मंदिर के पुजारी ने 10वीं में पढ़ रही अपनी बेटी को ही सोमवार आधी रात काे हवस का शिकार बना दिया। सुबह बेटी ने घटना के बारे गांव के सरपंच को बताया तो बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने बेटी के बयान के बाद मामला दर्ज कर आराेपी को गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा का एक व्यक्ति पास के गांव तलहेड़ी रागड़ान में एक मंदिर में पुजारी है। उसकी पहली पत्नी की शादी के कुछ साल बाद मौत हो गई थी। उसके पास से 3 बेटियां व एक बेटा है। इसके बाद पुजारी ने दूसरी शादी की तो उसका निधन…
Author: faridabadnews24
अंबाला में गुरुद्वारे के पाठी पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। ऐसे में ग्रामीणों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और चेहरे पर कालिख पोत कर गले में जूतों का हार पहना दिया उसके बाद दोनों बाजुओं को पकड़कर पूरे गांव में घुमाया गया। इसके अलावा उसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला सुनने के लिए मिला था, मगर इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। मामला जिले के गांव भूडंगपुर का है। गुरुद्वारे के पाठी पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] एनआईटी 86 के विधायक नीरज शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सघन बस्ती वाले डबुआ इलाके को हरा भरा करने के संबंध में आग्रह किया था । इस संबंध में एक पत्र वनमंत्री कंवरपाल गुज्जर को भी भेजा गया था। दरअसल डबुआ मंडी के समीप पुनर्वास विभाग की जमीन खाली पड़ी थी जिसे कूढ़े करकट से भरा जा रहा था। इस मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के आदेश पर वन सचिव जी अनुपमा ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। डीएफओ राजकुमार ने विधायक नीरज शर्मा के साथ मौके का मुआयना भी…
राजधानी के दिल्ली कैंट थाना इलाके में कथित तौर पर दो सगी बहनों के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। रेप के आरोप में दो सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 19 की है दोनों पीड़ित बहनों की उम्र 20 और 22 साल के करीब है और वह दिल्ली कैंट इलाके की ही रहने वाली हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों के आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सीआरपीसी 164 के तहत इन लड़कियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पीड़ित बहनों का आरोप…
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपना मोबाइल डिस्प्ले कारोबार चीन से समेटकर नोएडा में स्थापित कर लिया है। कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने चीन से डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को उत्तर प्रदेश के नोएडा में शिफ्ट कर लिया है। कंपनी के एक प्रतिनिधिनंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर यह जानकारी दी है। सैमसंग की योजना भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की है। सैमसंग ने कहा है कि बेहतर इंडस्ट्रियल माहौल और इनवेस्टर्स के हितों का ध्यान रखने वाली नीतियों के…
उत्तराखंड में भारी बारिश होने पर गंगा एवं यमुना नदी में बाढ़ आने के कारण राजधानी में पेयजल के लिए हाहाकर मचने लग गया है। कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं आने पर लोग दिल्ली जल बोर्ड को ट्वीट कर अपनी दिक्कत की सूचना देने के साथ-साथ उसका समाधान करने का आग्रह कर रहे हैं। दरअसल यमुना नदी एवं गंग नहर से जुड़े पांच जल शोधक संयंत्रों में पानी के उत्पादन में निरंतर गिरावट आ रही है। इस कारण उनसे जुड़े इलाकों के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जल बोर्ड ने दावा किया है…
फेसबुक और व्हाट्सऐप ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वह भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (CCI) के नोटिस पर रोक लगाए, जिसमें उनसे ऐप की नई निजता नीति की जांच के सिलसिले में कुछ सूचनाएं देने के लिए कहा गया है। जस्टिस अनूप जयराम भंबानी और जस्टिस जसमीत सिंह की अवकाश पीठ ने कहा कि वह आवेदन पर आदेश जारी करेगी। सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि चूंकि यह अवकाशकालीन पीठ है, इसलिए यह मामले के गुण-दोष में नहीं पड़ना चाहती है, जबकि प्रमुख याचिकाएं मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष लंबित हैं। पीठ ने कहा,…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] जननायक जनता पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष हरमीत कौर की देखरेख में 21 जून 2021 को गुरुद्वारा, चावला कॉलोनी में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया. केन्द्र एवं हरियाणा सरकार के सौजन्य से मेगा वैक्सीनेशन कैम्प चलाये जा रहे हैं जिसके अंतर्गत 18 से 44 एवं 45 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों के लिये कोविड-19 से बचाव के लिए निशुल्क वैकसीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। कैंप में नागरिकों ने प्रथम व द्वितीय टीका लगवाकर क्षेत्र को कोरोना मुक्त करने में अपना अहम योगदान दिया। सभी केंद्रों पर कोविड नियमों का पूर्णत: पालन…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] पृथला विधानसभा क्षेत्र के 7 गांव नगर निगम में शामिल किए गए थे, जिनमें अभी तक कोई भी विकास कार्य निगम की तरफ से नहीं करवाया गया है। इसी के चलते विधायक नयनपाल रावत ने नगर निगम कमिश्नर एवं एफएमडीए की सीईओ गरिमा मित्तल से मुलाकात कर गांवों में विकास कार्य ना होने की वजह से लोगों को हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जल्द ही 7 गांव में हो रही समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विकास कार्य करवाने की बात कही। बता दें कि पिछले दिनों…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद में 10 ग्राम सोने का भाव 48,160.0 रुपये रहा। कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोना 350.0 रुपये बड़ा, वहीं चांदी का भाव 69,330.0 रुपये रहा। कल फरीदाबाद 10 ग्राम सोने का भाव 48,160.0 रुपये और चांदी का भाव 69,330.0 रुपये प्रति किलो रहा सर्राफा बाजार से सोने की चीजें खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। मसलन सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और कई मामलों में ज्वैलर ही लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। सोना खरीदते समय…
