Author: faridabadnews24

दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम में जूनियर सिस्टम इंजीनियर की भर्ती को रद्द करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। निगम की ओर से हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को भर्ती के बाद भेजी गई चयन सूची और सभी दस्तावेज वापस भेज दिए हैं। बता दें कि 2019 में 146 जेएसई के पदों के लिए एचएसएससी ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। जिसके बाद पिछले माह ही इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर फाइनल रिजल्ट जारी किया गया। चयनितों की सूची बिजली निगम को भेज दी गई। इसी बीच 7 जून को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की हुई मीटिंग में…

Read More

हरियाणा के जींद जिले में बिजली विभाग की तरफ से भेजा गया 16 हजार रुपये का बिल एक उपभोक्ता को ज्यादा लग रहा था तो उसने बिल ठीक करने का आवेदन कर दिया, लेकिन जो नया बिल मिला उसे देख उस उपभोक्ता तो क्या बड़े-बड़ों का दिल बैठ जाए। बिजली विभाग ने 69 लाख से ज्यादा का नया बिल भेज दिया वह भी इस चेतावनी के साथ की देरी होने पर दो लाख का जुर्माना भी देना होगा। बिजली उपभोक्ता अशोक मित्तल के मुताबिक, उनकी शहर के पुरानी अनाज मंडी में स्थित आढ़त की दुकान पिछले साल लगे लॉकडाउन के…

Read More

गुरुग्राम में जालसाजों ने ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी रविंद्र सिंह तोमर का निजी फेसबुक अकांउट हैक कर लिया। इसके बाद उन जालसाजों ने फेसबुक पर उनके दोस्तों से संपर्क कर रुपये मांगने शुरू कर दिए। जब डीसीपी के कई दोस्तों ने उन्हें इसके बारे में बताया तो डीसीपी ने इस बात को नकार दिया कि वह रुपये मांग रहे हैं। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। डीसीपी रविंद्र सिंह तोमर ने फेसबुक पर अपने दोस्तों को ठगी का शिकार होने से बचाने के लिए पोस्ट लिखा। पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका फेसबुक अकाउंट…

Read More

दुपेड़ी गांव में निकाह की खुशी में हो रही पार्टी के दौरान दूल्हे के चाचा-भतीजे में किसी युवक के रिश्ते को लेकर झगड़ा हो गया। भतीजे की पिटाई से चाचा बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे बेहोश समझकर अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। सभी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। गुस्साए परिजन मृतक के शव को लेकर असंध थाना पहुंच गए जहां पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को असंध के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने परिजनों…

Read More

किसान आंदोलन की वजह से बंद हुए रास्तों को खुलवाने के लिए ग्रामीणों की दूसरे दिन सोमवार को सेरसा गांव में पंचायत हुई। इसमें फैसला लिया कि यदि उनके गांवों के रास्ते नहीं खोले गए तो वे अपने-अपने गांव के लिंक मार्ग बंद कर देंगे। आंदोलन की वजह से ग्रामीण बंधक बने हुए हैं। अब तीसरी पंचायत 20 जून को जाटी कलां गांव में होगी। पंचायत ने अन्य गांवों में समर्थन लेने को पंचायतें करने का ऐलान किया है। आंदोलनकारियों ने जाटी मोड़ को बंद कर रखा है, जिसके विरोध में किसानों ने सेरसा गांव के पूर्व पंच रामनिवास पर…

Read More

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने हैवानियत की हद पार कर दी। मारपीट के बाद पत्नी को लोहे की गर्म रॉड से शरीर पर कई जगह दाग दिया। घर बसाने के लिए युवती यातनाएं सहती रही। अब पति ने परिजनों और पड़ोसियों के साथ मिलकर पत्नी को जान से मारने की साजिश रची। जिसकी भनक लगने पर युवती गाय को रोटी खिलाने के बहाने घर से निकलकर पानीपत पहुंच गई। युवती की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने पति समेत सात नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एकता विहार कॉलोनी निवासी 24…

Read More

फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ]  मिशन जागृति और महावीर इंटरनेशनल की महिला टीम द्वारा रक्तदान दिवस (14 जून) के मौके पर महिला रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 71 दाताओं ने संपर्क किया वीरा रक्तदान शिविर में 42 महिलाओं ने किया रक्तदान कुल 58 लोगों ने डोनेट किया विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वीरा रक्तदान शिविर का आयोजन नीलम चौक एनआईटी फरीदाबाद में किया गया इस कैंप का मुख्यत आयोजन विधायिका सीमा त्रिखा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पूनिया, डॉक्टर विकास शर्मा बीके ब्लड बैंक, डॉ अंजू गुप्ता रोटरी थैलेसीमिया सेंटर और उमेश अरोड़ा महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र और…

Read More

वैक्सीनेशन के बाद आपने शरीर पर स्टील बर्तन और सिक्के चिपकने की बात तो सुनी होगी लेकिन अब इस सबसे बढ़कर  मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा निवासी एक शख्स के शरीर पर मोबाइल चिपकने की घटना कतूहल का विषय  बनी हुई है। मामले को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि वैक्सीन की वजह से ऐसा होना संभव नहीं लेकिन यह जांच का विषय है। बड़वानी जिले के सेंधवा निंबार्क कॉलोनी निवासी बुजुर्ग दंपत्ति के शरीर पर स्टील के बर्तन और मोबाइल चिपकने की घटना सामने आई है। दरअसल, ओमप्रकाश सोनी 63 वर्ष और उनकी पत्नी शारदा ओम प्रकाश सोनी…

Read More

ज्यातार लोग बेसन की चीजें खाना पसंद करते हैं. चाहे वो बेसन की मिठाई हो या फिर नमकीन. यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही बेसन सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. लेकिन क्या आप इस बात से बाकिफ हैं कि आप जो बेसन खा रहे हैं, वो मिलावटी (Fake) भी हो सकता है? जी हां आजकल बाजार में बिकने वाली हर चीज में मिलावट होताी है, जिसमें बेसन (Asli Or Nakli Besan) भी शामिल है. दरअसल, मार्केट में हर तरह के ब्रांड का बेसन मिलता है. हर कोई शुद्धता की गारंटी देता है, लेकिन घ्राहक को यह…

Read More

 योग आपके शरीर,आत्मा और दिमाग तीनों के लिए बहुत लाभकारी है. यह आज से नहीं बल्कि हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है. योग को रोजाना करने से सिर्फ आपका शरीर बीमारियों से दूर रहकर स्वस्थ नहीं होता, बल्कि इससे आपके दिमाग और आत्मा का भी शुद्धिकरण होता है. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो योग से भी वजन घटा सकते हैं जब भी आप वजन घटाना चाहे, उसस पहले यह सोचना जरूरी है कि वजन बढ़ने का कारण क्या है? क्या आपकी डाइट सही नहीं है? या किसी बीमारी की वजह से आपका वजन बढ़…

Read More