मास्क के लिए तिलक नगर थाना इलाके में एक सब इंस्पेक्टर का दुकानदार के साथ गाली गलौच करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो तिलक नगर के कृष्णा पार्क में स्थित एक मिठाई की दुकान की है। जहां तिलकनगर थाने में तैनात एसआई सुमित मास्क को लेकर उक्त दुकानदार के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने लगा। उसके द्वारा मास्क को लेकर काटा गया 2 हजार रुपए का चालान उक्त दुकानदार ने भर दिया। आरोप है कि चालान भरने के बाद भी वह पुलिसकर्मी उसे गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। जिसका विरोध करने पर वह उसके…
Author: faridabadnews24
पूर्वी जिला प्रशासन ने बढ़ती लोगों की भीड़ और कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के कारण लक्ष्मी नगर के मुख्य बाजार को 5 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया है। मंगलवार को पूर्वी जिला मजिस्ट्रेट सोनिका सिंह और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन ने इस बाबत आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेटे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘विकास मार्ग से लवली पब्लिक स्कूल, किशन कुंज और उसके आसपास के बाजार जैसे मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरु रामदास नगर आदि 29 जून को रात 10 बजे से 5 जुलाई को रात 10 बजे तक…
हरियाणा की सियासत में लंबी पारी खेल चुके और पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके ओम प्रकाश चौटाला करीब साढ़े नौ साल जेल में काटने के बाद अब रिहा होने ही वाले हैं। रिहाई के बाद वह अपनी नई सियासी पारी खेलने की शुरुआत करेंगे। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआत अगले कुछ महीनों में होने वाले ऐलनाबाद के उपचुनाव से होगी। इस विधानसभा सीट पर 2019 में चौटाला के बेटे अभय चौटाला ने जीत का परचम लहराया था लेकिन जनवरी 2021 में आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में उन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। सालों बाद पिंजरे से…
कुत्ते ने काटा ताे अब एआरवी काेर्स के एक सप्ताह बाद ही काेराेना का टीका लग सकेगा। क्योंकि एक्सपर्ट बताते हैं कि दाेनाें वैक्सीन एक साथ लगने से इसका साइड इफेक्ट आ सकता है। हैरानी की बात है कि जिले में राेज करीब 46 लाेगाें काे कुत्ते काट रहे हैं। एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि सिटी में 3168 बेसहारा डाॅग शहर की गलियाें में घूम रहे हैं। पांच साल पहले स्ट्रे डाॅग्स की नसबंदी की गई थी। इसके बाद भी कुत्ताें की संख्या लगातार बढ़ रही है। जनप्रतिनिधियाें की बार-बार मांग पर भी दाेबारा से इस तरह का…
शहर विकास के मुद्दों को लेकर मेयर गौतम सरदाना ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सीएम ने कहा कि 20 साल या 50 साल से ज्यादा वर्षों से नगर निगम, परिषद व पालिकाओं की दुकानों के किरायेदारों को मालिकाना हक जल्द ही दिया जाएगा। इसके लिए विशेष पोर्टल बनाया गया है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। जिस पर किरायेदार 1 जुलाई से अपने आवेदन कर सकेंगे। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि पोर्टल लॉन्च कर नगर निगम, परिषद व पालिकाओं के 20 साल व उससे पुराने किरायदारों को मालिकाना हक देने के फैसले से मध्यमवर्गीय व्यापारियों…
हरियाणा में ग्रुप बी और सी पदों के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आधार कार्ड और फैमिली आईडी की अनिवार्यता को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका पर प्राथमिक सुनवाई के बाद मंगलवार को जस्टिस अरुण मोंगा ने याचिका दायर करने वालों को फिलहाल राहत देते हुए उनके आवेदन प्राथमिक तौर पर स्वीकार करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने साथ ही स्पष्ट किया कि याचिका दायर करने वालों का परीक्षा परिणाम सील कवर में रहेगा और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले पर यह निर्भर रहेगा। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन…
फिल्म डाॅली की डोली के अंदाज में शादी कर दूल्हों को ठग कर रातों रात ससुराल से जेवर और रुपए लेकर भागने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने पकड़ा है। लुटेरी दुल्हन के साथ उसके गिरोह के तीन सदस्य भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनके पास से 22 हजार रुपए नकद, चांदी की पायल, सोने का मंगलसूत्र भी बरामद किया है। पिपरिया एसडीओपी शिवेंदु जोशी ने बताया नजदीकी गांव हथवास में रहने वाले 37 वर्षीय शिवनारायण (परिवर्तित नाम) की शादी 15 मई को पामली घाट (साेहागपुर) के एक मंदिर में रीना तिवारी से हुई थी। असल में इसका नाम…
नागौर जिले के नावां थाने के ग्राम हेमपुरा में दो दिन पहले एक 21 वर्षीय शादीशुदा युवती ने कुंए में कूद कर अपनी जान दे दी थी। पति विदेश में रहता है और वह 8 महीने से पीहर में रह रही थी। अब उसकी मौत के बाद एक सुसाइड नोट वायरल हो रहा है। इस सुसाइड नोट में लिखा कि सामाजिक कुप्रथा आटा साटा ने लाखों लड़कियों की जिंदगी बरबाद कर दी है। इन प्रथाओं की वजह से लड़कियों को समाज में जिंदा मौत मिलती है और मेरी भी मौत का कारण समाज ही है। हालांकि परिवार की ओर से…
मंडी : जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम के साथ उसके 24 व 25 वर्षीय 2 चचेरे भाइयों ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में पीड़िता की माता ने महिला पुलिस थाना मंडी में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना में दर्ज करवाए बयानों के अनुसार आरोपियों ने पहली बार मासूम को अढ़ाई माह पहले हैवानियत का शिकार बनाया और उसके एक माह बाद फिर दुष्कर्म किया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू…
बिजनौ : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में विधवा बहु को जंजीर से बांधकर पीटने के आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक आदमी एक महिला को जंजीर से बांधकर पीट रहा है।उन्होंने कहा कि जांच कराने पर यह मामला हल्दौर कसबे का निकला और हरजेश नामक एक व्यक्ति ने परिवार मे बंटवारे को लेकर विधवा बहु को जंजीर से बांधकर उसकी पिटाई की थी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस…
