छतरपुर : झांसी में सुसाइड से पहले एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी को सुसाइड नोट में जो भी लिखा उसको पढ़कर हर किसी की आंखे नम हो गईं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बेनीगंज मोहल्ला निवासी युवक के परिजनों ने गुम होने की रिपोर्ट 18 जून को थाने में दर्ज कराई थी। जिसी लाश झांसी स्टेशन के निकट आरआरआई व सी कैबिन के मध्य मुंबई रेल लाइन पर किमी नं 1126/27-28 पर मिली। खून से सने इस युवक की शिनाख्त के लिए जब उसकी तलाशी ली गई तो जेब सुसाईड नोट मिला। जिसकी पहचान छतरपुर के लापता हुए भूपेंद्र…
Author: faridabadnews24
गुरदासपुर : थाना पुराना शाला की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 16 साल है और वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसने बताया कि उसके घर नज़दीक करीब 23 वर्षीय बलजीत रहता है, जिसके साथ करीब एक साल से उसकी दोस्ती थी। 11 जून को उक्त नौजवान ने उसे मिलने के लिए बुलाया, जिस पर वह रात 1 बजे उसके घर चली गई और उसके कमरे में बैठ गई। उक्त…
टांडा उड़मुड़ : टांडा के गांव बैंस अवाण से संबंधित इटली में बसे परिवार की बेटी और एक अन्य भारतीय नौजवान की करेमा शहर के नज़दीक नहर में डूबने कारण मौत हो गई मृतका की पहचान साक्षी पनेसर निवासी सो (करेमोना) और ज़िला रेजो मीलिया से संबंधित भारतीय नौजवान की हारतिक शर्मा की लाशे संदिग्ध हलातों में मिलीं हैं। उक्त दुखद घटना 21 जून की बताई जा रही है। साक्षी के पिता ने रोते-बिलखते हुए बताया कि साक्षी घर से स्कूल गई थी और बाद में उनको यह दुखद ख़बर मिल गई | वहीं स्थानीय पुलिस ने दोनों की लाशें…
महामारी कोरोना से निपट रहे देश के आगे एक और संकट मंडरा रहा है। महाराष्ट्र में चमगादड़ों की दो प्रजातियों में निपाह वायरस (Nipah Virus) पाया गया है। पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के एक शोध में इस बात की जानकारी दी गई। यह वायरस कई सालों से अस्तित्व में है और अब तक इसकी कोई वैक्सीन भी नहीं बन पाई है मार्च 2020 में लिए गए थे नमूने शोध के मुताबिक महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के जंगलों में एक गुफा के अंदर रहने वाले चमगादड़ों में निपाह वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। मार्च 2020 में गुफा में…
मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र के लिए बस सेवा अब 22 जून तक बंद ही रहेंगी। हालांकि अब उत्तरप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए बसें शुरू हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में कोरोना केस को देखते हुए परिवहन विभाग ने यात्री बसों पर रोक बढ़ाई है। इससे पहले इन पर 22 जून तक रोक थी। इसके लिए विभाग ने मंगलवार को नए आदेश जारी कर दिए इसमें कहा गया है, अब 22 जून तक महाराष्ट्र के लिए बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। न तो यहां से कोई बस मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकेगी और न ही यहां से कोई बस जाएगी। गत…
ट्रेन में सफर कर रही एक कोरोना संदिग्ध पॉजिटिव एक महिला को नागौर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। मेडिकल टीम ने संबंधित महिला की तबियत बिगड़ने पर उसे जेएलएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार कालका एक्सप्रेस में एक महिला बता देवी अपने परिजनों के साथ हनुमानगढ़ से सफर कर रही थी। इस दौरान ट्रेन के जिस डिब्बे में महिला बैठी थी, उसमें जब टीटी पहुंचा तो उन्होंने देखा कि महिला की सांसें फूल रही है। उन्हें कोरोना से पीड़ित होने का संदेह हुआ। इसे लेकर उन्होंने इसकी जानकारी नागौर रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। जब ट्रेन नागौर…
चंडीगढ़ : किसान आंदोलन व कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश की सियासी गतिविधियों पर लंबे समय से ब्रेक सी लग गई थी, मगर अब हरियाणा में सियासी हलचल एकाएक तेज हो सकती है। वर्तमान में चूंकि कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से कम हो रही है ,ऐसे में राजनीतिक हलचल तेज होने के साथ साथ हरियाणा में चुनावी दौर भी शुरू हो जाएगा । जिससे आने वाला वक्त पूरी तरह से सियासी व चुनावी रंग में रंगा नज़र आएगा। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में पहली बार नगर परिषद व पालिकाओं के अध्यक्ष पद के चुनाव सीधी प्रक्रिया से होने हैं…
चंडीगढ़ : हरियाणा में अब मौसम शुष्क होता जा रहा है. गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी बरसात की उम्मीद बहुत कम है. हालांकि, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन मानसून की प्रभावी बरसात अभी देखने को नहीं मिलेगी. इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है. एक सप्ताह तक बरसात की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 26.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. सुबह के समय नमी…
हिसार : रेलवे प्रशासन द्वारा मानसून अवधि में कोंकण रेलवे से होकर संचालित हिसार-कोयम्बटूर स्पेशल ट्रेन के शाेरनूर व पालक्काड स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान समय में 31 अक्टूबर तक आंशिक परिवर्तन किया है। 31 अक्टूबर तक ट्रेन हिसार से ही रवाना हाेगी। बुधवार काे दाेपहर 12 बजकर 50 मिनट पर हिसार से रवाना हाेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य)/मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 02475, हिसार-कोयम्बटूर स्पेशल रेलसेवा 23 जून से 31 अक्टूबर तक हिसार से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा शाेरनूर स्टेशन पर 14.25 बजे आगमन कर 14.30 बजे प्रस्थान कर पालक्काड स्टेशन पर तथा 15.15 बजे…
सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल टाइम सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। बताया जा रहा है कि नामांकन अभियान और मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के मद्देनजर यह बदलाव किया है। इस दौरान सभी शिक्षक स्कूल मुखिया के मार्गदर्शन में अपने विद्यालयों के नामांकन को समुचित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की सहायता से कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के तहत अब सभी अध्यापक कक्षावार प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे। साथ ही अपनी कक्षा व विषय का प्रसारण देखकर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारियों काे कहा है…
