Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] औद्योगिक नगरी के होनहार युवक गौरव मठपाल भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर बन गए हैं। साधारण पृष्ठभूमि वाले परिवार के इस युवक ने डॉक्टरी छोड़कर देश सेवा करने का संकल्प लिया। हैदराबाद में शनिवार को संपन्न हुई पासिंग आउट परेड के बाद गौरव विधिवत रूप से वायुसेना के अंग बन गए। उनकी इस सफलता पर परिवार और सेक्टर के लोाग फूले नहीं समा रहे। ट्रेनिंग के दौरान विमान के साथ गौरव मठपाल मूल रूप से उत्तराखंड के रानीखेत निवासी 24 वर्षीय गौरव मठपाल के पिता पुष्कर मठपाल होटल व्यवसाय से जुड़े हैं। जबकि मां…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को एक नई नीति की घोषणा की, जिसके तहत आठवीं से 12वीं कक्षा तक के उन छात्रों को एक्स्ट्रा नंबर दिए जाएंगे जो पौधे लगाएंगे और उसकी देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि अंतिम परीक्षा में कुछ अतिरिक्त अंक का यह प्रावधान राज्य के स्कूली शिक्षा बोर्ड के तहत आने वाले स्कूलों के छात्रों के लिए होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रावधान के प्रारूप पर जल्द ही काम किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उन्होंने पंचकूला जिले में मोरनी पहाड़ियों में स्थित ‘नेचर कैंप थापली और प्राकृतिक रास्तों के मनोरम…

Read More

हरियाणा सरकार ने पौधों की देखभाल एवं पालन पोषण करने वाले छात्रों को अतिरिक्त अंक देने का फैसला किया है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रविवार को यह घोषणा की।  नई अंक नीति के तहत आठवीं से 12वीं तक के छात्रों को पौधों की देखभाल और पालन-पोषण करने पर परीक्षा में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने नेचर कैंप थापली स्थित पंचकर्म वेलनेस सेंटर का भी उद्घाटन किया। मनोहरलाल ने डिजिटल रूप से नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका और राशि वन, जिसे सामूहिक रूप से अंतरिक्ष वन के नाम से जाना जाता है, का भी शिलान्यास किया।  मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

गांगोली में हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक कलह के कारण एक मां ने अपने बच्चे सहित फंदा लगा लिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। गनीमत यह रही िक परिजनों द्वारा सही समय पर दरवाजा तोड़ने पर 3 साल का बेटा लक्की सकुशल बच गया। घटना की सूचना पर बाद में महिला का पति घर पहुंचा ताे उसने भी फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल ले गए।…

Read More

हरियाणा के यमुनानगर जिले में सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक ऐसा वाकया हुआ कि आंखें भर आएं। घर में बहन की शादी हो रही थी और भाई का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ था। शनिवार देर रात भाई ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। क्योंकि शादी रविवार को थी, इसलिए टाली भी नहीं जा सकती थी। वहीं परिजनों ने पड़ोसी परिवार और युवकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर…

Read More

नेशनल हाईवे पर एक ढाबा मालिक को बाइक सवार बादमाश मारने आए थे, लेकिन उसके न मिलने पर रसोइए की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद ढाबे के गल्ले से 10 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। हत्या व लूट के बाद आरोपियों ने ढाबा मालिक को फोन कर कहा 50 हजार रुपए नहीं दिए तो तेरे सिर में गोली मारेंगे। पुलिस ने मृतक के मामा के लड़के की शिकायत पर चार नामजद बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कैंप थाने में मेरठ जिले के गांव बवनपुरा निवासी मोहित ने दी शिकायत में कहा…

Read More

डीटीसी में बस खरीद घोटाले की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। डीटीसी के 1000लो फ्लोर बसों के बाद अब भाजपा ने उपराज्यपाल से जेबीएम कंपनी से साथ डीटीसी के लिए इलेक्ट्रिक बसों के खरीद का भी जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि इलेक्ट्रिक बसों की खरीददारी में भी की गई अनियमितता से बस कंपनी और परिवहन मंत्री के बीच सांठ-गांठ प्रतीक होता है। रविवार को गुप्ता ने केजरीवाल सरकार द्वारा 1000 लो फ्लोर डीटीसी बस खरीद में किए गए घोटाले के तथ्य…

Read More

कोविड की दूसरी लहर के दौरान तमाम बाधाओं के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फेज-4 के तीनों कॉरिडोर के निर्माण की गति कम नहीं होने दी। मजलिस पार्क-मौजपुर, तुगलकाबाद-एयरोसिटी और जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर पर करीब 65 किलोमीटर लाइन का निर्माण 2025 तक पूरा होने की संभावना है। मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर यमुना पर पांचवें पुल का निर्माण सिग्नेचर ब्रिज के पास किया जा रहा है। 560 मीटर लंबे इस पुल की शुरुआत 2023 में होने की उम्मीद है। इस कॉरिडोर के पूरा होने से पिंक लाइन पर मेट्रो कनेक्टिविटी का रिंग पूरा हो जाएगा। जनकपुरी (पश्चिम) और…

Read More

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक युवक और युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव रविवार दोपहर जंगल में एक ही पेड़ पर पास-पास लटके मिले हैं। युवक तीन बच्चों का पिता था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शवों को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने खुदकुशी की है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को रविवार दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटक…

Read More

इंदौर : इंदौर के तीन अलग-अलग एटीएम में जादूगरी कर 2 लाख 30 हजार रुपए निकालने वाले दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सराफा पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को प्राप्त हो गए जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। दरअसल, दो दिन पहले इंदौर में नए तरीके से ATM हैकिंग की वारदात सामने आई थी। जिसमें दो बदमाशों ने ATM में लगे कैश डिपॉजिट मशीन में ATM लगाकर 10 हजार रुपए निकाले। पैसे निकलते ही हैकर ने मशीन में उंगली फंसा दी, जिससे कैश निकालने वाला सेक्शन चोक होकर वहीं रुक…

Read More