कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान जारी है, इसके लिए लोग सरकार की कोविन (cowin) वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं और अपना स्लॉट बुका करवा सकते हैं। लेकिन आपकी एक गलती आपको cowin पर ब्लॉक कर सकती है। जी हां राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने फैसला लिया है कि अगर कोई बार-बार cowin पर जाकर स्लॉट चैक करता है या फिर बार-बार OTP मांगता है तो उस व्यक्ति को ब्लॉक किया जा सकता है। न करें ये गलतियां अगर आपने cowin पर 24 घंटे के अंदर वैक्सीन स्लॉट के लिए 1,000 बार सर्च कर लिया या…
Author: faridabadnews24
दिल्ली में घर-घर राशन पर जारी संग्राम अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के आरोपों के जवाब में पलटवार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल हर घर अन्न की बात कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि कोरोना काल में वह न तो अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचा सके और ना मोहल्ला क्लीनिकों में दवा पहुंचा सके। हर घर राशन भी एक जुमला है। दिल्ली सरकार राशन माफिया के नियंत्रण में है रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत सरकार देशभर में 2 रुपये प्रति किलो गेहूं, 3…
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) छोटे परिवारों के लिए राजधानी में तीन स्थानों पर छोटे और सस्ते फ्लैट-मकान बनाएगा। ये फ्लैट 60-60 वर्ग मीटर के होंगे। डीडीए ने ई-नीलामी के जरिये फ्री होल्ड आधार पर आवासों के निर्माण के लिए कुछ ग्रुप रेजिडेंशियल प्लॉटों के निपटान की अनुमति दी है। अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण में दिलशाद गार्डन, जहांगीरपुरी और द्वारका में फ्लैट बनेंगे। इस योजना का अध्ययन कराकर जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। इनके लिए योजना : यह छोटे और एकल परिवार, केवल वृद्ध दंपति निवासों की वजह से उत्पन्न हुए 40-60 वर्गमीटर किफायती आवासों की मांग को पूरा करेगा। यह…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों को अपना पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अपनी जीवनशैली में महत्वपूर्ण बदलाव ना करें तो कई अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। इस बीमारी का असर शरीर के कई अंगों पर होता है। नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट ,चेयरमैन व चिकित्सक डॉ आशीष मौर्य ,लाइफ़स्टाइल डिजीज एक्सपर्ट ने स्वास्थ्य जागरूकता, के तहत जानकारी देते हुए बताया, डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों को अपना पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अपनी जीवनशैली में महत्वपूर्ण बदलाव न करें तो कई अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। इस…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] एनआईटी फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने सेक्टर-16 में सनफ्लैग अस्पताल को ईएसआईसी के अधीन सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल बनाने का आग्रह किया है। शर्मा ने इसके लिए केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार से मिलकर मांग की है कि वे फरीदाबाद और गुरुग्राम औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों के हित में सनफ्लैग अस्पताल तत्काल प्रभाव से हरियाणा सरकार से अधिग्रहीत करने की दिशा में कारगर कदम उठाएं। शर्मा ने इसके लिए ईएसआई कारपोरेशन के तहत फरीदाबाद में चल रहे ईएसआईसी मेडिकल कालेज एंड हास्पीटल की 184वीं मीटिंग को आधार बनाया है। इस मीटिंग में…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी आबादी खोरी को ज़मीदोज़ किये जाने की आशंका है। खोरी वासियों के प्रति सहानुभूति जताते हुए विधायक एनआईटी नीरज शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर कोई टिप्पणी नहीं लेकिन सरकार को इस बड़ी आबादी के पुनर्वास की चिंता करनी चाहिए क्योंकि मोदी जी ने 2022 तक सभी को मकान उपलब्ध कराने का वादा किया है। सरकार के डबुआ में हज़ारों मकान खाली पड़े हैं जहां इस आबादी को बसाया जा सकता है। श्री शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को आगाह किया है कि शहर में भू…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] अभी हाल ही में समाजसेवी महेश चंद वसिष्ठ के बेटे देवेंद्र को मोहित बैसला,पीयूष,तरुण,अमन बघेल,दीप सिंह और अन्य बदमाश अपहरण करके ले गए थे जिसकी पीटते हुए वीडियो वायरल हुई है। आज जो भी वीडियो देख रहा है सभी लोग कह रहे है दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।और यह वीडियो फ़रीदाबाद में चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस पूरे एक्शन में है और जल्दी दोषियों को गिरफ्तार करेगी।आज सैकड़ों कालोनीवासी पुलिस आयुक्त ओपी सिंह से मिले और क्षेत्र में बढ़ रहे क्राइम की बात की।पीड़ित महेश चंद वसिष्ठ ने कहा कि मेरे…
किसान आंदोलन में हिस्सा लेने आई पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी अनिल मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसआईटी ने भिवानी से अनिल मलिक को गिरफ्तार किया. अनिल मलिक पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था. अभी इस केस में आरोपी अनूप चनौत और अंकुर सांगवान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है युवती से दुष्कर्म मामले में 20 से ज्यादा किसान और किसान नेताओ से पुलिस पूछताछ कर चुकी है. बताया जा रहा है कि युवती, पश्चिम बंगाल से किसान आंदोलन में भाग लेने आई थी. इस दौरान युवती से गैंगरेप करने का आरोप…
कुरुक्षेत्र : हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिला स्थित गांधीनगर में एक शख्स ने अपने ससुर के सिर में सुआ घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय रोशनलाल उर्फ लखन के रूप में हुई। रोशनलाल की बेटी निशा ने रोते हुए बताया कि, पति भोला (25 वर्षीय) शराब पीकर मारपीट करता था। तंग आकर मैं बच्चों को लेकर मायके चली आई। इससे भोला आग-बबूला हो उठा था। बुधवार की रात को भोला 2-3 साथियों के साथ आया और झगड़ने लगा। निशा ने कहा, “वह (पति) हमसे मारपीट करके दोनों बच्चों को जबरन अपने साथ घर…
टिकैत बोले- हम किसानों से कहेंगे किसी को भी वोट दें, भाजपा को नहीं; मैं न चुनाव लड़ूंगा, न कोई पार्टी बनाऊंगा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद किसान नेता राकेश टिकैत भाजपा के खिलाफ और मुखर हो गए हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है तो वे कैसे कहेंगे कि भाजपा को वोट दें। किसान दुखी हैं। हम भी यही अपील कर रहे हैं कि किसी को भी वोट दें। लेकिन भाजपा को नहीं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे चुनाव नहीं…
