फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने हरियाणा पंचायती राज द्वितीय संशोधन अधिनियम 2020 दिनांक 7 दिसंबर 2020 तथा हरियाणा पंचायती राज संशोधित नियमावली 2021 व महानिदेशक विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिला परिषद फरीदाबाद का आरक्षण ड्रा ऑफ लॉट के द्वारा किया है। सोमवार सुबह लघु सचिवालय में आयोजित इस ड्रॉ प्लॉट में जिला परिषद का वार्ड नंबर 5 एससी महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर 4 एससी( महिलाओं से भिन्न किसी भी व्यक्ति) के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर 6, 8 व 10 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के दूसरे विस्तार मेंं फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को विद्युत एवं ऊर्जा भारी उद्योग जैसे अह्म मंत्रालयों का कार्यभार मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। आज शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह लड्डू बांटकर एवं ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा एवं युवा समाजसेवी पारस राय ने मिलकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का मुंह मीठा कराया और उन्हें बुक्का भेंट करके बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए केंद्रीय मंत्री…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] काग्रेस प्रवक्ता सुमीत गौड का ड्राइवर 8.57 लाख रुपये लेकर भागा , पुलिस ने अलीगढ रोड़ से दबोचा। पुलिस चौकी सेक्टर-11 में कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड ने शिकायत दी की उसकी गैस एजेंसी चावला कालोनी से तथा फ्लैट के पैसे आये थे जिनके बारे मे ड्राईवर सन्दीप को पता था । सुमित ने बताया की उसके पास काग्रेंस नेता लखन सिंगला व रिंकू चंदीला मिलने आए हुए थे और वह उनके साथ मीटिंग में व्यस्त हो गया, लेकिन मौका देख कर मेरा ड्राईवर आरोपी संदीप गाडी से 8.57 लाख रुपये लेकर , गाडी…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल बनाने की मांग को लेकर कई संगठनों के लाेगों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंत्री से मांग की गयी कि फरीदाबाद वासियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी अस्पताल बनाया जाना चाहिए। क्योंकि फरीदाबाद की आबादी 30 लाख के करीब पहुंच रही है। लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर एकमात्र बीके नागरिक अस्पताल है। इस पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आश्वासन दिया की सनफ्लैग अस्पताल को प्राइवेट हाथों में नहीं दिया जाएगा। बल्कि…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पार्क ग्रैंडयूरा ग्रेटर फरीदाबाद का एक शिष्टमंडल ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अम्मा हॉस्पिटल के प्रमुख स्वामी निजमृतानन्द से मुलाकात की और सहयोग की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन से पार्क ग्रैंडयूरा में ही कोरोना के प्राथमिक उपचार के लिए कुछ बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, डॉक्टर, नर्स व एंबुलेंस की व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की। स्वामी ने हर परिस्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र को ग्रेटर फरीदाबाद नाम देने के बाद यहां पर हाईराइज बिल्डिंग के लिए फायर टेंडर मशीनें जल्द आने वाली हैं। इसके अलावा बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए यहां बिजली सब स्टेशन लगभग बनकर तैयार है। इसके शुरू होने के बाद बिजली की कमी नहीं रहेगी। विधायक रविवार को सेक्टर-82 की प्राणायाम सोसाइटी में आयोजित पौधरोपण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी…
दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन पर पुरानी दिल्ली के मशहूर सदर बाजार के एक हिस्से को 13 जुलाई तक बंद कर दिया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सदर बाजार के बाराटूटी चौक से कुतुब रोड तक को बंद करने का आदेश जारी किया। उपमंडलीय दंडाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय के मुतााबिक कोविड-19 नियमों के अनुपालन के लिए बनी टीम ने जांच के लिए सदर का दौरा किया था जहां नियमों का पालन नहीं हो रहा था। आदेश में कहा गया है कि उक्त बाजार तत्काल प्रभाव से अगले आदेश के लिए बंद किया जाए। इससे पूर्व 30…
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और भारत सरकार के बीच तकरार लगातार जारी है। इसी बीच मोदी सरकार के नए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर का अकाउंट अनवेरीफाई कर ब्लू टिक हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री के अकाउंट का यूजरनेम या हैंडल बदलने की वजह से ऐसा किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव चंद्रशेखर का यूजर नेम पहले Rajeev MP था। जिसे बाद में उन्होंने बदलकर Rajeev GOI कर दिया। इसके चलते ट्विटर ने उनका ब्लू टिक हटाया है। ट्विटर की वेरिफिकेशन पॉलिसी के मुताबिक नाम बदले जाने पर ब्लू टिक हटा दिया जाता है।…
दिल्ली में अक्टूबर महीने में होने वाले रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवाने वाले कलाकार ही रामलीला का मंचन करेंगे। वहीं, वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही दर्शकों को रामलीला देखने की अनुमति मिलेगी। पिछले साल कोरोना के चलते लालकिला मैदान में रामलीला का मंचन नहीं हो सका था, लेकिन इस बार आयोजन को लेकर रामलीला समिति दावा कर रही है। सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर रविवार को लव-कुश रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन को लेकर तैयार किए 40 गानों को लॉन्च किया। इस मौके पर संगीत…
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि मुख्यमंत्री वकील कल्याण योजना का लाभ बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) में रजिस्टर्ड सभी वकीलों को मिलेगा, भले ही वो दिल्ली के मतदाता हों या नहीं। जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह ने कहा कि प्राथमिकता वकील के निवासस्थल के बजाय इस बात को दी जाएगी कि वह वकालत कहां कर रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही कोई व्यक्ति दिल्ली में वकालत करता हो, लेकिन हर कोई यहां रहने का खर्च वहन नहीं कर सकता। अदालत ने यह भी माना कि दिल्ली में वकालत करने वाले और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रहने वाले वकील…
