हरियाणा : में स्कूलों की छुट्टियों को 15 दिन आगे बढ़ा दिया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से लैटर जारी कर दिया गया है। प्रदेश में 15 दिनों तक आगे स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढाया गया है। वहीं सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ने वाले आठ लाख बच्चों को टेबलेट दिये जाएंगे। शिक्षक और स्कूल स्टाफ के लिए रोस्टर के तहत खुलेंगे स्कूल, 1 जून से 50 फीसदी शिक्षक और स्कूल स्टाफ रोस्टर से स्कूल में रहेंगे मौजूद, शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी विषय : ग्रीष्म अवकाश तथा विद्यालयों के संचालन बारे उपरोक्त विषय के सन्दर्भ…
Author: faridabadnews24
अलीगढ़ : में शराब पीने के बाद 7 लोगों की मौत हो गई है जिससे कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि यह घटना थाना लोधा क्षेत्र के करसुआ की है। जिलाधिकारी ने 7 लोगों के मौत की पुष्टि की है।जिला अधिकारी का कहना है कि इस मामले की जांच करायी जा रही है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब ठेका को अपने कब्जे में ले लिया है, इधर ग्रामीणों ने शराब ठेका के खिलाफ हंगामा भी किया है।घटना में मरने वालों में गैस प्लांट के ट्रक ड्राइवर और गांवों…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। सभी लोग घर में है। ऐसे में रोज मजदूरी कर भोजन करने वाले लोगों के सामाने पहाड़ जैसी विपत्ति आ गई है। इस संकट में निजात दिलाने के लिए स्त्री शक्ति पहल समिति उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रही है। स्त्री शक्ति पर समिति संस्था जमनालाल बजाज फाउंडेशन के सहयोग से फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर तबके के लोगों को फेस मास्क राशन किट सैनिटाइजर आदि का वितरण कर रही है संस्था की अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिनसिनवार ने…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला जी से मांग की है कि सनफ्लेग अस्पताल को निजी हाथों में देने के बजाय सरकार इसे अपने अधीन लेकर सरकारी अस्पताल के रूप में विकसित करे क़्योंकि यहां पर पहले से इमारत खड़ी है तथा सरकार को सिर्फ संसाधन जुटाने हैं ताकि गरीब लोगों को समूचे उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके। जजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला जी को पत्र लिखकर इस आशय की मांग की है। धनखड़ ने कहा कि…
फरीदाबाद : भाजपा युवा मोर्चा जवाहर कालोनी मंडल के अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर- 5 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार नवीन सैनी ने कहा है कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास’ की नीति के तहत शहरों व गांवों का समूचा विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जहां प्रधानमंत्री मोदी विकास की गंगा बहा रहे है वहीं हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। श्री नवीन सैनी ने कहा कि फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा सहित अन्य…
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत बीपीएल परिवारों के लिए घोषित योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द सम्बन्धित लोगों को देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कोविड 19 महामारी के दौरान बीपीएल के लिए बनाई गई योजनाओं की समीक्षा कर रह थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके लिए योजनाएँ बनाई गयी हैं, उन्हें जल्द से जल्द उसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कोविड मरीजों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। हरियाणा सरकार 1 मार्च के बाद कोविड के कारण मरने पर सम्बन्धित बीपीएल मरीज के परिजनों को दो लाख रुपये की राशि प्रदान कर…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बच्चों को टीका लगाने के लिए जल्द से जल्द फाइजर का कोविड-19 रोधी टीका खरीदने की गुरुवार को मांग की। उन्होंने यह मांग तब की जब इससे पहले अमेरिकी दवा कंपनी ने भारत में अपने टीकों को जल्द से जल्द मंजूरी दिए जाने की मांग की। सूत्रों ने बताया था कि अमेरिकी कंपनी ने भारतीय प्राधिकारियों को बताया कि उसका टीका 12 साल या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए उचित है और इसका दो से आठ डिग्री पर एक महीने के लिए भंडार किया जा सकता है। केजरीवाल ने कंपनी द्वारा जल्द…
दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि ओपन स्कूल से पढ़ाई करने वाले छात्रों को वो सरकारी स्कूलों में एडमिशन से मना ना किया जाए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब एनआईओएस से पढ़ाई करने वाले छात्र दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। अदालत ने कहा है कि अगर कोई छात्र पास है तो उसे सरकारी स्कूल में दाखिले से रोका नहीं जा सकता है। ओपन स्कूल से पढ़ाई करने वाले छात्रों को दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत दी है। एनआईओएस से पढ़ाई करने के बाद अब इन छात्रों को सीधे दिल्ली के सरकारी…
दिल्ली के रहने वाले एक यू-ट्यूबर को हाइड्रोजन गुब्बारों से बांधकर अपने पालतू कुत्ते को उड़ाना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे जानवरों के प्रति क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया है। कुत्ते को उड़ाने का वीडियो यू-ट्यूब पर किया पोस्ट दिल्ली के रहने वाले यू-ट्यूबर गौरव जॉन ने कई सारे हाइड्रोजन गुब्बारों से कुत्ते को बांध दिया और उसे हवा में उड़ा दिया। उसने इस घटना का वीडियो शूट किया और अपने चैनल पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गौरव जॉन के खिलाफ कार्रवाई की। इस वीडियो को गौरव ने दिल्ली के एक पार्क…
देश-दुनिया में तमाम चुनौतियां या संकट आते हैं तो इस मुश्किल घड़ी में मानवता ही एक ऐसी महान शक्ति होती है जो बिना किसी स्वार्थ के मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाती है। पुणे की 11 महीने की बच्ची वेदिका शिंदे के लिए भी लोगों ने दिल खोल मदद की। वेदिका के इलाज के लिए लोगों ने मदद के हाथ बढ़ाए और उस मासूम के पमाता-मिता में विश्वास जागा कि उनकी बच्ची अब ठीक हो जाएगी। चंदा जुटाओ मंच ‘मिलाप’ की पहल पर दुनियाभर से 1.34 लाख लोगों ने बच्ची के इलाज के लिए 14.3 करोड़ रुपए की राशि दान…
