76 साल की विधवा को उसके बेटे द्वारा घर से निकाल दिए जाने के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि इन दिनों अक्सर देखा जा रहा है कि बच्चे अपने वृद्ध माता-पिता की देखभाल नहीं कर रहे हैं। मां-बाप की देखभाल करना बच्चों की नैतिक जिम्मेदारी ही नहीं उनका कर्तव्य भी है। ऐसे में खुद की देखभाल करने में असमर्थ वृद्ध अभिभावकों के लिए दि मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ सीनियर सिटिजंस एक्ट लाइफ लाइन का काम कर रहा है। जस्टिस एजी मसीह व जस्टिस अशोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने इस मामले में फतेहाबाद के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर…
Author: faridabadnews24
यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 1329 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए एक बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है और इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है। जो लोग यूपी पुलिस SI भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह 15 जुलाई तक ऑनलाइन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2021 से शुरू हुई थी। बता दें कि अभी तक परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया से पुलिस सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 317 पद, पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर( क्लर्क) के…
फ़िरोजपुर : एक देवर द्वारा अपनी भाभी के साथ बलात्कार करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस संबंध में थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने बाय नेम व्यक्ति समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि गत 11 जुलाई को सुबह 4 बजे वह अपने घर से बाहर बाथरूम करने के लिए निकली तो उसका सगा देवर गोबिन्दर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति जिसका मुंह बांधा हुआ था। इसी बात का फायदा उठाते हुए उन्होंने बाथरूम के पीछे ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह उसके…
फ़िरोज़पुर : कथित रूप में एक विवाहिता को अपने मायके से पैसे लाने के लिए मजबूर करते उसकी मारपीट करने तथा उसके गले में दुपट्टा डाल कर हत्या करने की कोशिश करने और जबरदस्ती उसे जहरीली दवाई पिलाने के आरोप में थाना सिटी फ़िरोज़पुर की पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयानों पर पति अमृतपाल सिंह पुत्र शाम सिंह और उसके मामा साहिब सिंह और मामी के ख़़िलाफ़़ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए ए एस आई बलदेव सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता जसवीर सिंह पुत्र काबल सिंह वासी वीर…
पुलिस ने 23 वर्षीय एक दुल्हन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मोटर वाहन कानून के तहत एक मामला दर्ज किया है। उक्त महिला अपने विवाह समारोह स्थल जाने के दौरान एक चलती एसयूवी के बोनट पर बैठी थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह जानकारी महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने मंगलवार को दी। लोनी कालभोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन सासवड जा रहा था, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जबकि वीडियो सुबह उस समय बनाया गया था जब वाहन पुणे-सासवड रोड पर यहां दिवे घाट जा…
पटना : हाई कोर्ट ने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के मंत्री पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को 19 जुलाई को सुनवाई के लिए रखा है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने बताया कि भारतीय संविधान की धारा 163 (1) के तहत मंत्री अशोक चौधरी की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। उन्होंने बताया कि अशोक चौधरी को मंत्री के रूप में नियमों के विरुद्ध छह मई, 2020 से पांच नवंबर, 2020 तक कार्य करने दिया गया, जबकि विधान परिषद के सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल छह मई, 2020 को ही समाप्त हो गया था, जिसके…
विश्व में अनेक धर्मार्थ संस्थाएँ हैं जो लोगों के भले के लिए, उनके उत्थान के लिए कार्य करती हैं। किसी भी आपदा के समय ये संस्थाएँ पूरे जोश के साथ पीड़ितों की सेवा में जुट जाती हैं। भारत में भी ऐसी अनेक संस्थाएँ हैं। यह संस्थाएँ आपदा के समय पीड़ितों की मदद करने के साथ दूर-दराज के इलाकों में शिक्षा तथा चिकित्सा का प्रसार करने के साथ लोगों की आर्थिक मदद भी करती हैं। इन संस्थाओं को अनेक धनी लोगों से सहायता मिलती है। हमारा फिल्म जगत भी इससे अछूता नहीं है। अनेक अभिनेता और अभिनेत्रियाँ धर्मार्थ संस्थाओं से जुड़े…
Chhattisgarh जशपुर: झारखण्ड की सीमा से लगे जिले के करडेगा चौकी अंतर्गत एक गांव मे शादी समारोह में आई नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने और मना करने पर पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लात मारकर घायल करने का मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता रविवार की रात को समारोह के दौरान एक कमरे में सोई थी. तभी यह घटना घटित हुई पीड़िता के साथ की रेप की कोशिश कुनकुरी SDOP मनीष कुंवर से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने परिवार के साथ रविवार की रात को समारोह के दौरान पीड़िता एक कमरे में सोयी थी. तभी आरोपी…
बहराइच : जिले के महसी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक सुरेश्वर सिंह को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनको यह धमकी रविवार की रात इंटरनेट कॉल के माध्यम से दी गयी।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस को इस विषय में सतर्क कर दिया गया है।इस मामले पर विधायक ने स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सूचित करने के साथ प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी को पत्र लिखकर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की…
दिल्ली : दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) भविष्य में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) का विकल्प बन सकता है। उद्योगों की जरूरतों को देखते हुए इसके कोर्स इस तरह तैयार किए गए हैं कि विद्यार्थी जॉब देने वाले भी बन सकेंगे। डीएसईयू बाजार की जरूरतों के हिसाब से कोर्स के स्वरूप में नियमित तौर पर बदलाव भी करता रहेगा, ताकि विद्यार्थियों की दक्षता बरकरार रहे। पाठ्यक्रम को रुचिकर बनाया जाएगा। डीएसईयू की कुलपति प्रो. निहारिका वोहरा ने विवि में उपलब्ध कोर्स, नई योजनाओं और विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं, कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई और विवि के विस्तार की योजना…
