे जनता को कोई परेशानी न हो. खारिज हुआ केस केरल हाई कोर्ट की तरफ से एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ दर्ज मामले को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की गई. अदालत ने अपनी टिप्पणी में यह भी कहा कि शराब की महक आने का मतलब यह नहीं कि वह व्यक्ति नशे में था या किसी…
