फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर दिनोंदिन हलचल तेज होती जा रही है। तोड़फोड़ शुरू होने से पहले तमाम उच्चाधिकारी हालात का जायजा लेकर राज्य सरकार तक रिपोर्ट पहुंचा रहे हैं ताकि कार्रवाई के दौरान कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो। इसी क्रम में वन विभाग की प्रधान सचिव जी अनुपमा शुक्रवार को स्थानीय पुलिस व नगर निगम अधिकारियों के साथ खोरी कॉलोनी पहुंचीं और अवैध निर्माणों का निरीक्षण किया। वहीं दूसरी ओर तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू करने से पहले नगर निगम एक बार फिर से उस इलाके…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को सेक्टर 10-11 की डिवाइडिंग रोड से लगते ब्लॉक में 43.29 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा इसके शुरू होने के बाद इस क्षेत्र के लोगों को जलपूर्ति की दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा एफएमडीए के माध्यम से शहर को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] अरावली वन क्षेत्र में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर चाहर दीवारी करने के मामले में पुलिस ने एक और भू माफिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पर अवैध खनन करने का आरोप है। पिछले दिनों सीएम फ्लाइंग, वन विभाग एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान इस मामले को पकड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खनन विभाग की इंस्पेक्टर कमलेश कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पिछले दिनों नगर निगम और सीएम फ़्लाइंग की टीम के साथ श्री नारायण…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] किसान आंदोलन के सात माह पूरे होने पर भी सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी हैं। इसके विरोध में शनिवार को किसानों ने संविधान बचाओ, खेती बचाओ व लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। आंदोलन की अध्यक्षता दलित किसान नेता बीधू सिंह ने की। नेशनल हाईवे पर अंटोहा चौक पर चल रहे किसान आंदोलन के सात माह पूरे होने पर किसानों ने सरकार के तानाशाही रवैए के खिलाफ रोष प्रकट किया। किसानों ने कहा पूंजीपतियों की सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। आंदोलनकारी किसान प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय…
एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने दिल्ली की ऑक्सीजन आवश्यकता के विषय पर दी गई रिपोर्ट को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को कहा कि यह अंतरिम रिपोर्ट है और ऑक्सीजन की आवश्यकताएं हर दिन बदलती रहती हैं। गुलेरिया के नेतृत्व में उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना विषाणु की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली की ऑक्सीजन आवश्यकता को चार गुना ‘बढ़ा-चढ़ाकर’ बताया गया। एम्स प्रमुख ने कहा, ‘यह एक अंतरिम रिपोर्ट है और मामला अदालत के विचाराधीन है।’ उन्होंने कहा है कि ऑक्सीजन की मांग पर उपसमिति की रिपोर्ट…
मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन के सात महीने पूरे होने के मौके पर किसानों ने शनिवार को अनेक राज्यों में राज्यपालों के आवास तक मार्च निकालने का प्रयास किया। भारतीय किसान संघ (BKU) के नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने उप राज्यपाल अनिल बैजल से ऑनलाइन बातचीत के बाद उत्तर पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त कार्यालय में अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। हालांकि टिकैत खुद उप राज्यपाल से मिलने नहीं गए। मुलाक़ात से पहले टिकैत ने साफ कर दिया था कि युद्धवीर सिंह और दिल्ली की यूनिट उप…
राजधानी दिल्ली में सोमवार से जिम और योग केंद्र खुल सकते हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शनिवार रात कहा कि होटलों को विवाह समारोह आयोजित करने की अनुमति होगी, लेकिन इसमें शामिल होने वाले लोगों की अधिकतम संख्या 50 होगी। डीडीएमए ने कहा कि व्यायामशालाओं और योग संस्थानों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी। बैंक्वेट हॉलों, मैरिज हॉलों तथा होटलों को अधिकतम 50 व्यक्तियों की सीमा के साथ विवाह समारोह आयोजित करने की अनुमति होगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक’ की प्रक्रिया 31 मई से शुरू हुई है। राजधानी में…
दिल्ली सरकार ने पंजाबी बाग स्थित स्वामी शिवानंद मेमोरियल स्कूल (Swami Shivanand Memorial School) के प्रबंधन अपने हाथ में लेने का फैसला किया है। अभिभावकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्कूल बच्चों से मनमानी फीस की वसूली कर रहा है। इसके अलावा स्कूल द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम का भी उल्लंघन किया जा रहा था। दिल्ली सरकार ने अभिभावकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में एक जांच कमेटी का गठन किया था। जांच के दौरान कमेटी ने छात्रों के अभिभावकों द्वारा उठाए गए मुद्दों को सही पाया और स्कूल के कामकाज में…
सिटी थाना क्षेत्र की तहसील कैंप क्षेत्र में नानी ने ही अपने नाती का अपहरण कर लिया। वह अपने नाती को खिलाने के बहाने लेकर गई थी। इंतजार करने के बाद बेटी अपने मां के घर पहुंची तो घर पर ताला लगा मिला। बच्चे की मां ने अपनी मां को फोन किया तो उसे धमकी दी कि दोबारा कॉल करने पर मासूम की लाश मिलेगी। जिसके बाद मां ने बच्चे की जान को खतरा बताते हुए तहसील कैंप चौकी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसील कैंप के भारत नगर निवासी…
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को किसानों ने खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया। हरियाणा-पंजाब से पहुंचे किसानों ने पंचकूला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 4 घंटे से ज्यादा समय तक पंचकूला के बॉर्डर से लेकर मुख्य सड़कें बंद रहीं। शाम 4 बजे के बाद जीरकपुर-शिमला हाईवे और पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर ट्रैफिक का आना-जाना शुरू हो गया। इसके अलावा कुंडली व बहादुरगढ़ में दिल्ली बॉर्डरों पर डटे किसानों ने भी प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पंचकूला में हरियाणा व पंजाब से आए करीब 1500 किसान सुबह 11 बजे तक नाडा साहिब गुरुद्वारे में इकट्ठा हुए थे। किसान…
