आज के दौर में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव है, लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एक अलग वर्जन के विकास की योजना पर अभी रोक लगा रही है। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने सोमवार को एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि इस योजना में देरी से कंपनी को अभिभावकों, विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और नियामकों से उनकी चिंताओं पर काम करने का समय मिलेगा तथा आज ऑनलाइन युवा किशारों के लिए इस परियोजना के मूल्य तथा महत्व को प्रदर्शित किया जा सकेगा। इंस्टाग्राम किशोरों…
Author: faridabadnews24
क्या आप सोच सकते हैं कि आपको एक रुपये का नोट (One Rupee Note) बहुत बड़ी रकम दिलवा सकता है, विश्वास नहीं हो रहा ना। लेकिन ये सच है क्योंक ये आज का दौर है, जहाँ अब बहुत कुछ संभव है। ये खबर शौकीनों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है खास कर ऐसे शौक़ीन या कहें कलेक्टर्स जिन्हें रुपये जमा करने का शौक है। इस समय एक रुपये के पुराने नोट के बदले 45 हजार रुपये (45 Thousand) तक मिल रहे हैतुरंत पता लगाओ! कोरोना महामारी में लोग घर बैठे बैठे टाइम पास कर रहे हैं लेकिन नोट कलेक्शन (Note…
आपने काले, सफेद या बराउन रंग के कुत्ते देखे होंगे लेकिन क्या कभी नीले रंग का कुत्ता देखा है। शायद नहीं लेकिन रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 370 किमी दूर जररिंस्क शहर की गलियों में नीले रंग के कुत्ते देखे जा रहे हैं।दरअसल हवा से लेकर पानी में घुलते प्रदूषण की वजह से कुत्तों का रंग बदल रहा है। ऐनिमल ऐक्टिविस्ट समूहों ने शक जताया केमिकल प्लांट से निकलने वाले हानिकारक केमिकल्स प्लेक्सीग्लास और हाइड्रोसायनिक ऐसिड की वजह से कुत्तों का रंग नीला पड़ता जा रहा है।यह ऐसिड हाइड्रोजन सायनाइड के पानी में मिलने पर बनता है। जोकि बेहद…
यूपी के प्रतापगढ़ जिले में गरीब कल्याण मेला में पहुंचे भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता को कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के समर्थकों ने पीट दिया। दोनों के समर्थकों में भी जमकर मारपीट हुई। सांसद के कपड़े भी फाड़ दिए गए। पथराव कर सांसद की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह सांसद को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला। घंटेभर चले बवाल में प्रमोद तिवारी के साथ भी धक्कामुक्की हुई। इस अफरातफरी में विधायक आराधना मिश्र (मोना) का मोबाइल फोन गायब हो गया। इस मारपीट में भाजपा और कांग्रेस के कई समर्थकों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों…
राजस्थान में अध्यापकों की भर्ती के लिए REET 2021 परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया था। इस दौरान करीब 25 लाख परीक्षार्थियों ने रीट की परीक्षा दी। राजस्थान सरकार की तरफ से आयोजित इस बड़ी परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम भी किये गए थे। राजस्थान में रीट परीक्षा में गड़बड़ी की आशंकाओं के चलते पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सख्त आदेश जारी कर दिये थे। वहीं रीट परीक्षार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकारी और निजी बसों में फ्री सेवा का लाभ दिया गया था, इसके अलावा जगह जगह पर ठहरने की भी उचित व्यवस्था की…
फरीदाबाद : फिटनेश मार्शल आर्ट एसोसिएशन डबुआ कॉलोनी स्थित लेजर वैली पार्क में फिटनेश एंड मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा बच्चों का बेल्ट टेस्ट व कुरूक्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 8 से पार्षद ममता चौधरी के पति एवं भाजपा नंगला मंडल अध्यक्ष कविंद्र चौधरी और फिटनेस मार्शल आर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश खटाना, सचिन, राजेश भूटिया, अमरिंदर भदोरिया, सतीश कुमार झा मौजूद रहे। सभी अतिथि गणों ने विगत दिनों कुरुक्षेत्र में हुई हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में फिटनेस एंड मार्शल आर्ट एसोसिएशन…
देश में कोरोना से बड़ी राहत की खबर है। देश में करीब 201 दिन बाद कोरोना के नए मामले 20 हजार के नीचे पहुंचे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से होने वाली मौतें भी 200 से कम पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 179 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। इस दौरान 24,238 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। करीब 201 दिनों के बाद देश में पहली बार कोरोना के नए…
नई दिल्लीः विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी देने वाले मोबाइल ऐप को लॉन्च किया गया। पर्यटन दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस ऐप को लॉन्च किया। इस ऐप को दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने विकसित किया है। इस ऐप से पर्यटकों को सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध हो सकेंगी। पर्यटन विभाग के अधिकारी के अनुसार इस ऐप के लॉन्च हो जाने के बाद दिल्ली के पर्यटकों के यात्रा के अनुभव बदल जाएंगे। पर्यटकों को ऐप के माध्यम से अब एक क्लिक में सभी आवश्यक सेवाओं…
किसानों ने सोमवार को भारत बंद किया। इसका असर भी सामने आने लगा है। किसानों के भारत बंद के कारण दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में यातायात प्रभावित हो गया है। किसानों ने कई जगहों पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। हाईवे को भी जाम कर दिया गया। पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की भी खबरें आईं हैं। ट्रैफिक पर भारी जाम लगा हुआ है। इसके अलावा रेलवे ने कई ट्रेनें रद कर दी हैं। इस कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोलकाता में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी कोलकाता…
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना से राहत मिलती दिख रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 26 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,041 केस मिले हैं। इस दौरान 276 लोंगों की कोरोना से मौत हुई है। इस दौरान 29,621 लोग ठीक हुए हैं। देश में रिकवरी रेट 97.78% पर है। देश में फिलहाल एक्टिव केस भी घटकर 2,99,620 हो गए हैं। ये आंकड़ा 191 दिन…
