Author: faridabadnews24

नई दिल्ली : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला ने शिक्षक भर्ती घोटाला (जेबीटी) मामले  में अपनी सजा पूरी कर ली है।  तिहाड़ जेल प्रशासन ने ओम प्रकाश चौटाला के वकील अमित साहनी को सजा पूरी होने की जानकारी दे दी है। अब ओम प्रकाश चौटाला के वकील कागजी कार्रवाई करने में जुटे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ओम प्रकाश चौटाला जेल से रिहा हो जाएंगे।

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ]  फरीदाबाद में 23 जून को सोने की कीमत 48,100.0 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 69,080.0 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले बदलाव आया है। आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 48,100.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेटे सोने का भाव 44,092.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कल की तुलना में सोना आज 60.0 रुपये गिरा। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 69,080.0 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल सफेद धातु की कीमत 69,330.0 रुपये थी। गहने खरीदते समय हॉलमार्क…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ]  पलवल जिले के गांव चांदपुर व पारोली ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण को शत प्रतिशत करवाकर एक मिसाल पेश की है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रहमदीप सिंह ने बताया कि पलवल जिले में टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिले में अभी तक 2 लाख 70 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जल्द ही 3 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया जाएगा। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रहमदीप सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के इस दौर में वैक्सीन का बहुत ही महत्व है। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र अल्लीका…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ]  चेतावनी के बाद भी कुछ विभागों में पब्लिक का काम समय पर नहीं हो रहा है। ऐसे विभागों के अधिकारियों के खिलाफ सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी डीसी यशपाल यादव ने देते हुए ऐसे विभागों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। डीसी मंगलवार को सभी विभागों की मीटिंग ले रहे थे। ई ऑफिस सरकार की महत्वपूर्ण योजना इसमें उन्होंने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता को समय पर विभाग की सेवाएं प्रदान करना सूचना का अधिकार अधिनियम के दायरे में आता…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ]  नगर निगम में शामिल किए गए पृथला क्षेत्र के 7 गांवों में विकास कार्य बाधित होने से मंगलवार को हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत एफएमडीए की सीईओ एवं नगर निगम कमिश्नर गरिमा मित्तल से मिले। उन्होंने कहा इन गांवों को निगम में शामिल करने के बाद यहां विकास कार्य पूरी तरह से रुक चुके हैं। इससे लोग परेशान हैं। रावत ने कहा बरसात का सीजन आ गया है। इन गांवों की सड़कें जर्जर हाल में हैं। इससे यहां के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। इसलिए इन गांवों…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फरीदाबाद के खोरी में कब्जे हटाने की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को दिल्ली कूच के लिए निकले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता सहित कई लोगों को बदरपुर बॉर्डर पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ पहुंचे लोगों ने लकड़पुर बॉर्डर पर हंगामा किया तो पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। इससे कई लोगों को चोटें आईं। सांसद को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि अन्य को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इससे पहले सोमवार रात भी लोगों ने प्रदर्शन की तैयारी की…

Read More

नई दिल्ली :  राजधानी दिल्ली में बैंक से चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्वोत्तर दिल्ली के इलाके में चोरों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फर्श बाजार शाखा में रविवार रात यह चोरी की। चोरों ने पहले एक दीवार तोड़ी और फिर बैंक परिसर में दाखिल हो गए। वहां से लगभग 55 लाख रुपए कैश चुराया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक चोर दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। एक बैंककर्मी ने बताया कि, बैंक के अंदर सीसीटीवी की फुटेज में…

Read More

नई दिल्ली : ऑनलाइन शॉपिंग के जहां फायदे हैं वहीं कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। दिल्ली में भी ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एएक व्यक्ति ने दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन से अपने बच्चे के लिए रिमोट कंट्रोल कार का ऑर्डर दिया था, लेकिन वह तब हैरान रह गया जब उसे डिलीवर हुए बॉक्स में कार नहीं बल्कि पारले-जी बिस्कुट का एक पैकेट मिला। घटना सोमवार को दिल्ली के भगवान नगर आश्रम इलाके से सामने आई है विक्रम बुरागोहेन ने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे अपने अमेजन ऑर्डर में पारले-जी बिस्किट का…

Read More

नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 48,030.0 रहा। कल की तुलना में सोना आज 70.0 रुपये गिरा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 68,980.0 रुपये रहा। कल नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 48,100.0 रुपये और चांदी का भाव 69,230.0 रुपये था। नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 44,028.0 रुपये रहा। ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज,…

Read More

KVS Admission 2021 : केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में एडमिशन के लिए आज ऑनलाइन लॉटरी जारी किया जायेगा। जिन बच्चों का नाम आज एडमिशन की पहली लिस्ट में आ जाएगा, वह अपने डॉक्यूटमेंट्स जमाकर अपनी सीट रजिस्टर कर सकेंगे। पेरेंट्स ये फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर चेक कर सकेंगे। इसके लिए सभी केंद्रीय विद्यालय में इंतजाम किये गये है। जिन बच्चों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आएगा, वह दूसरी लिस्ट और तीसरी लिस्ट का इंतजार करेंगे। दूसरी लिस्ट 30 जून और तीसरी लिस्ट 5 जुलाई को आ सकती है। केंद्रीय विद्यालय बेली रोड (पटना) के प्राचार्य पीके सिंह…

Read More