Author: faridabadnews24

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला हिंसा के आरोप में वांछित गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर झंडा फहराने के आरोप में यह फरार चल रहा था। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने  बताया कि  गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है।  दिल्ली पुलिस ने गुरजोत की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। गौ रतलब है कि तीन कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को…

Read More

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की स्थिति में सुधार को देखते हुए आज से जिम एवं योग संस्थानों को संचालन की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही आज से मैरिज हॉल, होटल और बैंक्वेट हॉल में अधिकतम 50 लोगों के साथ शादी समारोह आयोजित करने की भी छूट मिल गई है। अनलॉक 5 के लिए दिल्ली तैयार  दिल्ली में ‘अनलॉक’ से विवाह समारोह आयोजकों ने ली राहत की सांस वेडिंग प्लानर और बैंक्वेट हॉल के मालिकों ने दिल्ली सरकार के इस फैसले का किया स्वागत बैंक्वेट हॉल के मालिकों को अब अपनी जेब से नहीं करना पड़ेगा कर्मचारियों को भुगतान…

Read More

अमेरिका में रहने वाले 34 साल के थॉमस (बदला हुआ नाम) का लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा था। उनके लिवर के अंदरूनी हिस्सों में ब्लीडिंग हो रही थी। जब थॉमस ने लिवर की जांच करवाई तब पता चला कि उन्हें हेपेटाइटिस बी और एड्स दोनों हैं। इसी दौरान थॉमस का एक एक्सीडेंट हुआ जिसमें स्पलीन (तिल्ली) में काफी घाव हुए और बाद में उनकी स्पलीन को भी निकालना पड़ा। ये साल 1989 की बात है। थॉमस को डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी, लेकिन थॉमस को इतनी सारी बीमारियां थीं कि कोई भी डॉक्टर ट्रांसप्लांट करने को…

Read More

श्री मुक्तसर साहिब : बुजुर्ग मां की लाश को लेकर दो भाई आपस में ही भिड़ गए। मामला श्री मुक्तसर साहब के गांव सोथा का है। दरअसल गांव में एक बुज़ुर्ग महिला की मौत के बाद बड़े भाई के घर आए छोटे भाई और उसकी पत्नी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से  जमकर धक्का-मुक्की की गई। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे को जमकर मारा गया। सोथा निवासी मंगा सिंह ने बताया कि वह बीते दिनों किसी विवाह समागम में आए थे, उसकी छोटी भाभी ने उससे बुरी तरह मारपीट की। इस संबंधी पुलिस को…

Read More

होशियारपुर : रविवार दोपहर लगभग 12 बजे होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर पड़ते गाँव डविड्डा अहराना में हुए भयानक हादसे में सवा साल की मासूम बच्ची समेत 2 की मौत हो गई। इस सड़क हादसो में 3 व्यक्ति गंभीर रूप में ज़ख़्मी भी बताए जा रहे हैं, जिन को इलाज के लिए होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है।  स्थानीय सिविल अस्पताल में जानकारी देते थाना मेहटियाना के ए.ऐस.आई. सुरिन्दर पाल ने बताया कि उक्त सड़क हादसा एक ट्रैक्टर और ऑल्टो गाड़ी के बीच हुई है। उन्होंने बताया कि लुधियाना के नंबर वाली कार होशियारपुर से फगवाड़ा की ओर…

Read More

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के दफ्तर डायरैक्टर शिक्षा विभाग में स्कूल लाइब्रेरियन की वैकेंसी के लिए परीक्षा 18 जुलाई को ली जाएगी। सेवा चयन बोर्ड पंजाब के चेयरमैन रमन‌ बहल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग में स्कूल लाइब्रेरियन की वैकेंसी के लिए परीक्षा 18 जुलाई को लेने संबंधी तैयारी पूरी कर ली गई है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के कौंसलिंग दौरान शिक्षा संबंधी दस्तावेज़ चैक करने होंगे। इसके बाद योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों की सिफारिशें विभाग को नियुक्ति पत्र जारी करके दी जाएंगी। बहल ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ]  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला एवं उनकी समस्त टीम ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा को उनके कुरूक्षेत्र स्थित निवास पर जाकर जन्मदिवस की बधाई दी और सभी साथियों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने बुके देकर उनका स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा ने इस मौके पर सभी युवा कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया और पार्टी के लिए मजबूती से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] आज भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने वर्चूअल माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और कार्यकर्ताओं को सुनवाया I गोपाल शर्मा ने बताया कि सभीवरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और लोगों को सुनवाया I गोपाल शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा कही गई बातों की साँझा किया I उन्होंने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी ने कहा कि हमारे…

Read More

मुंबई :  एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में मोनालिसा ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जो धमाल मचा रही हैं। तस्वीरों में मोनालिसा ब्लैक मोनोकिनी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट स्लीपर पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। मोनालिसा पूल के पास बैठ कर और खड़े होकर पोज दे रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को…

Read More

 एक्ट्रेस करीना कपूर खान की बीते दिनों फिल्म में मां सीता के किरदार को लेकर खूब आलोचना हुई थी। बताया जा रहा था इस फिल्म के लिए करीना कपूर 12 करोड़ रुपये की मांग की है। हालांकि, अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि करीना कपूर से इस फिल्म को लेकर कभी संपर्क नहीं किया था। इसी बीच फेमस स्क्रिप्ट राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म में एक्ट्रेस को लेकर अपनी पसंद का खुलासा कर दिया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ‘सीता’ के स्क्रिप्ट राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म में सीता…

Read More