फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] हाईकोर्ट ने नगर निगम व जिला प्रशासन को वकीलों के लिए चैंबर बनाने के आदेश दिए है। सेक्टर 12 कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबर की समस्या को देखते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट कंस्ट्रक्शन कमेटी के चेयरमैन जस्टिस अजय तिवारी ने फरीदाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईएस राठौर, डीसी यशपाल यादव, नगर निगम के चीफ इंजीनियर रामजीलाल, फरीदाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान बॉबी रावत, महासचिव नरेंद्र शर्मा के साथ वर्चुवल मीटिंग की। जिसमें के वकीलों के लिए नए चैंबर व मल्टीपल पार्किंग के विषय पर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि फरीदाबाद…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खोरी कॉलोनी में शुरू हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई से अब तक करीब 2400 मकानों को तोड़ दिया गया। इससे नगर निगम करीब 44 एकड़ जमीन खाली करा चुका है। बुधवार को ईद का अवकाश होने के कारण तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं हो सकी। लेकिन इस दाैरान वहां पड़े मलबे को हटाकर रास्ता बनाया गया और बोर्ड लगाए गए। वहीं दूसरी ओर पुनर्वास के लिए अभी तक महज 650 लोग ही आवेदन किए हैं। उधर निगम प्रशासन सुप्रीम कोर्ट में अभी तक स्ट्टेस रिपोर्ट भी दाखिल नहीं कर पाया…
सरकार का दावा है कि आठ लेन का दिल्ली-मुंबई ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य आगामी 2023 में पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में 350 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे का काम पूरा कर लिया गया है और 825 किलोमीटर पर कार्य प्रगति पर है। नए एक्सप्रेस-वे के बनने से दिल्ली से मुंबई सड़क मार्ग की दूरी कम हो जाएगी। वर्तमान में दिल्ली-मुंबई की सड़क से 1450 किलोमीटर की दूरी है। नए एक्सप्रेस-वे से यह दूरी घटकर 1350 रह जाएगी। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे की विशेषता यह है कि यह पांच राज्यों के अति…
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के घेराव मामले में गिरफ्तार किसानों की रिहाई नहीं होने पर संगठनों ने प्रशासन को नया अल्टीमेटम दे दिया है। किसान संगठनों ने प्रशासन को एक दिन का वक्त देते हुए यह ऐलान कर दिया है कि अगर जल्द किसानों को रिहा नहीं किया गया तो 23 जुलाई शुक्रवार को सिरसा शहर को बंद किया जाएगा। पूरे शहर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तीन घण्टे के लिए जाम किया जाएगा। किसान कमेटी की तरफ से प्रहलाद सिंह, विकास सीसर, मन्दीप नथवान, लखविन्द्र लखा, रविन्द्र सिंह ने बताया कि दो बार प्रशासन के साथ…
हरियाणा के हिसार जिले में कोरोना महामारी के कारण बकरीद पर सामूहिक नमाज अता करने का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। तोशाम रोड स्थित मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना जमशेद इमाम ने लोगों से घरों में रहकर ही नमाज अता करने की अपील की थी। इमाम ने सुबह मस्जिद में नमाज अता की और वहां पर आए हुए लोगों को कहा कि आप सभी अपने समाज के मिलने वाले साथियों को कहें कि वह अपने घर पर ही नमाज अदा करें। क्योंकि कोरोना महामारी के कारण ज्यादा भीड़ इकट्ठी नहीं करनी है। नमाज अता करते वक्त इमाम ने अल्लाह से…
अंबाला : अंबाला रेलवे स्टेशन से होकर आने जाने वाली 13 स्पेशल ट्रेनों को 22 से 17 जुलाई के बीच कैंसिल गया है। रेलवे के सीनियर डीसीएम की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि ट्रेन संख्या 05011 को 24 से 27 जुलाई तक कैंसिल किया गया है। रेलवे के सीनियर डीसीएम की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि ट्रेन संख्या 05011 को 24 से 27 जुलाई तक कैंसिल किया गया है। इसी तरह ट्रेन नंबर 05012 को 25 से 28 जुलाई तक, 04511 को 25 से 27 तक, 04512 को 25 से 28 तक, 05910 को 24 से…
मानसून सत्र के दौरान किसान संसद घेरने की तैयारी में हैं। पिछले साल सितंबर में लाए गए तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आठ महीने से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं के पास प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर पर एक ‘किसान संसद’ का आयोजन करेंगे और 22 जुलाई से प्रतिदिन सिंघू सीमा से 200 प्रदर्शनकारी वहां पहुंचेंगे । इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक में एक किसान नेता ने कहा कि किसान कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग…
नरसिंहपुर : रक्तदान से बढ़ा कोई दान नहीं है। इसका एक बेहतर उदाहरण नरसिंहपुर में देखने को मिला है। जहां पर दुल्हा और दुल्हन ने अपनी शादी के दौरान ही रक्तदान करके मिसाल पैदा की है। अपने नए जीवन की शुरुआत करने से पहले दम्पति ने रक्तदान करना बेहतर समझा और वरमाला के दौरान स्टेज पर ही रक्तदान किया। दूल्हे आशीष और दुल्हन खुश्बू के इस रक्तदान की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। दरअसल, दूल्हा आशीष समाज सेवा में विश्वास रखते हैं और पिछले 12 सालों से इसी क्षेत्र में कार्य करते आ रहे हैं। यही नहीं आशीष…
रुक-रुककर जारी बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। ट्रैक पर पानी भरने के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी है। वहीं कई इलाकों में घरों में पानी के घुस जाने से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ क्षेत्र में आज भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की। आईएमडी ने भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, यवतमाल समेत इस क्षेत्र के अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया कि यहां भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है।…
यूट्यूब ने कहा कि उसने एक नया ‘सुपर थैंक्स’ जोड़ा है, जो इस मंच पर वीडियो अपलोड करने वालों को कमाई का एक नया जरिया देगा। एक बयान के मुताबिक यूट्यूब वीडियो देखने वाले प्रशंसक अब अपना आभार व्यक्त करने और समर्थन दिखाने के लिए ‘सुपर थैंक्स’ खरीद सकते हैं। बयान में कहा गया कि वे अतिरिक्त बोनस के रूप में एक एनिमेटेड GIF देखेंगे, और अपनी खरीद को दर्शाने के लिए एक अलग, रंगीन टिप्पणी का विकल्प पा सकेंगे, जिसका क्रियेटर आसानी से जवाब दे सकते हैं। सुपर थैंक्स इस समय दो अमेरिकी डॉलर और 50 अमेरिकी डॉलर (या…
