नई दिल्ली/ लखनऊ : देश का गलत मानचित्र लगाने के लिए भारत में ट्विटर के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दो प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस ने भी कहा कि इसने बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री परोसने की अनुमति देने के आरोप में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर ‘माइक्रोब्लॉगिंग’ वेबसाइट के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। भारत के गलत मानचित्र मामले में जहां ट्विटर ने कुछ नहीं कहा, वहीं इसके प्रवक्ता ने कहा कि बाल यौन उत्पीड़न पर उसकी कतई बर्दाश्त नहीं करने वाली नीति…
Author: faridabadnews24
गुरदासपुर : थाना सिटी की पुलिस ने दोस्तों की तरफ से लगाए गए टीके उपरांत लड़के की हुई मौत के कारण 2 दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस को दिए बयानों में रमा रानी पत्नी राम सरूप निवासी नंगल कोटली गुरदासपुर ने बताया कि उसका लड़का राहुल उर्फ लल्ला अपने दोस्त गुरदीप सिंह उर्फ गग्गू के साथ किसी काम के लिए बटाला गया था। उन दोनों का किसी अज्ञात व्हीकल के साथ एक्सीडैंट हो गया था, जिस कारण उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। वह राहुल को अस्पताल से अपने घर ले आए थे कि उसका दोस्त गुरदीप…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] सोसाइटी वेलफेयर मिशन संस्था समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा तत्पर रहती है। संस्था पशु-पक्षियों के लिए भी सेवा भाव में जुटी रहती है। इसी क्रम में सोसाइटी वेलफेयर मिशन संस्था ने भारत कॉलोनी विकास नगर में ऑफिस के बाहर गरीब लोगों में कपड़े वितरित किए। कपड़े वितरण में एडवोकेट नेत्रपाल चौधरी, एडवोकेट विनय तोमर, एडवोकेट अनिल गुप्ता, एडवोकेट हरसविंद्र भाटी, एडवोकेट नरेश वशिष्ठ, महेश नरवत, सुंदर नरवत, भारती पाराशर, संतोष नरवत, ओम भाटी आदि मौजूद रहे।
Sleeping Fact : नींद हमारी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है। इसकी कमी से उम्र भी कम हो सकती है। नींद हमें अच्छा अहसास देती है और मूड भी दुरुस्त करती है। एक संतुलित जीवन के लिए भरपूर नींद होना चाहिये। यदि आपने एक अच्छी नींद ली है तो यह माना जाता है कि आपकी सेहत ठीक है। यदि ऐसा नहीं है तो आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। सोते समय यदि आप दुस्वप्न देखते हैा तो इससे आपकी दिल की स्थिति पर असर पड़ता है। आपको माइग्रेन, नींद की क्षति हो सकती है। नींद का अभाव दिमागी क्षमता को…
अदरक को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में अदरक को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. अदरक में एंटी-इंफ्लमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-आक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकते हैं. अदरक को आमतौर पर चाय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. अदरक को पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसके सेवन से इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाया जा सकता है. अदरक वाला पानी पीने से वजन को कम किया जा सकता है. अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं…
मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपने हॉट और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। कृष्णा फैंस के साथ भी अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में कृष्णा ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो धमाल मचा रही हैं। कई लोगों ने कपड़ों को लेकर कृष्णा को ट्रोल भी किया है। तस्वीरों में कृष्णा ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और ट्राउजर में नजर आ रही है। कृष्णा ने चार तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में कृष्णा ने ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और ट्राउजर को जैकेट से भी टीमअप किया हुआ है।…
मुंबई : ‘देसी क्वीन’ यानि सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में उनके करोड़ों फैंस हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा हुई।सपना का डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा देता है। डांस के अलावा एक्टिंग और सिंगिंग में भी डेब्यू सपना कर चुकी हैं। अपनी अदाओं से सबका दिल जीतने वाली सपना अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। इन दिनों सपना दूसरी बार मां बनने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब सपना ने इन खबरों…
गुड़गांव सूरजकुंड रोड पर रविवार रात वाहन की चपेट में आने से दो साल के तेंदुए की मौत हो गई। माना जा रहा तेंदुआ रात में अपने शिकार की तलाश में सड़क पार कर रहा था। इस रोड पर आए दिन कोई न कोई जंंगली जानवार तेज रफ्तार वाहनों का शिकार हो रहा है। बता दें कि अरावली की पहाड़ियों में 100 से अधिक तेंदुआ है। इसके अलावा भी अन्य कई जीव है। इन जीवों को अब अरावली में खाना और पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसे में खाने की तलाश में यह रात के समय अरावली की पहाड़ियों…
9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों की री-एनुअल परीक्षाएं होने जा रही हैं। यह परीक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी। पहली बार नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को दोबारा से वार्षिक परीक्षा देने का मौका दिया जा रहा है। दरअसल, कोविड-19 के चलते इस बार सभी कक्षा के छात्रों को पास कर दिया गया है। लेकिन 9वीं और 11वीं कक्षा के कई छात्र ऐसे हैं जो कि फेल हुए। अलग-अलग छात्रों और अभिभावकों द्वारा उठाई गई मांगों के बाद अब इन छात्रों की दोबारा से परीक्षाएं ली जा रहे हैं। छात्रों को यह दूसरा मौका दिया जा रहा है, जिसमें…
ईस्ट दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक युवक में अपने माता पिता को चाकू से गोद दिया। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि उसकी मां हॉस्पिटल में भर्ती है। मृतक की पहचान 55 साल के देवेन्द्र के तौर पर हुई। वह दिल्ली जल बोर्ड में काम करते थे। पुलिस ने हत्या और हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी बेटे 25 साल के विशाल को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची जहां पति पत्नी खून से लथपथ हालत मिले। इनमें आदमी…
