Author: faridabadnews24

नई दिल्ली :  किसान यूनियन के एक नेता ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि किसान कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और कोई भी प्रदर्शनकारी संसद नहीं जाएगा जहां मानसून सत्र चल रहा है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार कक्का ने बताया कि 22 जुलाई से प्रत्येक दिन 200 किसान पहचान पत्र लगाकर सिंघू सीमा से जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने के लिए जाएंगे। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे 40 से अधिक किसान यूनियन…

Read More

नई दिल्ली :  स्वतंत्रता दिवस के आलोक में राष्ट्रीय राजधानी स्थित लाल किला 21 जुलाई से 15 अगस्त तक लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सोसाइटी की ओर से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि आम तौर पर स्वतंत्रता दिवस से एक सप्ताह पहले लाल किले को बंद किया जाता है। आदेश में कहा गया है, ‘‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक ने प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 21 जुलाई की सुबह से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने तक लाल किले के अंदर प्रवेश को निषेध करने…

Read More

15 अगस्त से पहले देश में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तानी आतंकी संगठन दिल्ली को दहलाने के  ड्रोन हमले की याेजना बना रहा है, जिसे लेकर राजधानी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ड्रोन जिहाद के खतरे को देखते हुए इंडियन एयर फोर्स हेडक्वार्टर में एक विशेष ड्रोन कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। अलर्ट के मुताबिक15 अगस्त से पहले पाकिस्तान वेस्ड आतंकी और अराजक तत्व दिल्ली को दहला सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को आगाह किया है कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटी थीए ऐसे में…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] बारिश के कारण रविवार देर रात शहर की बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई।इसके बाद लोगों ने बिजली दफ्तरों में फोन कर अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। रविवार देर रात तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके कुछ समय बाद ही सीही गेट, चावला कॉलोनी, सेक्टर तीन, सेक्टर दो समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से कुछ घंटों बाद घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। सोमवार सुबह सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। उधर सीही गेट इलाके में कई घंटे…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ]  स्मार्ट सिटी में रविवार रात और सोमवार को दिनभर हुई बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। करीब 70 एमएमए बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में जलभराव हो गया। कुछ इलाकों घंटों बिजली गुल रहीं। इससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। यातायात व्यवस्था चरमरा गई। लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को शहर के पॉश सेक्टर हो, या फिर कॉलोनियां सभी इलाकों में जलभराव हो गया। अधिकांश सड़के नालों में तब्दील हो गईं। बारिश ने नगर निगम के पानी निकासी के बंदोबस्त और नालों की सफाई की पोल खोल दी। हर…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड में सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश गर्ग की कोर्ट में आरोप पत्र पर बहस पूरी हो गयी। अब कोर्ट इस पर 22 जुलाई को सुनवाई करेगी। इस सुनवाई में आरोप पत्र तय भी हो सकते हैं और खारिज भी। इसके पहले कोर्ट ने हत्याकांड में मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। बचाव पक्ष के वकील अनीस खान ने बताया कि सुनवाई के दौरान हत्यारा तौसीफ पुलिस कस्टडी में पेश हुआ था। इसके अलावा उसके पिता जाकिर हुसैन, चाचा जावेद और मां असमीना भी…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद सर्राफा बाजार में 20 जुलाई को सोने की कीमत में तेजी रही। सोना 40.0 रुपये की मजबूती के साथ 49,210.0 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। 19 जुलाई को भाव 49,170.0 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी 1,100.0 रुपये गिर कर 1,100.0 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गई। पिछला बंद भाव 69,900.0 रुपये प्रति किलोग्राम का था। गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें। हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि जो सामान दुकानदार ने ग्राहक को बेचा है, वह उतने ही कैरेट का है, जिनता आभूषण…

Read More

सीबीएसई स्कूलों को 22 जुलाई तक हर हाल में 12वीं का रिजल्ट तैयार करना होगा। जो स्कूल चूकेंगे उनका रिजल्ट 31 जुलाई के बाद अलग से जारी होगा। सीबीएसई ने सर्कुलर जारी कर साफ कर दिया है कि रिजल्ट को लेकर जारी निर्देशों की अनदेखी हुई तो स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीबीएसई ने 12वीं के मॉडरेशन और फाइनल रिजल्ट के लिए पोर्टल 16 जुलाई को खोल दिया है। यह 22 जुलाई की मध्यरात्रि को बंद हो जाएगा। पोर्टल पर विद्यालयों को सीबीएसई के मानकों के अनुसार रिजल्ट में मॉडरेशन करना होगा। बच्चों के साथ अन्याय न हो इसके…

Read More

दिल्ली में आज से वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत ही राशन मिलेगा। अब दिल्ली में रह रहे बिहार, उत्तर प्रदेश या दूसरे किसी राज्य का राशन कार्ड रखने वाला व्यक्ति को भी दिल्ली में ई-पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर राशन मिल जाएगा। उसे दोनों तरह के एनएफएसए (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत मिलने वाले राशन अब ई-पीओएस मशीन के तहत ही मिलेंगे।  आदेश के मुताबिक जुलाई माह का राशन भी अब ई-पीओएस मशीन के जरिए ही बांटा जाएगा। ई-पीओएस मशीन के ट्रायल भी सभी दुकानों पर पूरा हो चुका है।…

Read More

दिल्ली के रजोकरी इलाके में 70 रुपये के लिए आरोपी ने साथ रहने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपी इफ्तिकार उर्फ सानू को महिपालपुर से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक रजोकरी फ्लाईओवर के नीचे रहता था, जबकि आरोपी इफ्तिकार भी पांच माह पहले यहां रहने के लिए आया था। दोनों भीख मांगकर गुजारा करते थे। इफ्तिकार ने पुलिस को बताया कि उसने युवक…

Read More