Author: faridabadnews24

नई दिल्ली : चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने कोलकाता पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चाणक्यपुरी स्थित पांच सितारा होटल ताज पैलेस से सीबीआई के फर्जी अतिरिक्त निदेशक को हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी अतिरिक्त निदेशक बनकर कोलकाता में पीएचडी कर रही युवती से शादी कर ली थी। साथ ही आरोपी पश्चिमी बंगाल समेत देश के बेरोजगार युवाओं को सीबीआई में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दे रहा था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दिल्ली से नेपाल भागने की फिराक में दिल्ली आया था। ये जब भी दिल्ली…

Read More

दिल्ली : दिल्ली में कोविशील्ड टीके का भंडार खत्म हो गया है, जिससे कुछ कोविड टीकाकरण केंद्र आज बंद हो जाएंगे है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कोविशील्ड की 19,000 खुराक और कोवाक्सिन की 2,39,000 खुराकें थीं। दिल्ली में वैक्सीन की कमी भी लगातार बनी हुई है। 12 जुलाई की सुबह तक कोविशील्ड की केवल 19 हजार खुराकें बची थी। इस कारण कई केंद्रों पर टीकाकरण प्रभावित रहा। लोगों को केंद्रों से वापस भी लौटना पड़ा। दिल्ली सरकार ने केंद्र से पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की आपूर्ति करने की…

Read More

दिल्ली : दिल्ली में लगातार कोरोना वैक्सीन की कमी की समस्या बनी हुई है। इसी बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सोमवार को प्रदेश में केवल 45 कोरोना मरीज मिले। यह संख्या पिछले एक साल तीन महीने में दिल्ली में रोज मिलने वाले कोरोना मरीजों के आंकड़ों में सबसे कम है। पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.1 प्रतिशत से भी कम हो गया है। दिल्ली में फिलहाल कोरोना संक्रमण के केवल 693 सक्रिय मरीज हैं। मैं लोगों से ऐसे समय में सतर्कता बरतने की अपील करता हूं। वैक्सीन के बारे में उन्होंने कहा कि टीके की उपलब्धता काफी…

Read More

रोहतक : कारौर गांव निवासी अजय की मौत का राज अब उसके व आरोपित युवती के मोबाइल फोन से खुलेगा। पुलिस ने दोनों के मोबाइल डाटा रिकवरी के लिए पंचकूला लैब भेजे हैं। लैब से डाटा रिकवरी के बाद पुलिस जांच आगे बढ़ेगी और मामले का खुलासा हो पाएगा। जीआरपी थाना में 24 नवंबर 2020 को कारौर गांव निवासी जगत सिंह ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसके बेटे ने 18 नवंबर को खेड़ी साध के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब उन्हें पता लगा है कि उनके बेटे को रोहतक शहर के एक…

Read More

सिरसा : आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन ने सोमवार को मांगों को लेकर लघु सचिवालय के समक्ष धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्णा देवी ने की। आंगनबाड़ी वर्करों ने विभाग द्वारा पोषण ट्रैक एप से काम करने से पहले स्मार्ट फोन व ट्रेनिग दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने मानदेय बढ़ाने की बात कही। जिला उपप्रधान सरला देवी, वीरो देवी व अन्यों ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर्स यूनियन द्वारा लंबित मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग उन्हें पोषण ट्रैक एप डाउनलोड करने का दबाव बना रहा है।…

Read More

रोहतक :  दुष्‍कर्म व पत्रकार की हत्‍या केस में सजा काट रहा डेरामुखी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से जेल से बाहर आया है। तबीयत बिगड़ने पर उसे दिल्‍ली के एम्‍स अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया गया है। बीते दो महीने में राम रहीम पांचवी बार जेल से बाहर आया है। इससे पहले छह जून को सुनारिया जेल से स्वास्थ्य जांच के लिए राम रहीम को गुरुग्राम के मेंदाता में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में राम रहीम का कोरोना सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव बताई गई तो इसके 24 घंटे बाद ही रिपोर्ट को नेगेटिव बताया गया।…

Read More

हरियाणा : हरियाणा में अब पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड टीमों के देर से पहुंचने की शिकायत समाप्‍त हो जाएगी। अब फोन करने के 15 से 20 मिनट के अंदर ये टीमें पहुंच जाएंगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने नई डायल सेवा 112 शुरू की है। इससे राज्‍य के लोगों को बहुत राहत मिलेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डायल 112 प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इसके साथ ही अब प्रदेश में कहीं भी किसी तरह की घटना होने पर लोगों की मदद के लिए पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड 15 से 20 मिनट के भीतर पहुंच जाएगी। इस परियोजना…

Read More

फरीदाबाद :कोरोना काल में लोगों के स्वस्थ रहने व खुशहाली के लिए शहर के पॉश इलाके सेक्टर-14 में चार माह से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को आयोजित की जा रही रामायण का विधिवत समापन किया गया। सेक्टर-14 की प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रोग्रेसिव पार्क में रामायण विश्राम दिवस का आयोजन धूमधाम से विधि पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमे समाजसेवी आरएस गांधी, सेक्टर की आरडब्लूए के अध्यक्ष वीके मखीजा, उपाध्यक्ष गोबिंद कौशिक व आशु मेहरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में जाने माने उद्योगपति आरएस गांधी ने भक्तिमय वातावरण में भजन गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के…

Read More

फ़रीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद ओबीसी मोर्चा के जवाहर कॉलोनी मंडल में ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बलबीर की अध्यक्षता में मंडल की बैठक सम्पन्न हुई I बैठक में जवाहर  मंडल के अध्यक्ष  बलबीर ने ओबीसी मोर्चा के ज़िला  अध्यक्ष भगवान सिंह की उपस्तिथि में अपने मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक में जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चे के ज़िला  अध्यक्ष भगवान सिंह  ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दीI भगवान सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उनको संगठन की रीति नीति से अवगत कराया और संगठनात्मक विषयों पर उनका  ज्ञान वर्धन किया I अपने…

Read More

फरीदाबाद : भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के आह्वान पर मुख्यमंत्री महोदय के नाम भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में व श्री आर सी कटोच एवं नीरज त्यागी के नेतृत्व में डी सी श्री यशपाल यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार के ध्यान में लाया कि  26.03.2021 को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया था की विभिन्न मांगों पर सहमति बनी है उसे एक माह के अंदर लागू कर दिया जाएगा। परंतु अभी तक बहुत सी मांगे लागू नहीं हुई है…

Read More