फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] कल बडख़ल की लोकप्रिय विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा जी के सहयोग से सैनिक कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी की पानी की समस्या एम०सी० एफ० कमिश्नर श्रीमती गरिमा मित्तल जी के सामने रखी। जिसपर सुश्री गरिमा मित्तल जी ने तत्काल प्रभाव से पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। जिसके लिए सैनिक कॉलोनी वासियों ने विधायिका सीमा त्रिखा जी एवं एम०सी०एफ कमिश्नर गरिमा मित्तल जी का दिल की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया धन्यवाद ।
Author: faridabadnews24
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच इसके वैक्सीनेशन की प्रीक्रिया में भी तेज़ी आई है। अब तक नेता-अभिनेता के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी वैक्सीन लगवा चुके हैं। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने तस्वीरें शेयर करते फैंस को दी है, लेकिन उन्हें अपनी फोटोज के लिए ट्रोल भी होना पड़ा। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर की सपोर्ट्स ब्रा पहने वैक्सीन लगवाने पहुंची। इसके साथ उन्होंने मैचिंग जैगिंग पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने शोल्डर…
नई दिल्ली : अमेजन प्राइम वीडियो ने आज इस साल की सबसे प्रतीक्षित समर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तूफान’ का ट्रेलर रिलीज किया है। एक्सेल इंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स की सहभागिता में अमेन प्राइम वीडियो की प्रस्तुति ‘तूफान’ एक प्रेरणास्पद स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसके निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, डॉ. मोहन अगाशे, दर्शन कुमार और विजय राज के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का जोरदार ट्रेलर दर्शकों को एक स्थानीय गुंडे अज्जू भाई की जिंदगी…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 47,630.0 रहा। कल की तुलना में सोना आज 470.0 रुपये गिरा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 68,790.0 रुपये रहा। कल फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 48,100.0 रुपये और चांदी का भाव 69,720.0 रुपये था। फरीदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 43,661.0 रुपये रहा। ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता,…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] भारतीय जनता पार्टी का जो हाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुआ, वहीं हाल उत्तरप्रदेश चुनाव में भी होगा। यह बात संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने मंगलवार को कृषि कानूनों के विरोध में नेशनल हाईवे पर अंटोहा चौक पर चल रहे किसान आंदोलन में कही।उन्होंने कहा इसके लिए मोर्चा की ओर से रणनीति तैयार कर ली गई है। अब हमें उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखानी होगी, क्योंकि उत्तरप्रदेश, पंजाब व उत्तराखंड सहित कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। उत्तरप्रदेश की काफी सीमा पलवल जिले से लगती है।…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] खोरी गांव में होने वाली तोड़फोड़ के खिलाफ बुधवार को रणनीति तैयार की जाएगी। गांव में होने वाली महापंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, जेएनयू के छात्र कन्हैया कुमार और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरमीत सिंह चढूनी जैसे दिग्गज हरियाणा सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। इसके लिए गांव में तैयारियां की गई हैं। उधर महापंचायत को लेकर पुलिस और खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। खोरी के लोग सरकार से लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपने आशियाना बचाने के लिए लोग किसी भी हद…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] बल्लभगढ़ के चर्चित निकिता तोमर अपहरण कांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में 1 जुलाई से होगी। बता दें कि 26 अक्टूबर 2020 को नुहू मेवात निवासी तौसीफ ने अपने दोस्त रेहान के साथ कॉलेज गेट के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने दोनों को उम्र कैद की सजा सुना चुकी है। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार की सिफारिश पर वर्ष दो हजार अट्ठारह में अपहरण कांड की जांच फिर से हुई जिसमें तौसीफ उसके पिता और चाचा को आरोपी बनाया गया है।
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] सैनिक कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कॉलोनी में दो महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। जेई और एसडीओ सुनने को राजी नहीं हैं। लोग प्राइवेट टैंकरों से पानी मंगाकर थक चुके हैं। निगम टैंकर से भी पानी नहीं दे पा रहा है। ऐसे में लोग कहां जाएं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कुछ जगह तो पानी आ रहा है। लेकिन कई ब्लॉक ऐसे हैं जहां एक बूंद भी पानी नहीं पहुंच रहा। सैनिक कालोनी के जे ब्लाक निवासी…
नई दिल्ली : कश्मीर में दो सिख लड़कियों के जबरन धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया हुआ है। इनमें से एक महिला मनमीत कौर आज दिल्ली पहुंची हैं और उनकी घर वापसी करा दी गई है। दिल्ली में संगत द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस पर शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा, ‘श्रीनगर की सिख बेटी मनमीत कौर का इस तरह स्वागत करने के लिए संगत को धन्यवाद, जिसका जबरन धर्म परिवर्तन किया गया था लेकिन उसने अपनी आजादी वापस पा ली है। वह आशीर्वाद लेने के लिए आज हमारे साथ दिल्ली आई हैं…
जुलाई महीने की पहली तारीख से बैंकिंग और आयकर मे कई नियम बदलने जा रहे हैं। इनमें सर्वाधिक ग्राहकों वाले भारतीय स्टेट बैंक के नए नियम प्रमुख हैं। बैंक अब महीने में चार बार से ज्यादा नकद निकासी पर शुल्क वसूलने जा रहा है। इसके अलावा कारोबारियों के लिए टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) नियमों में भी बदलाव लागू हो जाएंगे। इसी तरह हर महीने की तरह एक जुलाई से भी घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम बदल जाएंगे। बैकिंग: एसबीआई 5वीं बार पैसे निकालने पर चार्ज लेगा भारतीय स्टेट बैंक शाखा हो या एटीएम, अब सिर्फ महीने में चार बार…
