क्राइम ब्रांच ने स्क्रीन रिक\र्डर एप के जरिए लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर रुपये वसूलने (सेक्सटार्शन) वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने अभी तक करीब 200 लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। फिलहाल गिरोह के दो सदस्य अभी फरार चल रहे हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि एसीपी रिछपाल सिंह की टीम ने 15 जुलाई को नूंह से आरोपी नखरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिल रही थी कि कोई गिरोह लगातार सेक्सटार्शन के धंधे में लिप्त है और ब्लैकमेल होने…
Author: faridabadnews24
करनाल मे मर्यादा लांघकर छात्रा के लिए आपत्तिजनक मैसेज लिखने के मामले में एक लेक्चरर को कोर्ट ने दोषी करार दे सजा का फैसला सुनाया है। मामला करीब साढ़े 3 साल पहले एक लेक्चरर द्वारा 12वीं कक्षा की छात्रा की कॉपी पर ‘Do You Like Me’ लिखने का है। अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय एससी/एसटी व पॉक्सो और क्राइम अगेंस्ट वुमैन जिला कैथल की अदालत ने दोषी को 5 वर्ष कैद और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी है। जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 24…
करनाल : करनाल में पांच सितारा होटल नूर महल मैनेजमेंट की लापरवाही का मामला सामने आया है। नूर महल पांच सितारा होटल में शादी के लिए एक परिवार नरवाना से करनाल आया था, लेकिन शादी का माहौल मातम में बदल गया। शादी समारोह के दौरान स्विमिंग पूल में नहाते वक्त 11 साल वर्षीय ह्रदय गोयल की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान परिवार वालों ने बच्चे को ढूंढ रहे थे, लेकिन बच्चा मिला नहीं तो स्वीमिंग पूल के पास ढूंढ़ा गया, जहां देखा गया कि हृदय स्विमिंग पूल में पड़ा हुआ था।…
गुरुग्राम : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्षा, कुमारी सैलजा के राजनैतिक सचिव व दक्षिण हरियाणा के प्रभारी राजन राव ( Rajan Rao ) ने कहा कि मानसून शुरू होते ही भाजपा का विकास सड़कों पर बहता नजर आ रहा है। मानसून की पहली बरसात नहीं सरकार के विकास के दावों की पोल खोल कर रख दी है। विश्वस्तरीय शहर गुरुग्राम की हालत बद से बदतर हो चुके हैं। पिछले पूरे सप्ताह मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित पूरी सरकार गुरुग्राम में डेरा डाले रही लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अधिकारियों से शहर के हालात पर चर्चा तक नहीं की। सत्ता लोलुपता…
सतना : सतना जिले के दहिया गांव में एक परिवार पर मुसिबतों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, परिवार में महज दो दिन पहले ही जवान बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वहीं रसोई घर से एक साथ 18 जहरीले सांप निकल आए। एक के बाद एक कई सांप देख घर के लोग सहम गए। आलम यह था कि एक सांप को संभालते तो दूसरा निकल आ रहा था। क्योंकि आस पास के लोग और कई रिश्तेदार भी घर में आए हुए थे तो ऐसे में घर परिवार में हड़कंप की स्थिति बन गई। सतना जिले के अमरपाटन थाना…
शिमला : शिक्षा विभाग इस बार दो साल के लिए लैपटॉप की खरीद करने जा रहा है। ऐसे में शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 के मेधावियों को अब जल्द लैपटॉप मिलने की उम्मीद है। राज्य इलैक्ट्रॉनिक्स विकास निगम इसके लिए टैंडर करेगा। शिक्षा विभाग ने निगम को एक माह के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करने को कहा है, ताकि मेधावियों को जल्द लैपटॉप दिए जा सकें। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने एक साल के टैंडर के लिए निगम क ो 25 करोड़ जारी कर दिए हैं। अब इतनी ही राशि दूसरे वर्ष के टैंडर के लिए जारी…
लुधियाना : 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द होने के उपरांत सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई द्वारा 10वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करने के लिए विशेष एसेसमेंट फार्मूला जारी किया गया था। जिसके उपरांत बोर्ड द्वारा 20 जुलाई को 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने की भी घोषणा की गई थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो यह रिजल्ट अब कुछ देरी से जारी होगा। जानकारी के अनुसार अभी कुछ स्कूलों द्वारा 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मार्क्स एंट्री का डाटा बोर्ड द्वारा रिजल्ट पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। जिसके कारण आज घोषित होने वाला 10वीं कक्षा का रिजल्ट…
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया है कि कोरोना काल में हरियाणा सरकार गरीबों की हमदर्द बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण प्रदेश के लाखों गरीब परिवार न तो दिहाड़ी पर जा पाए और न ही छोटी-मोटी नौकरी पर, ऐसे में ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के माध्यम से उनके घर-द्वार तक लगातार पांच किलो गेहूं प्रति सदस्य पहुंचाया जा रहा है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य में करीब 27 लाख परिवारों को अनाज मुफ्त दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर माह गरीब परिवारों को करीब 60 हजार मीट्रिक…
नंदकट्ठी निवासी एक युवक ने अपनी मां पर केरोसिन छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना में महिला करीब 90 फीसद तक झुलस चुकी है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नंदिनी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताय कि ग्राम नंदकट्ठी निवासी सूर्यकांत वर्मा ने अपनी मां मधु वर्मा (50) पर केरोसिन छिड़ककर उसे आग लगा दिया। शाम को मधु वर्मा अपनी बेटी रेणुका और पोती के साथ घर पर थी। वहीं…
मुंबई : बाॅलीवुड सिंगर और बिग बॉस 14 ने 16 जुलाई को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा परमार संग मुंबई की हयात रीजेंसी में शादी रचाई। कपल ने करीबी दोस्तों और परिवार वालों संग सात फेरे लिए। शादी और रिसेप्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राहुल भरी महिफल में शादी के बाद पहली रात का एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। दरअसल, वायरल हुए वीडियो में राहुल वैद्य बता रहे है कि कैसे पत्नी दिशा के साथ उनकी पहली रात उनके कुछ…
