फ़रीदाबाद : [मिथलेश मिश्र ] जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य स्मृति में भारतीय जनता पार्टी के ज़िला महामंत्री डॉक्टर आर एन सिंह द्वारा सेक्टर 11 फ़रीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने सेक्टर वसियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया और बड़, नीम , अर्जुन आदि के पौधे लगाए। अजय गौड़ नें सभी से आह्वान किया कि सभी लोग अधिक से अधिक पौधारोपण करें I इन पौधों के रखरखाव की ज़िम्मेदारी भी निभाएँ ताकि प्रकृति के असंतुलन को कम किया जा सके । अजय गौड़ ने कहा की अत्यधिक पौधारोपण…
Author: faridabadnews24
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 14वीं मंजिल से कूदकर मुंबईवासी स्ट्रगलिंग मॉडल प्रिया उर्फ भावना गौतम ने जान दे दी। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को भावना ने मुंबई से आए अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घर पर ही पार्टी की थी। इसकी जानकारी मां को हुई तो उन्होंने डांट दिया। इसी से नाराज भावना ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। आस-पास के लोगों का कहना है कि भावना लंबे समय से स्ट्रगल कर रही थी, लेकिन फिल्मों और सीरियल में काम न मिलने से भी…
ऑटो में यात्रियों को बैठाकर पैसे लूटने वाली गैंग के तीन सदस्यों को मैहर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 43 हजार रुपए की नकदी और लूट की वारदातों में उपयोग किया जाने वाला ऑटो भी बरामद हो गया है। खुलासे के बाद मैहर की कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। बता दें कि बीते दिनों अमहिया पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर बदमाशों ने पूछताछ में बताया है कि वे मैहर और कटनी के कुठिला थाना क्षेत्र में लाखों की लूट कर चुके है। इन्हीं बदमाशों ने ऑटो…
राजस्थान में नियमित रूप से सरकारी भर्तियां निकालने को लेकर कोई सिस्टम नहीं है। कई पदों पर तो भर्तियां हुए सालों बीत जाते हैं, लेकिन जब शुरू होती है तो कई बेरोजगार तो अधिकतम आयु सीमा को पार करके ओवरएज हो जाते हैं। कई भर्तियों को सरकार ने पहले से अटका रखा है। सरकार ने देरी से निकलने वाली भर्तियों में आयु सीमा में छूट का प्रावधान तो कर रखा है, लेकिन यह महज ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। यह हाल तो तब है जब हजारों सरकारी कर्मचारी हर साल रिटायर होते हैं और उनके पद खाली…
निजी स्कूल में स्टूडेंट को पढ़ाते-पढ़ाते एक टीचर प्यार में ऐसा पागल हो गया कि वह स्टूडेंट को ही लेकर फरार हो गया। स्टूडेंट के प्रेम में टीचर इस कदर दीवाना था कि घर वालों से नजर बचाकर रोज उससे मिलने भी पहुंच जाता। घरवालों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन नहीं माने। आखिर दोनों मौका देख घर से भाग गए। ये पूरा मामला जिले के गच्छीपुरा थाना क्षेत्र के बडू गांव का है, जहां एक निजी स्कूल टीचर का 12वीं में पढ़ने वाली स्टूडेंट से पिछले दो साल…
इंदौर : इंदौर में डीआईजी आफिस में पदस्थ एक पुलिस जवान ने व्रत के बाद शाम को घर जा कर ऑनलाइन वेज फूड का ऑर्डर किया, लेकिन उसे नॉनवेज फूड डिलीवर किया गया। उसने पनीर रोल मंगाया था। डिलीवरी बॉय उसे चिकन रोल दे गया। युवक ने पहली बाइट ली तो उसे शक हुआ। उसने उसे थूक दिया और चेक किया तो वह चिकन था। जवान ने की शिकायत तो में बाद कंपनी ने उससे माफी मांगी है, लेकिन जवान ने कहा कि मेरा धर्म भ्रष्ट हो गया, उसका क्या करेंगे, मैं कोर्ट की शरण में जाऊंगा। यह घटना इंदौर…
फ़रीदाबाद : [मिथलेश मिश्र ] वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी के विशेष आग्रह पर BPTP ने आज खेड़ी कला, CHC सस्वास्थ्य केन्द्र को 5 लाख 16 हज़ार का अनुदान चेक के माध्यम से अस्पताल में क्यूलेस टोकन सॉफ़्टवेयर सिस्टम मशीन के लिए समर्पित किया क्यूलेस टोकन सॉफ़्टवेयर सिस्टम मशीन के लगने से कॉरपोरेट स्टाइल में मरीजों को देखने का काम अब CHC खेड़ी कला स्वास्थ केंद्र में भी होगा। मरीज़ को एक टोकन नंबर मिलेगा। डॉक्टर के पास रखी मशीन से नए मरीज का नंबर दबाने पर ट्रिंग की आवाज आएगी। इसके साथ ही ओपीडी के बाहर लगी एलईडी डिस्प्ले पर…
बाराबंकी : यूपी के बाराबंकी जिले में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक अपना नाम बदल कर किसान के साथ बटाईदार बन गया और दो वर्षों तक उसके यहां काम करता रहा। इस बीच किसान की बेटी को प्रेम जाल में फंसा कर उसका रेप कर वीडियो बना लिया। वीडियो के नाम पर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। युवती के मना करने पर जबरन उसका अपहरण कर लिया और शादी भी कर ली। मामला सामने आने के बाद परिजनों ने रविवार को थाने में लिखित शिकायत देकर मुक़दमा दर्ज कराया है। मामला…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] सुप्रीम काेर्ट के आदेश पर दिल्ली की सीमा से लगती अरावली वन क्षेत्र में बसी लक्कड़पुर खोरी कॉलोनी में बने दस हजार मकानों को तोड़ने की तैयारी है। सरकारी विभागों की लापरवाही व संरक्षण में बसी इस कॉलोनी की कहानी बड़ी दिलचस्प है। वर्ष 2010 में जब मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा था, तब वहां महज दो हजार झुग्गियां बसी थी। लेकिन हाईकोर्ट के स्टे के बाद यहां अवैध निर्माण तेजी से हुए। नगर निगम के पटवारी, लेखपाल और तहसीलदार जमीन पर हो रहे कब्जे को रोक नहीं पाए। इसका अंदाजा इसी बात…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर फरीदाबाद व पलवल मेें प्रस्तावित राजमार्गों के विकास में तेजी लाने पर चर्चा की। खासकर पृथला में ड्रा पोर्ट बनाने और ईस्टर्न पैरीफेरल से शहर को जोडने पर चर्चा की गई। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने नई सड़क बनाने के आदेश एनएचएआई को दिए हैं। बता दें कि दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बघौला के पास पृथला औद्योगिक क्षेत्र के ड्राॅ पोर्ट को कनेक्टविटी देन के लिए अंडरपास का निर्माण किया जाना है। इस पर करीब 35 करोड़ की लागत आएगी।…
