Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ]  कुछ दिन पूर्व आई बारिश के बाद उमस भी बढ़ गई है। वहीं तीन दिन से तेज धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। तपती गर्मी में शहर और गांव की बिजली भी साथ नहीं दे रही है। बिजली की आंख-मिचौली से कई घरों में इनवर्टर जवाब दे गए। इससे लोग परेशान नजर आ रहे हैं। गर्मी के बेतहाशा पड़ने की वजह से लोगों को इस समय राहत पाने के लिए बिजली की जरूरत सबसे अधिक होती है। वहीं लोग जब बिजली कार्यालय में फोन लगाते हैं, पहले तो फोन लगता ही नहीं है…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ]  सेक्टर दो निवासी हार्डवेयर व्यापारी आदेश मित्तल हत्याकांड में दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच पूछताछ के लिए बुधवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पकड़े जाने के बाद कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण आरोपियों से पूछताछ नहीं हो पाई थी। पुलिस ने बल्लभगढ़ निवासी राहुल शर्मा और गोहाना सोनीपत निवासी विजय पाराशर से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल व मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। हार्डवेयर व्यापारी आदेश मित्तल को 19 अप्रैल को तिगांव निवासी प्लंबर राकेश पाराशर ने साथियों संग मिलकर अगवा कर लिया और पकड़े जाने के डर से उनकी हत्या कर…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश की 1178 करोड़ रुपये की लागत से 98 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में 34.25 करोड़ रुपये की लागत की तीन विकास परियोजनाओं की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुरुआत की है। उनमें 19 करोड़ 55 लाख 46 हजार रुपये की लागत से स्वर्ण जयंती योजना के तहत स्थापित हुए कस्तूरबा सेवा सदन में बने ऑब्जरवेशन होम, नौ करोड़ 53 लाख 51 हजार रुपये की लागत से सेक्टर-18ए में बने नए…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आज सुबह करीब 11:30 बजे फरीदाबाद जिले को करीब 34.55 करोड़ रुपये की लागत की तीन विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले की तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम लघु सचिवालय परिसर के कमरा नंबर 106 में किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 19.55 करोड़ रुपये की लागत से स्वर्ण जयंती योजना के तहत स्थापित हुए कस्तूरबा सेवा सदन में बने ऑब्जरवेशन होम और…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] कोरोना के चलते स्कूल बंद होने के बाद भी सेक्टर-37 का एक निजी स्कूल अभिभावकों से बढ़ी ट्यूशन फीस, एनुअल चार्ज, एडमिशन फीस, डेवलपमेंट फंड आदि मांग रहा। फीस जमा न करने पर बच्चों की ऑनलाइन क्लास बंद कर स्कूल से नाम काटने की धमकी दे रहा है। इससे गुस्साए अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। ये स्कूल से सिर्फ बिना बढ़ाई गई ट्यूशन फीस लेने की मांग की। अभिभावक विजय सिंह, दिनेश वशिष्ठ, संजय यादव, प्रवीण, स्वरूप, गौरव शर्मा, शिव, ललित, स्वराज नागर, राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना के…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] कोरोना महामारी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने बीमित व्यक्तियों के परिवार को बड़ी राहत दी है। ESIC की ओर से कोरोना में जान गंवाने वाले बीमित और आश्रित परिवार के सदस्यों की मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही संक्रमित होने पर कंपनी से क्वारेंटीन रहने पर उनके वेतन का पूरा पैसा दिया जाएगा। जिले में करीब साढ़े पांच लाख ESIC कार्ड धारक है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में अनेक कार्ड धारकों ने अपने परिजनों को खोया है। इसके अलावा कई बीमित व्यक्ति कोरोना की जंग हार गए। ऐसे लोगों के लिए…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ]  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आधी अधूरी तैयारी के कारण लक्कड़पुर-खोरी गांव में तोड़फोड़ की कार्रवाई प्रशासन को रोकनी पड़ी। क्योंकि प्रशासन के पास तोड़फोड़ की मुकम्मल प्लानिंग नहीं थी। अंदरखाते इस बात की चर्चा है कि खोरी में बने 10 हजार मकानों की आबादी करीब 50 हजार के आसपास है। ऐसे में प्रशासन को लगा कि तत्काल कार्रवाई करने से वहां कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। क्योंकि 50 हजार की आबादी को संभालना 1500 पुलिसकर्मियों के वश में नहीं होगा। इन तमाम आशंकाओं को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को होने वाली…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] मिड-डे-मील वर्करों ने मांगों व शिकायतों पर संज्ञान दिलाने के लिए बुधवार को जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान निदेशक के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन भी स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से भेजा। यूनियन की जिला प्रधान कमलेश ने बताया कि सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल और हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष पूर्ण दहिया, आशा देवी, पूनम, और सरोज भी इस दौरान उपस्थित रहे। वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि वर्करों को पिछले पांच महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। सरकार वर्करों के…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ]  माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईएस राठौर के दिशा निर्देश अनुसार व माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के कुशल मार्गदर्शन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामाजिक संस्था स्त्री शक्ति पहल समिति द्वारा जमनालाल बजाज फाउंडेशन सहयोग से जरूरतमंद लोगों को फेस मास्क व सूखा राशन वितरण किया गया स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था की अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिनसिनवार ने बताया माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईएस राठौर के दिशा निर्देश अनुसार व माननीय न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) व जिला…

Read More

हरियाणा के पानीपत के अंतर्गत आने वाला बुड़शाम गांव अपने घरों में जन्म लेने वाले बेटे हो या बेटी दोनों को एकसमान अधिकार देने के चलते विख्यात हो चला है। दरअसल, इस गांव में परी का जन्म हो या फिर घर के चिराग का दोनों के लिए खुशियों में कोई कमी नही रहती। बेटी को भी समान स्थान देने का परिणाम है जो आज इस गांव की बेटियां खेल से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ नाम रोशन कर रही हैं। वर्ष 2020 के आंकड़ों की बात करें तो लिंगानुपात में ये गांव जिले में टाप रहा है। 32…

Read More