गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में रहने वाली युवती ने अपने जीजा के खिलाफ छेड़छाड़ व लांछन लगाकर शादी तुड़वाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में नंदग्राम कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के अधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसके जीजा दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है और उसके ऊपर गंदी नजर रखते हैं। रिश्तेदारी होने की वजह से वह अक्सर उसके घर आते थे और मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। लेकिन वह अपनी बहन के रिश्ते की…
Author: faridabadnews24
राजधानी दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन के धरना स्थल की फोटो खींचने के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच के दो असिस्टेंड सब-इंस्पक्टरों पर कथित रूप से हमला कर दिया। घटना 10 जून की है, इस संबंध में नरेला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वो पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में होंगे, उनको लगा होगा कि चैनल के लोग हैं और हमें गलत तरह से दिखाते हैं। हमारे लोग मारपीट नहीं करते। पुलिस और सरकार किसानों को भड़काना चाहते हैं।…
दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों, रेस्त्रां-बार और अन्य प्रतिष्ठानों के आबकारी लाइसेंस की अवधि तीन और महीने यानी 30 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। आबकारी विभाग ने गुरुवार को जारी एक आदेश में कहा कि सरकार ने नई आबकारी नीति 2021-22 को मंजूरी दे दी है, जो अगले तीन महीने में लागू होने की संभावना है। बयान में कहा गया है कि आबकारी विभाग 30 जून तक खत्म होने जा रहे लाइसेंस का नवीकरण करेगा। आदेश में गया है कि दिल्ली में अधिकृत शराब की सुगम व निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा लाइसेंसों की अवधि…
Reliance Jio टेलीकॉम ने हाल ही में एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल को कड़ी टक्कर देने हेतु खास प्रीपेड प्लांस बाजार में उतारे हैं। जिनका नाम Jio Freedom है। इन डेटा प्लांस के बारें में बताए तो यूजर्स इनके द्वारा बिना किसी लिमिट के डेटा का यूज कर सकते है। साथ ही इन प्लांस में फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। जानें इन नए प्लांस के बारें में- Jio का 127 रुपये वाला डेटा प्लान– जियो का ये रिचार्ज पैक 15 दिन की वैधता के साथ उपलब्ध है। इस प्रीपेड प्लान में उपभोक्ताओं को कुल 12GB डेटा दिया जाएगा। जिसे यूजर्स…
हरियाणा के जिले गुरूग्राम से एक ऐसा दिल दहला लेने मामला सामने आया है जहां आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए कहा कि जब सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या कर सकता है तो तुम भी कर लो। जिसके बाद 22 वर्षीय दीक्षा नाम की युवती ने सेक्टर 14 के सनशाइन होटल में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतका दीक्षा के पिता ने ये गंभीर आरोप गुरुग्राम पुलिस को दी शिकायत में दर्ज करवाए है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कैसे आरोपी निशांत झा ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर दीक्षा के साथ…
हरियाणा के हिसार जिले के सूर्य नगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। संदिग्ध हालात में 19 साल के युवक की मौत हो गई है। परिजनों ने लड़की के परिवार पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। क्योंकि युवक अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया था। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शनिवार को थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। लेकिन पुलिस जांच जारी है, कहकर पल्ला झाड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सूर्य नगर निवासी 19 वर्षीय शिवकुमार 2 जून को एक लड़की को लेकर भाग गया था। लड़की के…
गुना : गुना जिले में शिक्षक चन्द्रमोलेश्वर श्रीवास्तव द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों की रोज़ रोज़ की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षा विभाग में ही ज़हर खाने के बाद भोपाल में उनका निधन हो गया। उनके सैकड़ो साथी शिक्षक आज नजर आए कइयों ने ज्ञापन दिया कइयों ने अपनी नॉकरी से इस्तीफा देने का आवेदन दिया। लेकिन इस सबके बीच दिल को दहलाने वाले दृश्य था उनके मासूम बच्चों का रुदन। उन्हें देखने के बाद तो हर कोई यही कह रहा था कि काश साथियों ने यह साथ पहले दिया होता तो ये बच्चे अनाथ नही होते आज जब श्रीवास्तव का…
इंदौर : मंत्री तुलसी सिलावट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शुक्रवार शाम का है जब प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने अपनी विधान सभा क्षेत्र में वैक्सीनेशन सेंटर का भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन लगाने आई महिला से पूछा कि मैं कौन हूं। इस पर महिला ने बड़ी मासूमियत से कह दिया कि कमलनाथ मंत्री। यह सुन मंत्रीजी पहले थोड़ा झेंप गए, फिर हंसते हुए कहा- अरे, अरे, तुलसी सिलावट बोलती, शिवराजजी बोलती, सिंधियाजी बोलती…। इस पर सभी हंस पड़े। महिला ने भी हंसते हुए सिलावट को नमन करने की…
तमिलनाडु में एक शादी के निमंत्रण ने काफी हलचल मचा दी है, जिसमें दुलहन का नाम पी ममता बनर्जी और दूल्हे का नाम ए एम सोशलिज्म लिखा गया है। कई लोग शादी के इस निमंत्रण की प्रमाणिकता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह निमंत्रण पत्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के तमिल मुखपत्र जन शक्ति में सोमवार को प्रकाशित हुआ था, जिसके बाद से ही यह लोगों की चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। निमंत्रण पत्र में दूल्हे के बड़े भाइयों के रूप में ए एम कम्युनिज्म और ए एम लेनिनिज्म के नामों का भी उल्लेख किया गया है।…
केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संघों ने शुषणा की कि वे अपने आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर 26 जून को देशभर में राजभवनों पर धरना देंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि वे 26 जून को अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान काले झंडे दिखाएंगे और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन भेजेंगे। एसकेएम के किसान नेता इंद्रजीत सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस दिन को ‘‘खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम राजभवनों पर काले झंडे दिखाकर और प्रत्येक राज्य के राज्यपाल…
