पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर कई महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और खुद पर हुई ज्यादतियों के बारे में बताते हुए एसआईटी जांच की मांग की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक 60 वर्षीय महिला ने बताया कि कैसे उसके घर में 4 मई की रात को टीएमसी के कार्यकर्ता जबरन घुस आए थे और उसके पोते के सामने ही उससे रेप किया। यही नहीं महिला ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर घर में लूट का भी आरोप लगाया है। यह मामला बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले का है।…
Author: faridabadnews24
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने छात्रों, खिलाड़ियों और कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने वाले लोगों को बड़ी राहत देते हुए उनक लिए सोमवार को राजधानी में एक विशेष टीकाकरण केन्द्र शुरू किया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को घोषणा की थी कि छात्रों, खिलाड़ियों और कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने जैसे विशिष्ट कारणों के लिए विदेश जा रहे लोग 28 दिन के अंतराल पर कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड की दूसरी डोज ले सकते हैं। यह टीकाकरण केन्द्र मंदिर मार्ग पर नवयुग विद्यालय में बनाया गया है। केन्द्र पर टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को अपने…
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) और स्वास्थ्य विभाग टीका नहीं लगवाने वालों की पहचान के लिए घर-घर जाकर सर्वे शुरू करेगा। सर्वे में स्वास्थ्यकर्मी लोगों से वैक्सीन के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। उसके बाद यह पता किया जाएगा कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उसके पीछे का कारण क्या है। सर्वे लगभग छह महीने में पूरा होगा। उसके बाद सही कारणों का पता चल पाएगा। सोमवार से यह सर्वे हरियाणा के हर जिले में शुरू होगा। डब्लूएचओ में कार्यरत डॉक्टर बिंदु यादव ने बताया कि सोमवार से सर्वे शुरू…
तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। सरकार को इसके चलते बीते कई महीनों से किसानों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। हाल ही में एक बार फिर ऐसा कुछ देखने को मिला जब हरियाणा के झज्जर में कृषि कानूनों से गुस्साए किसानों ने बीजेपी दफ्तर की नींव उखाड़ दी। ये नींव किसानों के पहुंचने से कुछ देर पहले ही रखी गई थी। नींव उखाड़ने वाले किसानों के इस समूह में महिलाएं भी शामिल थीं। भूमि पूजन के ठीक बाद उखाड़ दी नींव दरअसल, रविवार की सुबह सात बजे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़…
हरियाणा में पिछले 20 दिनों से कोरोना के नए मामले लगातार घट रहे हैं। रविवार को सभी जिलों में नए संक्रमितों की संख्या 40 से नीचे रही। दूसरी लहर में सबसे कम 339 नए कोरोना संक्रमित दर्ज किए गए। रिकवरी दर 98.22 प्रतिशत पहुंच गई है। एक दिन की संक्रमण दर घटकर 1.18 प्रतिशत रह गई है और मृत्यु दर बढ़कर 1.17 फीसदी पहुंच गई। दूसरी लहर की संक्रमण दर 12.88 फीसदी और कुल संक्रमण दर 8.05 है। नए केस कम होने के बावजूद हरियाणा में कोरोना से मौत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। प्रतिदिन औसतन 35 से…
हरियाणा सरकार स्वामित्व योजना को समयबद्घ तरीके से पूरा करने के लिए जल्दी 10 ड्रोन खरीदेगी। सरकार ने गांवों को निर्धारित समय सीमा में लाल डोरा मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। हर जिले आधुनिक राजस्व रिकार्ड को तय समय में तैयार करें। योजना को पूरा करने के लिए हर सप्ताह क्षेत्रीय स्तर पर भी समीक्षा की जाएगी। वित्तायुक्त संजीव कौशल ने कहा कि करनाल के साथ लगती यूपी की सीमा पर 20 जगह पिल्लर लगाने का कार्य 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। पानीपत, सोनीपत, पलवल, फरीदाबाद और करनाल के डीसी की बैठक 16 जून को करनाल में…
हरियाणा में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को किताबों के लिए 200-300 रुपये मुहैया करवाने पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की आठवीं तक की किताबें बाजार में मिलती ही नहीं हैं। इसलिए राशि देने का कोई औचित्य नहीं है। इसके अलावा अनेक विद्यार्थियों के बैंक खाता अपडेट नहीं हैं जिससे 50 फीसदी विद्यार्थी इस राशि से वंचित रह जाएंगे। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को पुस्तकों के लिए 200 से 300 रुपये सीधे खाते में भेजने का विरोध…
मॉनसून रविवार को हरियाणा में एंट्री कर गया। यह तय समय से 14 दिन एडवांस है। यमुनानगर, अम्बाला, पंचकूला समेत उत्तर हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई। अगले 48 घंटे में मॉनसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। 20 साल में ऐसा दूसरी बार है, जब माॅनसून ने 13 जून को दस्तक दी। 2008 में भी यह इसी तारीख को आया था। तब राज्य में सामान्य से 14% अधिक बारिश हुई थी। हालांकि, पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा बारिश 2010 में हुई थी। प्रदेश में मॉनसून सीजन में 460 मिमी. बारिश सामान्य मानी जाती है। सालभर की 80%…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] शिक्षा नियमावली 2003 के नियमों के तहत सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड के हर प्राइवेट स्कूल को 31 दिसंबर तक बैलेंस शीट के साथ फार्म 6 ऑनलाइन शिक्षा निदेशक पंचकूला व हार्ड कॉपी जिला शिक्षा अधिकारी के पास जमा करानी होती है। हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने आरटीआई लगाकर पता लगाया कि 31 दिसंबर 20 तक जिले के दोनों बोर्ड के 500 स्कूलों में से सिर्फ 34 ने ही फार्म 6 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराया है। इसमें से भी 16 स्कूलों ने जरूरी बैलेंस शीट संलग्न नहीं की है। मंच के प्रदेश…
फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] कोरोना संक्रमण की धीमी रफ्तार को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है, ऐसे में सरकार ने भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए ऑड-ईवन सिस्टम लागू कर दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। जिसको लेकर व्यापारियों ने ऑड-ईवन सिस्टम को समाप्त करने की मांग की है। रविवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला व शहरी इकाई में व्यापारियों ने सरकार से हर रोज दुकानें खोलने की मांग की है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता, शहरी अध्यक्ष विनोद जैन व…
