छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय एक पहलवान की हत्या के मामले में पहलवान सुशील कुमार को आज रोहिणी कोर्ट में पेश किया जाएगा। करीब तीन बजे सुशील कुमार और उसके साथी अजय को कोर्ट में किया जाएगा पेश। माना जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम कोर्ट से सुशील की 8 दिन की रिमांड और मांग सकती है। 8 दिन की बढ़ सकती है रिमांड क्राइम ब्रांच कई लोकेशन पर लेकर जाने और कई अन्य गिरफ्तार आरोपियों के साथ आमने -सामने बैठाकर पूछताछ करने का हवाला रिमांड की मांग कर सकती है। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुशील…
Author: faridabadnews24
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह इसकी कल्पना तक नहीं कर सकता कि कोविड-19 महामारी के कारण इतने बड़े देश में कितने बच्चे अनाथ हो गए और इसी के साथ उसने राज्य प्राधिकारियों को उनकी तत्काल पहचान करने तथा उन्हें राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया। न्यायालय ने राज्य सरकार से सड़कों पर भूख से तड़प रहे बच्चों की व्यथा समझने के लिए कहा और जिला प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि अदालतों के किसी भी अगले आदेश का इंतजार किए बिना फौरन उनकी देखभाल की जाए। न्यायमूर्ति एल एन राव और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की अवकाशकालीन पीठ ने…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कह कि दिल्ली में जैसे- जैसे कोरोना के मामले कम होंगे, हम और अनलॉक करेंगे। मुख्यमंत्री ने छत्रसाल स्टेडियम में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजधानी को जल्द ही अनलॉक करने की बात कही। इस दौरान केजरीवाल साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 900 नए मामले आए हैं। जैसे-जैसे केस कम होंगे, हम और अनलॉक करेंगे। दरअसल केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली ने किसी प्रकार कोविड-19 की दूसरी लहर पर…
यमुनानगर के सरोजनी कॉलनी में रहने वाले एक डॉक्टर के साथ उस समय हादसा हो गया, जब वह सैनिटाइजर को दूसरी बोतल में डाल रहा था और साथ ही साथ सिगरेट भी पी रहा था। सिगरेट की चिंगारी सैनिटाइजर पर गिरी, जिससे आग भड़क गई। आग ने डॉक्टर को अपनी चपेट में ले लिया और डॉक्टर बुरी तरह से झुलस गया । डॉक्टर को इलाज के लिए जिले के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते देर रात डॉक्टर की मौत हो गई । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…
टिकरी बाॅर्डर पर किसान आदोलन में शामिल होने आई पश्चिम बंगाल की युवती के साथ हुए छेड़खानी व दुष्कर्म के मामले मे अति वांछित तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की गई है। एसपी राजेश दुग्गल ने मामले के वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए नगद इनाम देने की घोषणा की है। उपरोक्त मामले के अति वांछित आरोपियों पकड़ने में मदद करने अथवा आरोपियों के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को नगद इनाम दिया जाएगा। आरोपियों के संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। एसपी राजेश दुग्गल ने बताया…
सूबे में गर्मी उफान पर है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान यास के बीच से नमी वाली पूर्वा हवा हरियाणा पहुंच चुकी है। 10.5 घंटे सूर्य की चमक से मानो आग बरसने लगी है। अगले 48 घंटे इस तरह की गर्मी पड़ने के आसार हैं। हरियाणा में गर्मी इस कदर बढ़ी है कि शिमला के अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री के मुकाबले प्रदेश के सिरसा में न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 30 मई की रात को मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ यास के असर से प्रदेश में…
सरस्वती नगर में साढ़े तीन साल के बच्चे की देसी कट्टे से गोली लगने से मौत हो गई। बच्चा अपने मामा के घर आया हुआ था। रिश्तेदार बच्चे को यमुनानगर के दो अस्पताल में लेकर पहुंचे। दोनों डॉक्टरों के मृत बताने पर भी बच्चे को चंडीगढ़ ले गए। वहां भी बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में ले लिया है।परिवार के लोगों ने कहा कि बच्चा घर में रखे देसी कट्टे से खेल रहा था। तभी गोली चली। वहीं परिवार यह नहीं बता रहा था कि देसी कट्टा किसने बच्चे को दिया…
फरीदाबाद : जिला के नगर परिषद पलवल व होडल तथा नगर पालिका हथीन और खंड पलवल, पृथला, होडल, बडौली, हसनपुर व हथीन के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 168 कोविड-19 पॉजीटिव केस मिलने पर संक्रमित व्यक्तियों के निवास स्थान की गलियों आदि संबंधित क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। उपायुक्त नरेश नरवाल द्वारा जारी आदेशानुसार वार्ड नंबर-1 फिरोजपुर, वार्ड नंबर-3 किठवाडी, वार्ड नंबर-8 नई बस्ती इस्लामाबाद, वार्ड नंबर-10 कुशलीपुर, वार्ड नंबर-13 रसूलपुर रोड, वार्ड नंबर-14 न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी, वार्ड नंबर-18 प्रकाश विहार, बसंत विहार, वार्ड नंबर-19 पीर वाली गली, भाटिया कॉलोनी, गांधी आश्रम, वार्ड नंबर-20 श्याम नगर, नजदीक…
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को कमजोर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब भीड़ वाले इलाकों में कोरोना जांच शिविर लगा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच कर कोरोना चक्र को तोड़ा जा सके। शुक्रवार को पहले दिन शहर के मुख्य बाजार में दो जगहों पर शिविर लगाकर व्यापारियों, ग्राहक व नागरिकों व पुलिस कर्मियों ने कोरोना की जांच कराई। दोपहर बाद तक चले दोनों शिविर में कुल 701 लोगों ने टेस्ट कराया। जिसमें 320 लोगों ने आरटीपीसीआर व 381 लोगों ने रेपिड टेस्ट कराया। जिसमें मात्र एक पॉजिटिव पाया गया, जबकि 380 की रिपोर्ट नेगेटिव थी।…
फरीदाबाद : बीके अस्पताल में रोज 500 लोगों की आरटीपीसीआर और 1500 से 2000 लोगों के रैपिड एंटीजन कोरोना वायरस टेस्ट किए जा रहे हैं। इसी प्रकार बल्लभगढ़ के नागरिक अस्पताल में भी रोज ढाई सौ से 300 लोगों के कोविड-19 संक्रमण के टेस्ट किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. रणदीप सिहं पूनिया के अनुसार रैपिड एंटीजन टेस्ट का रिजल्ट तुरंत दे दिया जाता है। जबकि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट लैब के माध्यम से बाद में आती है। उन्होंने कहा आरटीपीसीआर के सैंपल ईएसआई और जिला मौलिकूलर लैब, टीएचएसटीआई लैब भेजे जाते हैं। र वहीं से सेंपलिंग की टेस्टिंग आती है।…
