जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल सुखवेंद्र सिंह राठी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 36 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी ने सारजेंट बलबीर सिंह गिल, हवलदार वेद नैन, सूबेदार मेजर खजान सिंह, श्रीराम रसीना पूंडरी, हवलदार राजपाल राठी, हवलदार बदन सिंह दलाल, सूबेदार कृष्ण कुमार पूनिया, सूबेदार राम कुमार, सूबेदार भगवान दास, पुनाराम जडोला व सूबेदार तारा चंद शर्मा…
Author: faridabadnews24
सरकार ने काफी ढील देते हुए ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ लॉकडाउन को एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। नए नियम व शर्तें 19 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लागू रहेंगे। यूनिवर्सिटीज ऑफलाइन एग्जाम करा सकेंगी। इसके लिए हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगा। आईटीआई इंस्टीट्यूट में भी डाउट व प्रैक्टिकल क्लासेज लग सकेंगी। कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और ट्रेनिंग सेंटर खोल दिए हैं। शादियों व अंतिम संस्कार में अब लोगों के इकट्ठा होने की सीमा 100 कर दी गई है। इसी प्रकार खुले मैदान में भी अब 200 लोगों के इकट्ठा होने की छूट रहेगी। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ…
बहादुरगढ़ में रविवार देर रात एक महिला की हत्या की घटना सामने आई है। मामला घरेलू तकरार का है, जो इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद महिला वहीं जमीन पर गिर पड़ी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाने के साथ ही हत्या का केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना संत कॉलोनी की है। मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय संगीता और उसके पति योगेश के बीच रविवार…
मौजूदा दौर में एक्स्ट्रा कमाई की वैल्यू काफी बढ़ गई है। वो भी तब जब कोविड के कारण घर के कमाऊ लोगों की इनकम में गिरावट आ चुकी है। ऐसे में अगर पति और पत्नी दोनों मिलकर इंवेस्ट करें तो फायदा ज्यादा हो जाता है। वहीं निवेश का रकम का भार भी बंट जाता है। आज हम पोस्ट ऑफिस की जिस स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं वो मंथली इनकम स्कीम। जिसमें पति पत्नी दोनों मिलकर सालाना करीब 60 हजार रुपए की एक्सट्रा कमाई कर सकते हैं। मंथली सेविंग स्कीम में हर महीने फिक्स्ड स्कीम होती है। जिसमें…
सहारनपुर के बेहट की बरसाती नदी उफान पर है। मां शाकम्भरी देवी मंदिर के दर्शन को ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा रहे 12 श्रद्धालु बाढ़ में फंस गए। बाढ़ के पानी से निकलने के लिए वे घंटों मशक्कत करते रहे। आस-पास के लोगों ने देखा तो वे भी उनकी मदद के लिए आगे आए। तब जाकर बड़ी मुश्किल से श्रद्धालुओं को मझधार से निकाला जा सका। गौर करने की बात ये कि प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। काफी देर बाद बेहट पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। आज सुबह करीब पांच बजे पहाड़ पर हुई…
संभल से सपा के सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने फिर विवादित बयान दिया है। डॉ. बर्क ने टू चाइल्ड पॉलिसी पर कहा है कि सरकार चाहे जितने कानून बना ले। जितनी रूहें अल्लाह ने बना दी हैं, वह दुनिया में आकर रहेंगी। डॉ. बर्क ने कहा, ‘पहले अल्लाह ने एक कानून बना दिया। इसके बाद आप चाहे जितने भी कानून बनाएं कि ज्यादा बच्चे पैदा नहीं कर सकते। लेकिन आप बच्चे पैदा होने से रोक नहीं सकते।’ किसी देश से जंग हुई तो कहां से लाओगे आदमी डॉ. बर्क ने कहा, सरकार पूरे हिंदुस्तान में बच्चे पैदा नहीं होने देगी।…
कानपुर जू प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस है। यहां दूर-दूर तक लोग बच्चों के साथ घूमने आते हैं। कोविड के चलते जू की इनकम बेहद कम हो गई, इसका असर जानवरों के खाने पर भी पड़ने लगा था। लेकिन अब जू प्रशासन ने इनकम बढ़ाने के लिए कई और सुविधाओं में इजाफा करने जा रहा है। टाइगर्स के लिए बेहद खास है कानपुर जू। मिलेगा कंप्लीट पैकेज कानपुर जू सहायक निदेशक आरके सिंह ने बताया कि लोग अब ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। अभी लोग काउंटर पर 75 रुपए का टिकट लेकर एंट्री करते हैं…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद युवा कांग्रेस (शहरी ) जिलाध्यक्ष पद को लेकर खड़े 5 उम्मीदवारों में से 4 उम्मीदवारों द्वारा नितिन सिंगला का समर्थन करने से उनका निर्विरोध चुनना तय माना जा रहा है। उनके समर्थन में डा. पराग गौतम, ईशांत कथूरिया, राहुल सरदाना व हर्ष चपराना ने सहमति जताई। दरअसल फरीदाबाद युवा कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पद के चुनाव के अंतर्गत तीन विधानसभा आती है, जिनमें फरीदाबाद शहरी 89, बडखल-87 व एनआईटी-86 विधानसभा शामिल है। आज फरीदाबाद कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्वमंत्री चौ.महेंद्र प्रताप के सैनिक कालोनी स्थित निवास पर एक बैठक…
Police Recruitment 2021 : बिहार पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे के तहत सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट biharpolice.bih.nic.in के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं। कुल 106 पदों को नोटिफाई किया गया है, जिनमें से 85 पद कांस्टेबल के लिए हैं और 21 सब इंस्पेक्टर के हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता की बात करें तो सब…
गुरदासपुर : पंजाब की नौजवान पीढ़ी विदेश जाने के लिए कई तरह के तरीके अपना रही है और ज़्यादातर नौजवान लड़कियों का सहारा लेकर विदेश जाना चाहते हैं। परन्तु इसके चक्कर में वह ठगी का शिकार हो रहे हैं। ताज़ा मामला गुरदासपुर के गांव खोखर से सामने आया है, जहाँ एक नौजवान लवप्रीत और उसके परिवार ने आरोप लगाए हैं कि उसने पटियाला की एक लड़की मनदीप कौर के साथ 6 साल पहले अपने लड़के का विवाह करवाया था और लाखों रुपए ख़र्च कर लड़की को विदेश भेजा था कि वह उसके लड़के को भी अपने पास बुला लेगी। परन्तु…
