यूनाइटेड एयरलाइंस (UAL.O) ने मंगलवार को कहा कि लगभग 600 अमेरिकी कर्मचारियों को एयरलाइन की टीकाकरण नीति का पालन न करने के बाद बर्खास्तगी का सामना करना पड़ा। अगस्त की शुरुआत में कंपनी ने सभी घरेलू कर्मचारियों के लिए COVID-19 टीकाकरण अनिवार्य कर दिया था जिसके बाद सोमवार तक टीकाकरण के सर्टिफिकेट की जरूरत थी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन की योजना अगले कुछ वर्षों में लगभग 25,000 लोगों को काम पर रखने की है और सभी नए कर्मचारियों के लिए टीकाकरण रोजगार की शर्त होगी। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया, उन्हें निकाला एयरलाइन ने कहा कि वह…
Author: faridabadnews24
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) अपनी एटीएम सेवाएं 1 अक्टूबर से बंद कर रहा है. बैंक ने कहा कि अब उसके ज्यादा ग्राहक एटीएम (Bank ATM) का इस्तेमाल नहीं कर रहे, इसलिए उसके लिए इन्हें चलाना फायदे की बात नहीं है. बैंक ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के लिए ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. पिन जनरेशन, फंड ट्रांसफर, मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस इन्क्वायरी आदि इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए उपलब्ध होंगी. Also Read – सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी, फिर नौकरी मिलने की बढ़ी संभावना अब क्या होगा विकल्प? बैंक…
मिथलेश मिश्रा / फरीदाबाद न्यूज़ 24 : Women’s power संस्था के द्वारा 1 और अभियान शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान जिसके तहत आस पास के सभी सरकारी स्कूल और पार्को में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा जिसकी शुरूआत आज सेक्टर 23 के सरकारी प्राइमरी स्कूल से की गई वहां सभी बच्चों को गंदगी से होने वाली डेंगू ,मलेरिया जैसी बीमारी के बारे में समझाया और उन्हें बताया गया कि अपने आस पास सफाई रखनी चाहिए कुछ भी खा कर इधर उधर नहीं डालना चाहिए सीधा कूड़ेदान में डालना चाहिए इन सब बातों पर चर्चा की गई आज वुमेंस पावर…
भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग जल्दी ही स्ट्रेस में आ जाते हैं। इसके कारण कई लोगों को डिनर के बाद नींद ना आने की समस्या रहती है। मगर नींद पूरी ना होने से शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा आने लगती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। इससे बचने के लिए आप डिनर के बाद कुछ कामों को कर सकती है। इससे आपके मन और दिमाग को शांति मिलेगी। साथ ही अच्छी व गहरी नींद आएगी। चलिए जानते हैं कि रात को अच्छी व गहरी नींद पाने के लिए क्या करना चाहिए… .…
हरियाणा : हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिद्धू द्वारा दिए इस्तीफे पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जो पहले भाजपा को अपनी मां कहते थे उसके बाद उन्होंने कांग्रेस को अपनी मां कहा, जो व्यक्ति बार-बार मां बदलता हो तथा मां का अपमान करता हो ऐसे व्यक्ति को जनता व समाज पसंद नहीं करता। सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा ने नवजोत सिद्धू को इतना कुछ दिया तथा उनका रुतबा राजनैतिक रूप से सफल बनाया। मगर उन्होंने भाजपा से भी किनारा किया। सुभाष बराला…
कोरोना महामारी पर नकेल कसने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन ड्राइव बड़े स्तर पर जारी है. इस बीच ठाणे के एक वैक्सीनेशन सेंटर पर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. मंगलवार को यहां वैक्सीन लगवाने आए शख्स को एंटी रैबीज का इंजेक्शन (Anti Rabies Injection) दे दिया गया. जानकारी के मुताबिक, यह घटना ठाणे के कलवा इलाके के एक हेल्थ सेंटर की है. मामला सामने आने के बाद एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने वाली नर्स को निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि हेल्थ सेंटर पर राजकुमार यादव कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लेने आए थे, लेकिन…
लेफ्ट के नेता रहे कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली. कन्हैया ने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा, इसलिए वो पार्टी में शामिल हो रहे हैं. हालांकि, ये वही कन्हैया हैं जिनके ऊपर देशद्रोह का केस चला था और यही वजह है कि बीजेपी उनके कांग्रेस में आने पर हमला कर रही है. बीजेपी के तमाम बड़े नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के साथ आ गई है. आखिर कैसे कन्हैया छात्र राजनीति से राष्ट्र राजनीति में आ गए और क्यों कन्हैया…
पंजाब कांग्रेस में मंगलवार को एक बार फिर घमासान मच गया. 20 सितंबर को चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद लग रहा था कि पंजाब में अब सब ठीक है, लेकिन ठीक 8 दिन बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि ‘समझौता करने से इंसान का पतन हो जाता है और मैं कांग्रेस के भविष्य और पंजाब की भलाई के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता. इसलिए मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देता हूं.’ हालांकि, सिद्धू ने ये भी…
फरीदाबाद : आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान छात्रों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘शहीद भगत सिंह- अमर रहे’ के नारे लगा कर भगत सिंह को याद किया। एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में भगत सिंह केवल एक वीर शहीद इंसान ना होकर बल्कि एक विचारधारा बन गये हैं। उन्होंने बताया की…
पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस इस्तीफे के बाद कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसके पीछे कोई तो यह कयास लगा रहा है कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह को कांग्रेस को करीब जाने से रोकने के लिए राहुल का यह एक ब्रह्मस्त्र है, जबकि यह भी चर्चा है कि सिद्धू का कुछ नेताओं को मंत्रिमंडल में लेने पर ऐतराज था, जिसके कारण यह कदम उठाया गया। पंजाब केसरी को सूत्रों से इस संबंध में जानकारी मिली है कि सिद्धू का पिछले दिनों मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के…
