फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] शहर जनसंख्या व जनसंख्या घनत्व के हिसाब से हरियाणा का सबसे बड़ा शहर है। परन्तु राज्य सरकार द्वारा संचालित बड़े अस्पताल के नाम पर यहाँ केवल B.K अस्पताल है जो कि 1951 में फरीदाबाद वासियों लिए बनवाया था। युवा आगाज के संयोजक जसवंत पवार ने बताया कि फरीदाबाद आबादी और प्रवासी जनसंख्या के हिसाब से बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अगर हम आज की बात करें तो फरीदाबाद की आबादी 28 से 30 लाख के तकरीबन होने जा रही है वहीं राजस्व की बात करें तो फरीदाबाद जिला दूसरे नंबर पर हरियाणा सरकार…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] बाटा चौक फरीदाबाद टू व्हीलर स्पेयर पाट्र्स मार्केट में शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ रखा गया और उसके उपरांत रोड की डिवाइडर पर 40 पौधे लगाए गए ताकि वाले बारिश के मौसम में हरियाली से नीलम बाटा रोड खिलखिला लगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम जुनेजा ने अपनी पूरी टीम प्रेम खट्टर बल्लभगढ़ प्रधान, वासुदेव अरोड़ा 7/10 मार्केट प्रधान, देवेंद्र रतड़ा तिकोना पार्क मार्केट प्रधान, हरि कृष्ण वर्मा एनआईटी 2 मार्केट प्रधान, बलजीत अरोड़ा एनआईटी-5 मार्केट प्रधान, सागर दुआ बाटा चौक मार्केट प्रधान…
अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस आज 26 जून 2021 को माननीय श्री प्रवीण अत्री जी मानद महासचिव हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के आदेशों से एवं माननीय श्री यशपाल आईएएस उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला बाल कल्याण परिषद के कुशल मार्गदर्शन में मनाया गया। जिसमें साईकिल रैली निकाली गई , साईकिल रैली निकालने में फरीदाबाद की प्रमुख समाज सेवी संस्था मिशन जागृति का सहयोग रहा, जिसमें फरीदाबाद जिले के लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया और फरीदाबाद में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी साईकिल पर अनेक स्लोगन लगाकर जागरूक किया । साईकिल रैली का शुभारंभ श्री नरेंद्र मलिक मलिक जिला बाल…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा का पहला डेल्टा प्लस वैरिएंट केस फरीदाबाद जिले में मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। रोगी के सभी संपर्कों को तलाशा की जा रही है स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रोगी के संपर्क में आए सभी लोगों की तलाश कर पहले उनकी जांच फिर जीनोम सिक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए हैं। विज ने बताया कि फरीदाबाद में डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला मिला है। इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसे आगे बढ़ने से रोकने को कदम उठा रहे हैं। सिविल सर्जन…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] गौंछी ड्रेन की सफ़ाई का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक नीरज शर्मा नगर निगम अधिकारियों की कारगुज़ारियों से बेहद ख़फ़ा नज़र आये। श्मशान घाट सेक्टर 23 के बराबर से गुज़रती गौंछी ड्रेन के दोनों तरफ सड़क बनी है। सड़क को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर बनाया गया है। इस सड़क को एक ओर से बंद कर ईको ग्रीन के कर्मचारियों ने यहाँ कूड़ा छंटाई का काम शुरू कर दिया है। विधायक नीरज शर्मा इस पर खासे ख़फ़ा नज़र आये। उनका कहना था कि नगर निगम अधिकारी इको ग्रीन कंपनी पर अंकुश लगाने…
हरियाणा : भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश धनखड़ के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा महिला मोर्चा प्रभारी आदरणीय श्रीमती संतोष यादव जी तथा भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा चौहान जी के नेतृत्व में इस दिन को भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा ने काला दिवस व आपातकाल विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश स्तर पर वर्चूअल गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें हरियाणा की सभी बहनों को, गोष्ठी के मुख्य अथिति भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं आपातकाल के प्रत्यक्ष साक्षी आदरणीय गोविंद भारद्वाज जी का सम्बोधन प्राप्त हुआ। प्राची खुराना ने सुचारु रूप से वर्चूअल गोष्ठी…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में श्रमदान किया तथा 7 नये पौधे भी लगाए। श्रमदान का कार्य एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में किया। श्रमदान के तहत जो पौधे पहले से लगे हुए थे उनकी साफ-सफाई की गई और पौधों के चारों तरफ मिट्टी लगाकर पानी रोकने की व्यवस्था भी की। एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि जल संरक्षण और पौधरोपण सभी के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। पौधरोपण करने के साथ ही पौधों की देखभाल करना भी जरूरी है। उचित रखरखाव के अभाव में…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] अरावली के खोरी के करीब आठ हजार छात्रों की पढ़ाई ठप हो चुकी है। मकान टूटने के खौफ के कारण छात्रों की पढ़ाई पर एकाग्रता नहीं है। दूसरा इलाके में प्रशासन ने बिजली-पानी काट दिया है, जिसके कारण छात्रों के लेपटॉप या मोबाइल रीचार्ज नहीं हैं। इसके चलते बीते पंद्रह दिन से इस इलाके के छात्र ऑनलाइन कक्षाओं में नहीं जुड़े हैं। ऐसे में छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई ठप है। जबकि कोरोना के मद्देनजर इन दिनों छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। खोरी में निजी स्कूल चलाने वाले अजय के मुताबिक इलाके में…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में शुक्रवार शाम को ठंडी हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते लोगों को तपिश भरी गर्मी से खासी राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार शाम को मौसम में एकाएक बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए। कुछ देरी ठंडी हवा चली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। जबकि शहर के कुछ इलाकों में गरज के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। लेकिन यह तुरंत ही बंद हो…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] शहरी स्थानीय निकाय विभाग में इन दिनों गजब का खेल चल रहा है। जिस अधिकारी को दंडित करने के लिए नगर निगम से सिफारिश की जाती है, रातोंरात उसे प्रमोशन दे दिया जाता है। ताजा मामला एक्सईएन विवेक गिल का है। वार्ड नंबर पांच में सीवर लाइन की सफाई के एस्टीमेट में गड़बड़ी करने के मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट करने की सिफारिश की गई थी। सिफारिश के दो दिन बाद ही इन साहब को प्रमोट कर एसई बना दिया गया। यही नहीं उन्हें तत्काल ट्रांसफर कर गुड़गांव भेज दिया गया। स्थानीय निकाय विभाग…
