फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों आदि के कार्यालयों में अप्रेंटिस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे आईटीआई पास उम्मीदवारों से को बेहतर मौका मिला है। विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिपइंडिया डौट ओआरजी पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उम्मीदवार हरियाणा का स्थाई निवासी होना जरूरी है। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे पोर्टल पर स्वयं का रजिस्ट्रेशन करते समय अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] भगवान के बाद धरती पर अगर किसी को भगवान का दर्जा दिया जाता है तो वे हैं डॉक्टर। जब कोई मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है तब उसे डॉक्टर में भगवान की झलक दिखाई देती है क्योंकि एक जिंदगी देने वाला होता है तो दूसरा जिंदगी को बचाने वाला। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में गंभीर बीमारी से ठीक हो चुके कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि जिसने मेरी जिंदगी बचाई वह वास्तव में डाॅक्टर नहीं भगवान का रूप हैं। फरीदाबाद निवासी किशन सिंह के अनुसार अभी मैं कोविड…
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में इस बार नए सत्र में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत लगभग 32500 बच्चों को दाखिला मिलेगा। यह जानकारी मंगलवार को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने पीटीएम की घोषणा करने के दौरान दी। सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत सभी प्राइवेट स्कूलों को अपने स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के दौरान कुल सीटों का 25 फीसदी आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षित रखना होता है। दिल्ली सरकार ड्रा के द्वारा इन आरक्षित सीटों पर स्टूडेंट्स का चयन करती है। उपमुख्यमंत्री ने साझा किया कि इस साल भी लगभग 32500 बच्चों…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] स्वास्थ्य मंत्री एवं महानिदेशक के आदेश के बाद भी कई जिलों में नौकरी से निकाले गए स्वास्थ्य ठेका कर्मियों को वापस ड्यूटी पर लेने की मांग को लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र डिप्टी सीएमओ राजेश श्योकंद को सौंपा गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत किए गए प्रदर्शन में पारित किए गए प्रस्ताव में चेतावनी दी गई कि यदि छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो स्वास्थ्य कर्मियों को आंदोलन…
मोबाइल पर गूगल असिस्टेंट शुरू करने के बाद आप जैसे ही ‘ओके गूगल’ बोलते हैं, उसे कंपनी के कर्मचारी सुनते हैं। सूचना प्रौद्योगिकी पर शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसद की स्थाई समिति में कंपनी ने खुद यह बात मानी है। इतना ही नहीं, गूगल टीम ने यह भी माना कि कभी-कभी जब यूजर्स वर्चुअल असिस्टेंट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तब भी उनकी बातचीत को रिकॉर्ड किया जाता है। कंपनी जमा डेटा को तब तक डिलीट भी नहीं करती, जब तक कि यूजर उसे खुद डिलीट न कर दे। गूगल की दलील है कि उसके कर्मचारी स्पीच रिकॉग्निशन (आवाज…
सोना 290.0 रुपये की मजबूती के साथ 47,860.0 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। 30 जून को भाव 47,570.0 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी 930.0 रुपये चढ़ कर 69,620.0 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गई। पिछला बंद भाव 68,690.0 रुपये प्रति किलोग्राम का था। गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें। हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि जो सामान दुकानदार ने ग्राहक को बेचा है, वह उतने ही कैरेट का है, जिनता आभूषण पर लिखा है। हॉलमार्किंग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत होती है। हॉलमार्किंग कीमती धातु सामग्रियों में उस धातु…
दिल्ली में कोरोना वैक्सीन को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच श्रेय लेने की होड़ मची हुई है। एक तरफ दिल्ली के सीएम पोस्टर के जरिए लोगों से पूछ रहे हैं कि उन्होंने वैक्सीन लगवाई क्या? वहीं दूसरी ओर बीजेपी का कहना है कि दिल्ली को केंद्र सरकार मुफ्त में वैक्सीन दे रही है, केजरीवाल करोड़ों के पोस्टर के जरिए इसका श्रेय ले रहे हैं। अब आप के पोस्टर पर बीजेपी ने पलटवार किया है दरअसल, आप ने पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘वैक्सीन लगवाई क्या?’ इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगी है…
आप पीजीआईएमएस की वेबसाइट खोलें और आपकाे पता चले कि तीन साल पहले रिटायर हो चुके डॉ. नित्यानंद आज भी मेडिसन विभाग में ओपीडी लगा रहे हैं। ताे हैरान नहीं हाेइए। आप जनरल ओपीडी के लिए भी पीजीआई जाना चाहते हैं तो वेबसाइट से आप गच्चा खा सकते हैं। दरअसल पीजीआईएमएस की वेबसाइट बीते 4 साल से अपडेट नहीं की गई है। इसके चलते वेबसाइट पर अब भी पुरानी जानकारी ही नजर आती है। अपडेट न होने से अब भी वेबसाइट पर हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में अभी भी डॉ. जिले सिंह का नाम दर्शाया गया है। इसी तरह…
भाटला के सामाजिक बहिष्कार प्रकरण में सबसे पहले दर्ज मुकदमे में गवाहियों को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने एसपी को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। मुकदमे में तत्कालीन पुलिस अधिकारियों पर किशोर न्यायालय में झूठी गवाही देने के आरोप हैं। आयोग को भेजी शिकायत में कुलदीप भाटला ने कहा कि 15 जून 2017 को भाटला के सार्वजनिक हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर उनसे मारपीट की गई थी। जांच करने वाले डीएसपी नरेंद्र कादियान, इंस्पेक्टर उदयभान गोदारा व एएसआई धर्मपाल ने केस की अंतिम जांच रिपोर्ट में जातीय उत्पीड़न की बात मानी थी। केस में एससी-एसटी एक्ट लगाया…
किसान तीन से चार बार खीरे खेती करने के बाद फसल चक्र प्रणाली को अपनाते हुए शिमला मिर्च की खेती करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। इस बारे में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के सब्जी विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि भूमि का सौर तपीकरण करने के बाद अगस्त में शिमला मिर्च की ऊपर उठे बैडों पर पौध की रोपाई की जाती है। ऐसा करने के लिए उन्नत एवं सर्वोत्तम शंकर पर प्रजातियों के बारे में किसानों को जानकारी होना बेहद जरूरी है। शिमला मिर्च के 4 रंग: हरा, लाल, पीला और संतरी…
